Array क्या होता है – What is Array in Hindi?

ऐरे क्या होता हैं? (Array kya hota hai) ये एक समान गुण रखने वाले data का संगठित रूप हैं। यह एक जैसे data को एक साथ रखने वाले समूह का नाम हैं। Array एक high-level data structure हैं। जिसका उपयोग उच्च-स्तरीय भाषा में किया जाता हैं। जैसे – C, C++, Python, Java, etc.

ये वह data structure हैं, जिसमें पहले से ही elements की quantity का चयन किया जाता हैं। इसमें प्रत्येक elements को एक sequence में अंक दिए जाते हैं। इसमें उपयोग किये गए सभी elements में एक जैसे गुण पाए जाते हैं। अर्थात समस्त elements की संरचना एवं quality एक जैसी ही होती हैं।

इन सभी elements को अनेकों स्थान मे store न कर एक ही स्थान में sequence के साथ store किया जाता हैं। किसी कारण वश अगर हमें किसी एक element में उचित संशोधन करना हैं तो हम direct उस element का चयन कर उसमें उचित संशोधन कर सकते हैं।

ऐरे क्या होता हैं? (Array Kya Hota Hai)

array kya hota hai in hindi

Arrays एक समान डाटा का समूह हैं। जो एक जैसे elements के data को एक साथ store करने का कार्य करता हैं। इसकी प्रक्रिया मे इसके elements का चयन पहले ही करना पड़ता हैं, जिस कारण ही इसको Array का नाम दिया गया हैं।

Arrays को “group of elements” के नाम से भी जाना जाता हैं, क्योंकि इसमें elements को कई groups में divide किया जाता हैं। तब जाकर इसके कार्य करने की प्रक्रिया को अंतिम चरणों तक ले जाया जाता हैं।

ये हमे निश्चित डाटा को store कर उसे access करने और उसके बाद उसमें उचित संशोधन करने की अनुमति प्रदान करता हैं। जिस कारण इसका उपयोग करना अत्यंत सरल हो जाता हैं।

हम इसके group of elements को किसी निश्चित उद्देश्य से insert कर edit कर सकते हैं, और इसके formula (int a [no]) का उपयोग कर हम अपनी आवश्यकता अनुसार output प्राप्त कर सकते है।

सम्बंधित पोस्ट –
कंप्यूटर साइंस की सम्पूर्ण जानकारी
कंप्यूटर प्रोग्रामिंग क्या होती है
अल्गोरिथम क्या होती है जाने
जावास्क्रिप्ट लैंग्वेज कैसे सीखे
PHP क्या है इसका उपयोग

Array कैसे काम करता हैं

Array का उपयोग अनेकों उच्च स्तरीय भाषाओं की संरचना के आधार पर किया जाता हैं। बात करें C और C++ उच्च स्तरीय भाषा की तो इसमें सर्वप्रथम इनके syntax को लिया जाता हैं, विभिन्न उच्च स्तरीय भाषाओं का अलग-अलग syntax होता हैं। उसके बाद Array को लगाया जाता हैं और फिर आप अपनी आवश्यकता अनुसार इसमें elements का उपयोग कर सकते हैं।

उदाहरण: C और C++ का syntax “integer” होता हैं। उसके बाद Array को “A” code देते हैं, फिर elements की संख्या।

int A [5] (int is integer, A is Array and 5 is total no of elements)

इसमें elements की कुल संख्या 5 दर्शायी गयी हैं। परंतु अनेको जगह इसकी संख्या को 0-4 से शुरुआत किया जा सकता हैं।

माना आपको अपनी कक्षा में 66 बच्चों की age को read करना हैं। आपको सर्वप्रथम ऊपर बताए गए formula का उपयोग करना पड़ेगा – Int age [66].

माना हमें किसी 5 संख्या का Array करना हैं तो, int a [5] = 【1,4,42,5,52】

आप अपनी आवश्यकता अनुसार elements की संख्या में बदलाव कर सकते हैं। इसका उपयोग करने हेतु elements को कोई fix संख्या देना अनिवार्य होता हैं।

ऐरे के प्रकार – Types of Array in Hindi

Array को तीन भागों में विभाजित किया जाता है –

  • One-dimensional
  • Two-dimensional
  • Three-dimensional

One-dimensional Array in Hindi

इस प्रकार में single subscript का उपयोग किया जाता हैं। इसमें 5 elements की एक single line होती हैं। जिसके अंतर्गत array के समस्त कार्यों का निष्पादन किया जाता हैं। इस प्रकार के dimension के निर्माण में int a [no of element] का उपयोग किया जाता हैं। इसमें row और columns का structure एक लाइन में होता हैं।

Two-dimensional Array in Hindi

सामान्य शब्दों में अगर हम 5 elements में एक और किसी elements को जोड़ते हैं तो उसे two-dimensional कहा जाता है। 2 प्रकार के elements को एक साथ जोड़ कर जब एक dimension का निर्माण किया जाता हैं तो उसे 2D array के नाम से जाना जाता हैं। e.g. int a [4] [5] इसमें 4 row हैं और 5 columns.

Three-dimensional Array in Hindi

3D Array में इसके elements को तीन भागों में विभक्त कर दिया जाता हैं। e.g. int a [2] [3] [3]. इसमें [2] पेज row को दर्शा रहा हैं, [3] row और अंतिम [3] column को दर्शा रहा हैं। अर्थात इसमें 3 dimensions को add किया जा रहा हैं। जिस कारण इसे 3D array के नाम से जाना जाता हैं।

ऐरे की विशेषता – Characteristics of Array in Hindi

  • Array को सीधे access किया जा सकता हैं।
  • इसमें elements का चयन पहले ही कर लेना पड़ता हैं।
  • इसमें एक साथ एक प्रकार के data को ही store किया जा सकता हैं।
  • इसका उपयोग या विश्लेषण index और value के आधार पर किया जाता हैं।
  • इसको निर्देश देने हेतु जिन formulas का उपयोग किया जाता हैं, वह अत्यंत सरल और छोटे होते हैं। जिस कारण यह जटिल कार्यो को सरल बना देता हैं।

ऐरे के लाभ और हानि – Advantages and Disadvantages of Array in Hindi?

लाभ (Advantages): –

  • Array का short code (a) हैं, जिसका उपयोग कर हम विभिन्न प्रकार के जटिल और उलझाऊ कर्यो को आसानी से सम्पन्न कर सकते हैं।
  • ये random access की सुविधा प्रदान करता हैं, जिसकी सहायता से हम किसी भी elements का चयन कर सकते हैं।
  • इसमें हम data value का चयन कर उसे आसानी से access कर उसमें संशोधन कर सकते हैं।
  • Complex data structure के लिए यह अत्यंत लाभदायक हैं।

हानि (Disadvantage): –

  • इसमें elements की संख्या fix होती हैं। जिस कारण इसमें संशोधन करने में जटिलताओं का सामना करना पड़ता हैं।
  • इसमें data equipment इतना ज्यादा उपयोग होता हैं, की इसका कार्य जटिल हो जाता हैं।
  • हमें अगर किसी एक element को delete करना हैं तो उस space को अन्य elements की सहायता से cover करना पड़ता हैं। जो कि एक लंबी process मालूम पड़ती हैं।
  • हमें array का उपयोग करने से पहले ही इसको storage allowed करानी पड़ती है, अगर बीच मे हमे ज्यादा storage की आवश्यकता पड़े तो हम वह नही कर सकते।

निष्कर्ष – Conclusion

Array समान data का एक संगठित रूप हैं, जो एक समान आकड़ो को store कर उनका एक समूह बनाता हैं। इसमें कुछ विशेष elements की सहायता से आंकड़ो को संचित रखा जाता हैं। इसके किसी group को access करना बहुत आसान होता हैं।

यह अपना कार्य sequence के माध्यम से पूर्ण करता हैं। उदाहरण स्वरूप अगर हमें 5 elements का निर्माण करना है तो हमें int a [5] लिखना होता हैं और अगर हमें 3 स्थान वाले element का चयन करना है तो int [3] लिखना होता हैं।

तो दोस्तों आज आपने जाना कि ऐरे क्या होता हैं? (Array kya hota hai) अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इस पोस्ट को अपने अन्य मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।

2 thoughts on “Array क्या होता है – What is Array in Hindi?”

    • John, क्या यही आपका सवाल है, ब्लॉग पर हैकिंग से सम्बंधित पोस्ट डालने पर गूगल आपके ब्लॉग को ससपेंड कर देगा? जी हाँ, अगर उससे यूजर की सिक्योरिटी को खतरा हो तो।

      Reply

Leave a Comment