माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट क्या है | MS PowerPoint Kya Hai?

MS पॉवरपॉइंट क्या हैं? (PowerPoint Kya Hai). इसका उपयोग सामान्यतः अपने project या presentation को व्यवस्थित और आकर्षित रूप से प्रदर्शित करने के लिए किया जाता हैं। यह Point-to-Point तथ्यों को स्पष्ट रूप में प्रदर्शित करता हैं।

MS PowerPoint Kya Hai Introduction in Hindi

MS PowerPoint, Microsoft Office का एक भाग हैं। जिसका उपयोग व्यावसायिक, सामाजिक, सामुदायिक एवं व्यक्तिगत कार्यों के लिए किया जाता हैं। इसके माध्यम से हम अपने किसी भी project को Animation का रूप प्रदान कर सकते हैं।

PowerPoint एक Presentation तैयार करने वाली Application हैं। जिसके माध्यम से हम अपने विचारों को उत्तम तरीके से प्रदर्शित करते है।

आगे पोस्ट में आप निम्नलिखित टॉपिक के बारे में पढ़ेंगे: –

आइये पोस्ट की शुरुवात माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट क्या हैं? (What is MS PowerPoint in Hindi) जानने से करें।

पावर पॉइंट क्या हैं – What is PowerPoint in Hindi

PowerPoint Application का निर्माण 20 अप्रैल 1987 को रॉबर्ट गास्किन्स और डेनिस ऑस्टिन द्वारा एक software company के माध्यम से किया गया था। इसके निर्माण के तीन महीने पश्चात इसे Microsoft द्वारा खरीद लिया गया था।

इसके माध्यम से content को आकर्षित बनाने के लिए Graphics, Animations और Video का उपयोग किया जाता हैं। इसमें बनायीं गयी प्रेजेंटेशन को आमतौर पर “PPT (PowerPoint Presentation)” के नाम से भी जाना जाता हैं।

वर्ष 1990 में Microsoft द्वारा इसकी संरचना में परिवर्तन कर MS PowerPoint 2.0 का निर्माण किया गया। जो आधुनिक आवश्यकताओं के बिल्कुल अनुरूप था। यह एक शक्तिशाली software program हैं। जिसका उपयोग अनेकों प्रकार के elements को जोड़ने के लिए भी किया जाता हैं।

इसका अधिक उपयोग हम Slides के माध्यम से presentation बनाने के लिए करते हैं। यह हमारे content को प्रभावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत करने मे हमारी सहायता करती हैं। यह विचारों की अभिव्यक्ति करने का एक उत्तम साधन हैं।

पॉवरपॉइंट की सहायता से आप अपने project या presentation को आकर्षित और प्रभावी बना सकते हैं। इसके अंतर्गत आप अपने अनुसार किसी भी प्रकार की वीडियो, फ़ोटो एवं अन्य प्रकार की आकृतियो को जोड़ सकते हैं।

आप इसमें Diagram जोड़ सकते हैं। एक project के लिए विभिन्न प्रकार के Slides का उपयोग कर सकते हैं। इसके अंतर्गत text के style में भी परिवर्तन कर सकते हैं।

इसके Interface में आपको File, Insert, Design, Transition, Animations, Slide Show, Review और View जैसे Tabs देखने को मिलते हैं। जिनके अंदर अनेको commands होते हैं। जिनकी सहायता से आप अपने अनुसार project का निर्माण कर सकते हैं।

सम्बंधित पोस्ट: –
माइक्रोसॉफ्ट Word क्या है इसका उपयोग
माइक्रोसॉफ्ट Excel का परिचय

कंप्यूटर में PowerPoint Start कैसे करे

अपने Desktop से आप आसानी से पावर पॉइंट को Start कर सकते हैं। उसके लिए आपको निचे बताये गए steps को follow करना पड़ेगा, जो इस प्रकार हैं: –

स्टेप 1: कंप्यूटर में Window Start बटन पर click करें और फिर All Programs को select करें।

स्टेप 2: उसके बाद आपको All Program में scroll कर Microsoft Office की खोज करनी हैं या फिर आप search करके भी इसकी खोज कर सकते हैं।

स्टेप 3: जब आप Microsoft Office में click करेंगे तो उसमें बहुत सारे folder दिखाएगा। जिसमें से आपको Microsoft PowerPoint पर click करना हैं।

PowerPoint Window और उसके Parts का परिचय

PowerPoint Window with Complete Elements

जब आप अपने कंप्यूटर पर PowerPoint खोलेंगे और Blank Presentation पर क्लिक करेंगे। आपके सामने जो स्क्रीन खुलेंगी उसे PowerPoint Window या Interface कहते है। इसमें आपको अनेकों विकल्प देखने को मिलेंगे जिनके बारे में निचे बताया गया है।

  • File Menu – यह PowerPoint के ऊपरी स्तर में स्थित कुछ विकल्प हैं। जिनकी सहायता से हम निम्न कार्य कर सकते हैं। जैसे – Create, Share, Save और Print.
  • Quick Access Toolbar – यह Customization tool होता हैं, अर्थात इसमें अपनी आवश्यकता अनुसार संशोधन किया जा सकता हैं। यह Ribbon के ऊपर स्थित होता हैं। इसमें आप अपनी आवश्यकता अनुसार commands जोड़ सकते हैं।
  • Ribbon – इसके अंदर अनेकों उप-विकल्प मौजूद होते हैं। जिनका उपयोग अलग-अलग कार्यो को करने के लिए किया जाता हैं। जैसे – Theme का चयन, Theme के रंगों में बदलाव करना, Font में बदलाव , Animations, आदि।
  • Slide Pane – यह सामने वाले element के left side में होता है। जो सामने वाले elements का thumbnail show करता हैं।
  • Slide Area – इस option का उपयोग कर आप Slide के माध्यम से उसमें अन्य elements को जोड़ कर उसमें अपने content को write कर सकते हैं।
  • Task Pane – यह Pane तब खुलता हैं जब आप Ribbon में दिए गए विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन कर लेते है। यह बहुविकल्पीय Task Pane होता हैं।
  • Status Bar – इसके अंतर्गत हम अपने जोड़े गए elements (Slides) को अंक प्रदान कर सकते हैं। इसके अंदर हमें Zoom करने, Theme को लागू करने, Images जोड़ने, आदि के लिए विकल्प मिल जाते हैं।
  • Notes Pane – यह सक्रिय Slide के ठीक नीचे होता हैं। इसके माध्यम से आप सक्रिय slide के लिए Speaker notes बना सकते हैं। जो view और Presentation के समय आपको show होता हैं।
  • View Buttons – Status Bar के अंतर्गत तीन View Buttons (Normal, Slide Sorter, Reading View या Side Show) होते हैं। इसके Left में Zoom-in और Zoom-out का option भी दिया होता हैं। जिसकी सहायता से आप अपने elements को बारीकी से देख कर उसका मूल्यांकन कर सकते हैं।
  • Mini Toolbar – यह elements के text को select करने पर ठीक उसके बगल में दिखाई देता हैं। जिसकी सहायता आप font का size, color, आदि में बदलाव कर सकते हैं। इस Toolbar का आकार छोटा होता हैं। जिस कारण इसे Mini Toolbar कहा जाता हैं।

पावर पॉइंट की विशेषता – Features of MS PowerPoint in Hindi

MS PowerPoint में निम्नलिखित फीचर दिए गए होते है, जैसे इसमें आप अपनी आवश्यकता अनुसार Theme color और Font color में बदलाव कर सकते हैं। इसमें आप Slide Animation, Elements Animation का उपयोग कर अपने project को और अधिक आकर्षित बना सकते है।

इसमें हम Slide, Notes, Handout Master आदि का उपयोग कर Smart Presentation का निर्माण कर सकते हैं। इसमें हम अपने projects को create, edit और charts को भी import कर सकते हैं।

इसमें हम Table का निर्माण कर data को व्यवस्थित रूप से प्रदर्शित कर सकते है। हम Elements या Slider में Hyperlinks को manage कर सकते है।

यह Power Presentation देने का एक उत्तम मार्ग है। जो आपको हर प्रकार की सुविधा प्रदान करता हैं। इसके माध्यम से आप अपने project को share कर सकते हैं या storage device के माध्यम से कही भी ले जा सकते हैं।

विभिन्न क्षेत्रों में PowerPoint Presentation का Use

PowerPoint Presentation (PPT) का उपयोग वर्तमान समय मे प्रत्येक क्षेत्र में किया जा रहा हैं। मुख्य रूप से अगर हम बात करें तो शिक्षा, तकनीकी, व्यवसाय, स्वास्थ, इंजीनियरिंग, विज्ञान, प्रशिक्षण, आदि क्षेत्रों में इसका उपयोग मुख्य रूप से किया जाता हैं।

  • शिक्षा के क्षेत्र में यह छात्रों का मूल्यांकन करने का एक उत्तम मार्ग हैं। इसके अंतर्गत छात्र किसी भी विषय का प्रैक्टिकल एग्जाम PowerPoint Presentation के माध्यम से देते हैं। यह छात्रों के बुद्धि स्तर और सम्प्रेक्षण कौशल में वृद्धि करने और प्रस्तुतिकरण करने का एक माध्यम हैं।
  • इसके अंतर्गत किसी नवीन वस्तु के कार्य करने की प्रक्रिया को अनेकों elements के माध्यम से समझाया जाता हैं। इसके माध्यम से किसी वस्तु की विशेषता को उत्तम तरीके से दर्शाया या समझाया जा सकता हैं।
  • व्यवसाय के क्षेत्र में मालिक इसका प्रयोग अपनी companies की growth के स्तर और कंपनी की नीतियों एवं उद्देश्यों को समझाने का प्रयास करता हैं। वहीं employee अपने ideas को client को उत्तम तरीके से समझाने के लिए करता हैं। इसके माध्यम से आप उत्पाद की गई वस्तु और Brand को एक नया आयाम प्रदान कर सकते हैं। यह आपके व्यवसाय के विकास एवं आपके promotion में सहायक सिद्ध हो सकता हैं।
  • Medical Science मे इसका उपयोग अपनी नीतियों को दर्शाने एवं दवाइयों की महत्ता और उसके कार्य करने के तरीकों को समझाने के लिए किया जाता हैं। Slides का उपयोग कर एक साथ अन्य बिंदुओं को उत्तम तरीके से समझाया जा सकता हैं।
  • अनेकों इंजीनियर बिल्डिंग, मकान, आफिस, आदि बनाने के लिए अपने ग्राहकों को structure समझाने का कार्य भी PowerPoint Presentation के माध्यम से करते हैं।
  • विज्ञान के क्षेत्र में इसका उपयोग अधिक मात्रा में किया जाता हैं। किसी खोज को दर्शाने के लिए इसका उपयोग किया जाता हैं। इसके माध्यम से खोजकर्ता खोज की वस्तु को समझाने के लिए Sliders का उपयोग करते हैं।
  • वर्तमान समय में प्रशिक्षण का समस्त कार्य PowerPoint Presentation के माध्यम से ही सम्पन्न होता हैं। इसके माध्यम से trainer अपने विचारों को प्रकट करने के लिए PPT का उपयुक्त लाभ उठाते हैं।
  • मार्केटिंग में पॉवरपॉइंट का उपयोग किसी वस्तु या Brand की गुणवत्ता को प्रस्तुत करने का एक उत्तम माध्यम हैं। इसके अंतर्गत आप अपने ग्राहकों को text, chart और graph आदि के माध्यम से अपने विचारों को उत्तम तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं।

पॉवरपॉइंट चलाना कैसे सीखे

PowerPoint एक बेहद ही बेहद ही उपयोगी Presentation Program है। इसे चलाना सिखने के लिए निचे हमने आपको निचे कुछ टिप्स दिए है।

Tutorials से सीखें: PowerPoint चलाना सीखने के लिए आप Internet में मौजूद अनेकों Tutorials की सहायता ले सकते हैं। उनमें आपको इससे संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाएगी। इसके लिए आप Google, YouTube आदि जगह में जाकर आसानी से PowerPoint को चलाना सीख सकते हैं।

Course Join करें: आप बाजार में उपलब्ध Course कर पावर पॉइंट को चलाना सिख सकते हैं। बाजार में Basic Computer के माध्यम से या फिर अलग से इस Course को कर सीख सकते हैं। PowerPoint Course कर आप 1 महीने के अंदर इसकी बारीकियों को आसानी से समझ सकते हैं। इसके कार्य करने के तरीकों को सीखने का एक अच्छा मार्ग हैं। यह कोर्स आप Practically और Theory दोनों रूपों में कर सकते हैं।

Practice करें: यह आपने आमतौर पर सुना होगा कि Practice Makes a Man Perfect. यदि आपके पास घर में Desktop, Smartphone या Laptop हैं। तो आप घर बैठे उसमें Practice करें और PowerPoint के एक-एक options के कार्य करने के तरीकों को समझे।

अनुभवी लोगों की सहायता ले: आप ऐसे व्यक्तियों या मित्रों की सहायता प्राप्त कर सकते हैं। जिन्हें पावर पॉइंट को चलाना आता हो। ऐसे लोगो से संपर्क बनाकर और उनके अनुभवों और ज्ञान का फायदा लेकर आप पावर पॉइंट को आसानी से चलाना सीख सकते हैं।

ऐसे लोग जो निरंतर PowerPoint के अंतर्गत कार्य करते आ रहे हैं। ऐसे लोगों से आप संपर्क कर अपनी अज्ञानता को दूर कर सकते है और उत्तम तरीके से विचारों को प्रस्तुत करने का मार्ग खोज सकते हैं।

पॉवरपॉइंट के फायदे

एक Presentation software के रूप में इसके कई फायदे है। जैसे इसके माध्यम से आप अपने विचारों को उत्तम तरीके से लोगों के सामने रख सकते हैं।यह किसी Topic को Sequence में समझाने में आपकी सहायता करता हैं।

इसके माध्यम से आप किसी जटिल topic को आसानी से किसी को समझा सकते हैं। यह किसी Project को जल्दी तैयार करने हेतु अधिक लाभदायक हैं।

इसका सबसे बड़ा लाभ यह हैं कि यह सभी सुविधा आपको मुफ्त में प्रदान करता हैं। इसका संचालन करना इतना आसान होता हैं कि इसका उपयोग आप प्रत्येक क्षेत्र में आसानी से कर सकते हैं।

संक्षेप में – Conclusion

एम.एस पॉवरपॉइंट क्या हैं? (MS PowerPoint Kya Hai) यह Slides और Animations से युक्त एक ऐसा software हैं। जिसके माध्यम से आप या हम आसानी से किसी project को अन्य व्यक्तियों को उत्तम और स्पष्ट तरीके से समझा पाते हैं।

इसका उपयोग कर किसी topic को रुचिपूर्ण और सरल बनाया जा सकता हैं। इसके अंतर्गत हम theme color, font color, size और slides का उपयोग content को प्रदर्शित करने के लिए कर सकते हैं।

Projector के माध्यम से हम अपने PowerPoint Presentation का उपयोग कर अपने विचारों को प्रभावशाली तरीके से लोगों को समझा सकते हैं। यह विचारों की अभिव्यक्ति का उत्तम साधन हैं।

तो दोस्तों आज आपने इस पोस्ट के माध्यम से जाना कि माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट क्या हैं? अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो शेयर के माध्यम से इसे अपने अन्य मित्रो के साथ भी अवश्य शेयर करें।

1 thought on “माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट क्या है | MS PowerPoint Kya Hai?”

  1. Aapka article padhne ke baad feel hota hai ki apne behter research ki hai ,internet ke bare me mene bhi apne sabdo me article likha hai jo ki aapke user ke valuable ho skta ek bar jarur read karen.

    Reply

Leave a Comment