Antivirus क्या है और कैसे काम करता है? | जाने बेस्ट एंटीवायरस कौन से है?

Antivirus क्या हैं? यह एक Software हैं। जिसका निर्माण कंप्यूटर सिस्टम में मौजूद डेटा को सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया गया हैं। यह Virus को computer में आने से रोकता हैं।

Antivirus Kya Hai Explain in Hindi

इसके माध्यम से हम अपने कंप्यूटर की डिजिटल सुरक्षा को बड़ा सकते हैं। यह सॉफ्टवेयर हमें ऐसी websites में जाने से रोकता है, जहाँ जाने से हमारे डेटा की privacy को खतरा होता हैं।

इस सॉफ्टवेयर का उपयोग हम अपने desktop, laptop आदि में करते हैं। यह ऐसी files को आने से रोकता हैं, जो हमारे डेटा को नुकसान पहुचा सकती हैं।

चलिए सबसे पहले एंटीवायरस क्या होता हैं? (What is Antivirus in Hindi) इसे अच्छे से समझे।

एंटीवायरस क्या हैं? (What is Antivirus in Hindi)

Antivirus एक ऐसा प्रोग्राम हैं, जो हमारे system से वायरस को दूर रखने का कार्य करता हैं। हमारे सिस्टम में इस सॉफ्टवेयर के होने पर यह ऐसे डेटा को लेने से रोकता हैं। जो हमारे डेटा को किसी प्रकार से नुकसान पहुचा सकते हैं। यह हमारे सिस्टम से वायरस को मिटाने और भविष्य में उससे बचाव करने का कार्य करता है।

सामान्य शब्दों में अगर समझें कि एंटीवायरस किसे कहते हैं, तो यह एक “Security software” है, जो वायरस को आने से रोकता हैं। यह वायरस को रोकने के साथ-साथ उसको खत्म करने का भी कार्य करता हैं। इसकी सहायता से आप अपने कंप्यूटर को वायरस मुक्त रख सकते हैं।

अगर आप किसी भी प्रकार के सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर का उपयोग अपने सिस्टम में नही करते हैं, तो आपके सिस्टम या कंप्यूटर की गति धीमी हो सकती हैं। आपकी file corrupt हो सकती हैं। जिससे आप अपने कंप्यूटर में मौजूद सभी डेटा खो सकते हैं।

Antivirus के माध्यम से आप virus के स्थान का पता लगा सकते हैं और उसको delete भी कर सकते है। इसे आप चाहें तो बाजार के माध्यम से या फिर online भी खरीद सकते हैं। इसके माध्यम से आप अपने कंप्यूटर में मौजूद डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।

हम सभी जानते हैं कि यह Anti-malware हमें न सिर्फ कंप्यूटर वायरस बल्कि सभी प्रकार के मैलवेयर से बचाने का काम करता हैं। लेकिन व्यापक रूप में समझें तो यह कंप्यूटर में install होने वाली समस्त फ़ाइल को scan करने का भी कार्य करता हैं।

यह स्वचालित रूप से कंप्यूटर में विद्यमान डेटा को स्कैन करता हैं। जिससे समय रहते कंप्यूटर से वायरस को मिटाया जा सकें। Antivirus software हमें ऐसी websites में जाने से रोकता हैं। जो वेबसाइट सुरक्षित नही होती और जिनमें वायरस आने का खतरा होता हैं।

Antivirus software हमें निजी जानकारी की चोरी से, हैकर्स से, वायरस से, ट्रोजन से, वोर्म्स से, एडवेयर और स्पाइवेयर से, विज्ञापन से, स्पैम से बचाने (protect) में मदद करता है।

एंटीवायरस का क्या काम हैं (Functions of Antivirus)

Antivirus कई प्रकार से हमारे डेटा और कंप्यूटर को सुरक्षित रखने का कार्य करता हैं, जिनमें से कुछ मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं।

Real-time Protection: यह हमको रियल टाइम प्रोटेक्शन देता हैं। इसका अर्थ हैं कि Antivirus हमें आने वाले खतरों और आ रहे खतरों से बचाने का काम करता है। यह उस समय मे भी हमारे डेटा की सुरक्षा करता हैं। जिस समय कंप्यूटर input-output की प्रक्रिया कर रहा होता हैं।

Threat Detection: यह सॉफ्टवेयर आपके कंप्यूटर में जब इनस्टॉल होता हैं या जब आपके कंप्यूटर में कुछ इंस्टाल होता है तो उस समय यह पूरे कंप्यूटर को scan करता हैं और अगर कही उसे कोई वायरस दिखता हैं। तो यह उसके स्थान का पता हमें बता देता हैं और फिर हम उसे आसानी से डिलीट कर सकते हैं।

Pop-Up Alerts: अगर हमारे कंप्यूटर में किसी प्रकार का कोई वायरस आता हैं या हम किसी ऐसी साइट में जाते हैं जो हमारे लिए सुरक्षित नहीं है। ऐसी स्थिति में यह हमकों आगाह करता हैं। आसान शब्दों में कहें तो यह हमें उसी समय एक notification दे देता है।

Automatic Update: यह समय के साथ-साथ अपने विकल्पों में बदलाव करने के लिए खुद update की प्रक्रिया कर लेता हैं। जिस कारण हम नए वायरस का पता लगा सकते हैं।

एंटीवायरस सॉफ्टवेयर के उदाहरण (Examples of Antivirus Software)

Antivirus software को हमने दो भागों Free और Paid में विभाजित किया हैं। निचे दोनों ही केटेगरी के कुछ प्रमुख सॉफ्टवेयर की लिस्ट दी गयी है।

टॉप बेस्ट Free Antivirus के उदाहरण — Avast, Kaspersky, AVG, Avira, Windows Defender, Adaware, Zone Alarm, etc.

टॉप बेस्ट Paid Antivirus के उदाहरण — Bitdefender Antivirus Plus, Norton Antivirus Plus, Kaspersky Anti-Virus, F-Secure Safe Internet Security, Combo Cleaner, ESET NOD32, McAfee Antivirus Plus, etc.

Antivirus कितने प्रकार के होते हैं?

यह सॉफ्टवेयर मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं। जो अपनी-अपनी विशेषताओं के अनुसार virus से बचाव करने का कार्य करते हैं। निचे तीनों प्रकारों के बारे में विस्तार से बताया गया है।

Standalone Antivirus Software

इसका उपयोग विशेष प्रकार के वायरस का पता लगाने और उन्हें कंप्यूटर से डिलीट करने के लिए तैयार किया जाता हैं। इन्हे portable antivirus software भी कहा जाता हैं। क्योंकि इस सॉफ्टवेयर का उपयोग USB drive के माध्यम से किया जाता हैं। यह हमें real time protection जैसी सुविधा प्रदान करने में असमर्थ रहते हैं।

Security Software Suites

इस प्रकार का Antivirus software ऊपर वाले कि तुलना में अधिक कुशल तरीके से अपना काम करता हैं। यह सिर्फ वायरस को ही डिलीट नहीं करता। बल्कि इसके साथ-साथ यह हमें anti-spyware और firewall जैसी सुविधाएं भी देता हैं। यह ऐसे वायरस से हमारी सुरक्षा करता हैं, जो किसी तरह हमारी फ़ाइल को नष्ट कर रहे होते हैं। यह software हमें 24 hours सुरक्षा प्रदान करता हैं।

Cloud-Based Antivirus Software

यह वर्तमान समय का सबसे उपयोगी और सुरक्षित एंटीवायरस सॉफ्टवेयर हैं। यह कंप्यूटर के डेटा को क्लाउड में स्टोर करता हैं और यह वहीं से सभी फाइल्स को स्कैन करता हैं। जिससे कंप्यूटर की input, output प्रक्रिया तेज गति से चलती हैं। यह पूरे कंप्यूटर को कम समय रहते ही स्कैन कर लेता हैं।

एंटीवायरस कैसे काम करता हैं? (How Antivirus Works)

यह हमारे कंप्यूटर को वायरस से बचाने का कार्य स्कैन करके करता हैं। यह हमारे पूरे कंप्यूटर को स्कैन कर लेता हैं। जिससे उसे वायरस के स्थान का पता चल जाता हैं और वह हमें उस वायरस के स्थान का पता बता देता हैं।

उसके बाद हम एंटीवायरस को input देते हैं। जिसके माध्यम से यह उस फ़ाइल को डिलीट कर देता हैं। जो हमारे डेटा को किसी प्रकार का नुकसान पहुँचा रहा होता हैं। यह हमारे कंप्यूटर में आने वाली ऐसी files को रोकता हैं जिनके programming codes हमारे डेटा को किसी भी तरह नुकसान पहुँचा सकते हैं।

अगर ऐसी कोई फ़ाइल या सॉफ्टवेयर हम इंस्टाल करते हैं तो ऐसे में यह हमें notification के माध्यम से चेतावनी दे देता हैं। जिसके माध्यम से हम उसको डिलीट या स्कैन कर सकते हैं।

एंटीवायरस की विशेषताएं (Features of Antivirus)

Antivirus Software की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएं है। जैसे यह हमें real-time protection और scan जैसी सुविधा देता हैं। यह अपने कार्य करने के तरीकों एक तकनीकी तत्वों में automatic update के माध्यम से परिवर्तन कर लेता हैं।

यह ऐसी applications से हमारी सहायता करता हैं। जो हमारे डेटा को नुकसान पहुँचा सकती हैं। अगर कंप्यूटर में किसी भी प्रकार का कोई वायरस आता हैं तो ऐसे में यह auto scan कर उस वायरस को डिलीट कर देता हैं।

यह विभिन्न प्रकार के Malware से कंप्यूटर की सुरक्षा करता हैं। जैसे- ट्रोजन, बॉट, स्पाईवेयर या किसी भी अन्य प्रकार का वायरस। यह कंप्यूटर की गति को बढ़ाने में भी सहायता करता हैं।

Antivirus के फायदे और नुकसान

फायदे (Advantages): –

  • इसके माध्यम से हम अपने कंप्यूटर के वायरस को डिलीट कर सकते हैं।
  • यह हमें Web security प्रदान करता हैं और internet के माध्यम से आने वाले वायरस को रोकता हैं।
  • यह हमें फ़ायरवॉल सुरक्षा प्रदान करता हैं। अर्थात कंप्यूटर से जाने और आने वाली सूचना को यह दुबारा से स्कैन करके सुरक्षा की जांच करता हैं।
  • यह निजी जानकारियों को सुरक्षित रखता हैं। जिससे कोई व्यक्तिगत या संवेदनशील जानकारी को किसी प्रकार का नुकसान न पहुँचा सकें।
  • यह स्पैम विज्ञापनों और संदेशों को रोकने में हमारी सहायता करता हैं।

नुकसान (Disadvantages): –

  • Antivirus का उपयोग करने से कंप्यूटर धीमी गति से काम करने लगता हैं। यह फाइल्स को लोड होने में या किसी फ़ाइल को प्राप्त करने में असुविधाजनक हैं।
  • यह किसी भी प्रकार की पूर्ण सुरक्षा प्रदान नहीं करता। इसके होने के बाद भी hackers हमारी सूचना को आसानी से हैक कर लेते हैं।
  • यह auto virus delete की प्रक्रिया नही कर पाता। इसको आदेश देकर ही हम इसका उचित उपयोग कर सकते हैं।
  • यह विश्वशनीय नहीं होता अर्थात वायरस न होने पर भी यह आपको वायरस होने की notification दे सकता हैं।
  • अगर आप इसको अपने कंप्यूटर में install करते हैं तो ऐसे में यह आपको किसी भी प्रकार की ग्राहक सहायता (support) प्रदान नही करता।

Free और Paid Antivirus में अंतर

Free Antivirus हमकों सामान्य वायरस से बचाने का कार्य करते हैं। यह हमें ऐसी वेबसाइटस या applications को खोलने से रोकता हैं। जिसमें जाने से हमारी प्राइवेसी या निजी जानकारी को किसी प्रकार का कोई खतरा होता हैं।

Paid Antivirus ज्यादा security या secure करने का कार्य करता हैं। यह व्यापक रूप से सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करता हैं। यह फ्री सॉफ्टवेयर से अधिक विश्वसनीय होता हैं। यह वायरस के स्थान का पता सही तरीके से लगाता हैं और वायरस होने पर ही यह हमें किसी प्रकार का alert देता हैं।

संक्षेप में – Conclusion

एंटीवायरस सॉफ्टवेयर कंप्यूटर में वायरस के स्थान का पता लगाने और समय रहते उसको डिलीट करने का काम करता हैं। यह कंप्यूटर की गति एवं उसकी कार्यक्षमता में वृद्धि करने का कार्य करता हैं।

तो दोस्तों आज आपने जाना कि Antivirus क्या हैं और कैसे काम करता हैं? अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने अन्य मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।

Leave a Comment