भारत में YouTube पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो कौन सा है 2023

क्या आपको पता हैं? इस समय YouTube पर सबसे ज़्यादा Views वाला Video कौन सा हैं। तो इस पोस्ट में, आपको पूरे विश्व में और इंडिया में सबसे ज्यादा Views वाले वीडियो की टॉप 10 लिस्ट के बारे में जानने को मिलेगा।

YouTube Par Sabse Jyada Views Wala Video

अगर हम शुरुआती दौर की बात करें तो YouTube पर उस समय सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले अधिकतर Viral videos थे। और वे सब Music Video से सम्बंधित थे।

अब चाहे वो Judson Laipply का Evolution of Dance हो, या फ़िर 5 October 2007 को अपलोड किया गया Charlie Bit My Finger हो। 2009 में यूट्यूब पर लेडी गागा के म्यूजिक वीडियो bed romance के बाद से शीर्ष पर सर्वाधिक देखे जाने वाले Music Videos रहे हैं।

YouTube पर वैसे तो ढ़ेर सारे वीडियो हैं। जो अब तक 1 बिलियन से अधिक के व्यू मार्क को पार कर गए हैं। पर इनसे कई आगे हैं यूट्यूब चैनल पिंकफॉन्ग बेबी शार्क – किड्स सॉन्ग्स एंड स्टोरीज का Baby Shark Dance वीडियो जिसने YouTube पर अब तक सबसे अधिक Views प्राप्त किये हैं। और यह Worldwide में YouTube पर अब तक का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला वीडियो हैं।

Jump to:
YouTube Par Sabse Jyada Views Wala Video (WorldWide)
YouTube Par Sabse Jyada Dekhe Jane Wala Video (India)
Sabse Jyada Views Wala Video FAQs

YouTube पर सबसे ज्यादा Views वाला वीडियो (Worldwide Top 10 List 2023)

18 जून, 2016 को दक्षिण कोरियाई entertainment company कोरियाई शिक्षा ब्रांड पिंकफॉन्ग ने अपना म्यूजिक वीडियो “Baby Shark Dance” यूट्यूब चैनल Pinkfong Baby Shark – Kids’ Songs & Stories पर अपलोड किया था।

शार्क बेबी जो एक बच्चों का गाना हैं। 2020 में यह वीडियो यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। यह 2023 में यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा views 13 Billion (1300 करोड़) को पार करके YouTube पर सबसे ज्यादा Views प्राप्त करने वाला वीडियो बन गया हैं।

अगर भविष्य में इस वीडियो को किसी को पछाड़ना हैं, तो उस वीडियो को इससे ज्यादा व्यूज प्राप्त करने होंगे, जो आसान होने वाला नहीं हैं फ़िर भी हम आशा कर सकते हैं।

नीचे दी गई टेबल में YouTube पर दुनिया भर में टॉप 10 सबसे अधिक देखे जाने वाले वीडियो की list दी गयी हैं।

YouTube पर सबसे ज्यादा Views प्राप्त करने वाले videos की Worldwide टॉप 10 लिस्ट:

रैंकवीडियो का नामViewsयूट्यूब चैनल
10.Learning Colors – Colorful Eggs on a Farm5 बिलियन (500 करोड़ Views)Miroshka TV
9.Uptown Funk 5 बिलियन (500 करोड़ Views)Cocomelon – nursery Rhymes
8.Wheels on the Bus5.7 बिलियन (570 करोड़ Views)Mark Ronson
7.Phonics Song With Two Words5.5 बिलियन (550 करोड़)ChuChu TV
6.See You Again6.1 बिलियन (610 करोड़)Wiz Khalifa
5.Shape of You6.1 बिलियन (610 करोड़)Ed Sheeran
4.Bath Song6.5 बिलियन (650 करोड़)Cocomelon – nursery Rhymes
3.Johny Johny Yes Papa6.8 बिलियन (680 करोड़)Loo Loo Kids
2.Despacito8.3 बिलियन (830 करोड़)Luis Fonsi
1.Baby Shark Dance13 बिलियन (1300 करोड़)Pinkfong Baby Shark – Kids’ Songs & Stories

सम्बंधित पोस्ट –
सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम अकाउंट की लिस्ट
India में सबसे ज्यादा Instagram Followers किसके हैं
यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाले यूट्यूब चैनल

1. Baby Shark Dance (1300 करोड़ Views)

यह एक संगीत वीडियो हैं। जिसे छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए बनाया गया हैं। जिसे 18 जून 2016 को PinkFong Baby Shark – Kids’ Songs & Stories नामक यूट्यूब चैनल में अपलोड किया गया था। जिसका नाम Baby Shark Dance हैं।

यह version Jaws की theme पर सेट हैं। जो एक बेबी shark की कहानी को दर्शाता हैं। इस संगीत वीडियो ने 2016 में तेजी से लोकप्रियता हासिल की, और यह 2023 में 13 billion व्यूज तक पहुँचने वाला एक मात्र यूट्यूब वीडियो बन गया।

जिसके 2023 तक 13 बिलियन से अधिक व्यूज हैं। और इस वीडियो को 3.8 करोड़ से अधिक लोगों ने पसंद किया हैं, जो यूट्यूब पर विश्व भर में अब तक का सबसे ज़्यादा व्यूज प्राप्त करने वाला वीडियो बना हुआ हैं।

2. Despacito (830 करोड़ Views)

‘डेस्पासिटो’ एक म्यूजिक वीडियो हैं, जिसे 12 जनवरी 2017 को रिलीस किया गया था, और यूट्यूब चैनल Luis Fonsi पर 13 जनवरी 2017 अपलोड किया गया था। जिसे Erika Ender, Raymond Ayala, Luis Fonsi और Daddy Yankee ने लिखा हैं। यह प्योर्टो रिकान गायक लुइस फुंसी का गीत हैं जो स्पैनिश भाषा में गाया गया हैं।

यूट्यूब पर इस वीडियो में 8.3 बिलियन से अधिक व्यूज और 5 करोड़ से अधिक लाइक हैं। बेबी शार्क डांस के बाद यह वीडियो यूट्यूब पर दूसरा सबसे ज्यादा देखे जाना वाला म्यूजिक वीडियो हैं।

3. Johny Johny Yes Papa (680 करोड़ Views)

यह छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए बनाया गया म्यूजिक वीडियो हैं। जिसे 2014 में रिलीस किया गया था, और इसे यूट्यूब चैनल LooLoo Kids में 8 अक्टूबर 2016 में अपलोड किया गया था। जो अपने वीडियो पर 6.8 बिलियन व्यूज और 1.8 बिलियन लाइक्स के साथ यूट्यूब पर तीसरा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो हैं।

4. Bath Song (650 करोड़ Views)

Bath song वीडियो को 2020 में रिलीस किया गया था। जो छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए बनाया गया एल्बम सांग वीडियो हैं। जिसे 4 साल पहले यूट्यूब चैनल CoComelon – Nursery Rhymes पर 2 मई 2018 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 6.5 बिलियन व्यूज और 1.5 बिलियन से अधिक लाइक्स है। जो अब तक का चौथा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो हैं।

5. Shape of You (610 करोड़ Views)

Shape of You अंग्रेजी singer और songwriter Ed – Sheeran का Song वीडियो हैं। जिसे 6 जनवरी 2017 को रिलीस किया गया था। जिसे यूट्यूब चैनल Ed Sheeran पर 30 जनवरी 2017 को अपलोड किया गया। जिस वीडियो पर अब तक 6.1 बिलियन से अधिक व्यूज और 3 बिलियन से ज्यादा लाइक्स हैं। जो यूट्यूब पर विश्व मे पांचवा सबसे ज़्यादा देखे जाने वाला वीडियो सांग हैं।

6. See You Again (610 करोड़ Views)

सी यु अगेन song को अमेरिकी रैपर और singer Wiz Khalifa ने गाया है। जिसे 10 मार्च 2015 को रिलीस किया गया और यूट्यूब चैनल Wiz Khalifa पर 7 अप्रैल 2015 को अपलोड किया गया था। वीडियो पर अब तक 6.1 बिलियन व्यूज और इस वीडियो को 3.9 बिलियन लोगों ने पसंद किया हैं जो यूट्यूब पर छटा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो हैं।

7. Phonics Song With Two Words (550 करोड़ Views)

यह एक letter song वीडियो हैं, जो वीडियो में छोटे बच्चों के edutainment कंटेंट को दर्शाता हैं। इसे भारतीय यूट्यूब चैनल चुचु टीवी पर 6 मार्च 2014 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 5.5 बिलियन व्यूज हैं जो यूट्यूब पर अब तक का सातवां सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो हैं।

8. Wheels on the Bus (570 करोड़ Views)

Worldwide Top 10 List की रैंकिंग में दशवें स्थान पर हैं यूट्यूब चैनल Cocomelon – Nursery Rhymes का ‘व्हील्स ऑन द बस’ song जो छोटे बच्चो को 3D एनीमेशन के साथ चलती हुई बस में मनोरंजन करते हुए दिखाया गया है।

जिसे 24 मई 2018 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक कुल 5.7 बिलियन से अधिक व्यूज और इसे 1.3 बिलियन से अधिक लोगों ने पसंद किया हैं।

9. Uptown Funk (500 करोड़ Views)

अपटाउन फंक ब्रिटिश रिकॉर्ड producer मार्क रॉनसन द्वारा उनके चौथे एल्बम, अपटाउन स्पेशल 2015 का एक song हैं। इसमें 1980 के दशक के फंक संगीत को महसूस किया जा सकता है।

अपटाउन फंक गीत रॉनसन, मार्स, जेफ भास्कर और फिलिप लॉरेंस द्वारा लिखा गया था , जिसमें अमेरिकी गायक और गीतकार ब्रूनो मार्स हैं। जिसे 10 नवंबर 2014 में रिलीस किया था और यूट्यूब चैनल Mark Ronson पर 19 नवंबर 2014 को अपलोड किया गया।

तब से अब तक इस वीडियो में 5 बिलियन व्यूज और 1.9 बिलियन से अधिक लाइक्स है जो यूट्यूब पर अब तक का नौवां सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो हैं।

10. Learning Colors – Colorful Eggs on a Farm (500 करोड़ Views)

यह वीडियो काफ़ी मनोरंजक हैं। जो छोटे बच्चों को एक खेत में एनिमेटेड अंडों के माध्यम से विभिन्न रंगों के बारे में सिखाता हैं। जो रूसी भाषा में बच्चों को अलग-अलग रंगों के बारे में सीखा रहे हैं। अगर आपके बच्चे हैं तो आप उन्हें ये वीडियो दिखाए और उनके साथ इस वीडियो का लुफ्त उठाएं।

इस वीडियो को 27 फ़रवरी 2018 को यूट्यूब चैनल Miroshka TV पर अपलोड किया गया था, 2023 तक इस वीडियो में 5 बिलियन व्यूज और 1.3 बिलियन likes हैं। जो यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले वीडियोस में दशवें स्थान पर बना हुआ हैं।

भारत में YouTube पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो कौन सा है 2023

उप्पर आपने जाना की दुनिया में YouTube पर टॉप 10 सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले video कौन से हैं। अब नीचे आपको भारत में सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले वीडियोस टॉप 10 की रैंकिंग के बारे में जानने को मिलेगा।

10. Fruit Apple Apple, Red Apple Apple (180 करोड़ Views)

यह छोटे बच्चों की कविता वीडियो हैं, जो फलों के रंग और स्वाद को बताती है। जिसे 29 जुलाई 2017 को बिक्की श्रीनिवासुलु यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। जिसे अब तक यूट्यूब पर 1.8 बिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।

9. नंबर सांग (180 करोड़ Views)

संख्या गीत वैश्विक अंग्रेजी संस्करण हैं। जिसे 21 अगस्त 2014 को ChuChu TV यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो में अब तक 1.8 बिलियन से अधिक व्यूज प्राप्त किए हैं। जो भारत मे सबसे ज़्यादा व्यूज प्राप्त करने की रैंकिंग में नवें स्थान पर हैं।

8. जॉनी जॉनी यस पापा (190 करोड़ Views)

इस वीडियो का नाम Johny Johny Yes Papa हैं जो तुलसी कुमार का गीत हैं। यूट्यूब पर इस वीडियो में 1.9 बिलियन व्यूज हैं। वीडियो को 14 नवंबर, 2014 को चुचु टीवी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। जिसे अंग्रेजी भाषा मे गाया गया हैं।

7. हश ए बाय बेबी (211 करोड़ Views)

Hush A Bye Baby नर्सरी राइम्स द्वारा गाया गया गीत हैं। जो हैप्पी ड्रैगन नर्सरी राइम्स की एल्बम का गीत हैं। जिसे 2016 में रिलीस किया गया था, तथा 16 सितंबर 2017 को यूट्यूब चैनल Infobells पर अपलोड किया गया था।

तब से अब तक इस वीडियो नें यूट्यूब पर 2.11 बिलियन से अधिक व्यूज प्राप्त किये हैं, और यह भारत में सबसे ज़्यादा व्यूज वाली वीडियो की रैंकिंग में छटे स्थान पर हैं। यह छोटे बच्चों का गाना हैं। जो एक एनिमेटेड वीडियो हैं जिसमे बच्चे की माँ उसे अंग्रेजी भाषा में लोरी सुनाकर बिस्तर में सुलाती नजर आती हैं।

6. एक मोटा हाथी (220 करोड़ Views)

एक मोटा हाथी, घूमने गया रिम्स कौर का एल्बम गीत हैं, जिसे 2019 में रिलीस किया गया था। यह भी छोटे बच्चों का म्यूजिक हैं। यूट्यूब पर इस वीडियो में 2.2 billion व्यूज हैं। जिसे 1 मार्च 2019 को यूट्यूब चैनल Zappy toons पर अपलोड किया गया था। जिसके बोल कुछ इस प्रकार हैं: एक मोटा हाथी, घूमने गया मकड़ी के जाले में जाके वो फसा….।

5. चल चल गुर्रम (270 करोड़ Views)

यह एक मिनट की animated video हैं जिसे छोटे बच्चों के लिए बनाया गया हैं, जिसे तेलुगु भाषा में गाया गया है। इस वीडियो को 18 नवंबर 2016 में infobells-telugu नामक यूट्यूब चैनल में अपलोड किया गया था।

इस वीडियो पर अब तक 2.7 बिलियन से अधिक व्यूज और 73 लाख से ज़्यादा लाइक्स हैं। जो भारत मे सबसे ज़्यादा व्यूज प्राप्त करने की टॉप 10 की रैंकिंग में पाँचवे स्थान पर हैं।

4. श्री हनुमान चालीसा (350 करोड़ Views)

श्री हनुमान चालीसा को गोश्वामी तुलसीदास ने लिखा था। जिसका स्मरण आप अवधी-हिंदी भाषा में करते होंगे। जिसमें आपको प्रभु श्री राम के महान भक्त हनुमान जी के गुणों एवं कार्यों का चालीस चौपाइयों में वर्णन मिलता हैं।

वैसे तो पूरे भारत में यह लोकप्रिय है किन्तु विशेष रूप से उत्तर भारत में यह बहुत प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय है। जिसे 10 मई , 2011 को टी-सिरीज़ (भक्ति सागर) नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 3.5 बिलियन से अधिक views हैं और इसे 1.1 करोड़ से अधिक लोगों ने पसंद किया हैं।

3. लकड़ी की काठी (370 करोड़ Views)

लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा….. यह एक बेहद ही पॉपुलर हिंदी song हैं। जिसका animated version 14 जून 2018 को Jingle toons नामक YouTube channel पर अपलोड किया गया था।

इस वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 3.7 बिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। जो भारत में Top 10 YouTube पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाली वीडियो की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं।

2. हम्प्टी ट्रेन और उसके फ़ल दोस्तों से मिलिए (360 करोड़ Views)

भारत में Top 10 YouTube पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाली वीडियो की रैंकिंग में यह दूसरे स्थान पर हैं। जिसे 26 जनवरी 2018 को Kiddiestv hindi नामक चैनल पर अपलोड किया था। जिसमें हम्प्टी ट्रेन अपने फ़ल दोस्तों को अपनी ट्रेन की सवारी कराती दिखाई देती हैं। इस वीडियो में अब तक 3.6 billion व्यूज और 98 लाख लाइक्स हैं।

1. Phonics Song With Two Words (550 करोड़ Views)

भारत में YouTube पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाली वीडियो Phonics Song With Two Words हैं। जिसे अब तक 5.5 बिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। जिसे ChuChu TV यूट्यूब चैनल पर 7 मार्च 2014 को अपलोड किया गया था। जो छोटे बच्चों को 3D animation के साथ शैक्षिक बनाने में काफ़ी मददगार साबित होता हैं।

YouTube पर सबसे ज्यादा Views वाला वीडियो से सम्बंधित – FAQ

Q.1 YouTube पर सबसे ज्यादा Views वाला Song कोनसा है?

Ans. Baby Shark Dance

Q.2 India का सबसे ज्यादा Views वाला Song कोनसा है?

Ans. Phonics Song with Two Words

Q.3 कौन सा वीडियो यूट्यूब पर 1 दिन में सबसे ज्यादा देखा गया है?

Ans. Butter (BTS)

Q.4 किस यूट्यूब वीडियो के 1 घंटे में सबसे ज्यादा Views है?

Ans. Butter (BTS)

Q.5 यूट्यूब पर सबसे ज्यादा व्यूज किस चैनल के हैं?

Ans. T-Series

Q.6 यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया रोस्ट वीडियो?

Ans. Idles of India: gone right (CarryMinati)

Leave a Comment