SQL क्या है, किस लिए उपयोग होता है? | Introduction of SQL in Hindi

SQL क्या हैं? यह वह language हैं जिसका उपयोग किसी भी डिजिटल डेटा को क्रमबद्ध कोड के रूप में प्रस्तुत करने के लिए किया जाता हैं। जिसकी सहायता से आप किसी सूचना को अपनी आवश्यकता अनुसार संरचना प्रदान कर सकते हैं।

SQL Kya Hai in Hindi

इसका उपयोग करने के लिए हमें इसके syntax का उपयोग करना होता हैं। जिसकी सहायता से हम किसी डेटा को एक भिन्न रूप प्रदान कर पाते हैं। इसका उपयोग आप अपने डेटाबेस में बदलाव करने के लिए कर सकते हैं।

यह यूजर को एक क्रमबद्ध इंटरफ़ेस देने में वेबसाइट निर्माताओं की सहायता करता हैं। जिसकी सहायता से किसी सूचना को संरचना प्रदान की जाती हैं।

इस पोस्ट में, हम जानेंगे:

एसक्यूएल क्या हैं? (What is SQL in Hindi)

SQL अथवा “Structured Query Language” उन कोड या syntax का समूह है। जिसकी सहायता से हम database तक आसानी से पहुँच सकते हैं और उसमें बदलाव कर सकते हैं। इसकी सहायता से हम किसी डेटा या सूचना को पुनःप्राप्त भी कर सकते हैं।

SQL का उपयोग डेटाबेस रिकॉर्ड को insert, search, update और delete करने के लिए किया जा सकता है। सामान्य शब्दों में हम इसे समझें तो यह डेटाबेस को संरचना प्रदान करने वाली एक भाषा हैं जो यूजर को सूचनाओं में उचित बदलाव करने की अनुमति प्रदान करती हैं।

यह वह भाषा हैं जो RDBMS (Relational Database Management System) पर आधारित हैं। एसक्यूएल डेटा को MySQL, MS Access, Oracle Sybase, Postgres और SQL server के आधार पर एक structure प्रदान करने का कार्य करता है।

ANSI (American National Standards Institute) के अनुसार यह RDBMS के लिए तैयार की गई एक मानक भाषा हैं। जिसका उपयोग डेटाबेस की संरचना में बदलाव करने के लिए किया जाता हैं।

सम्बंधित पोस्ट –
Machine Language क्या है
Assembly Language क्या है
Data Structure क्या है
Array क्या होता है

SQL किस लिए उपयोग होता हैं?

SQL का उपयोग डेटाबेस को संरचना प्रदान करने के लिए किया जाता हैं। इसका उपयोग डेटाबेस को एक्सेस करने के लिए अधिक मात्रा में किया जाता हैं। यह यूजर को डेटा तक पहुचने या उसमें अपने अनुरूप बदलाव करने की अनुमति देता हैं।

इसकी उपयोगिताओं को हम निन्न बिंदुओं के आधार पर देख व समझ सकते हैं:

  • SQL, Relational Database में यूजर को डेटा देखने या संशोधित करने की अनुमति प्रदान करता हैं।
  • यूजर किसी डेटा को परिभाषित करने के लिए इसका उपयोग करते हैं।
  • इसकी सहायता से डेटाबेस में उचित बदलाव आसानी से किया जा सकता हैं।
  • हम इसकी सहायता से डेटाबेस में किसी डेटा को जोड़ सकते हैं, डिलीट कर सकते हैं या कभी भी देख सकते हैं।
  • इसकी सहायता से module, library और pre-compiler को अन्य भाषाओं या कोड में एम्बेडेड किया जा सकता हैं।
  • डेटाबेस दृश्य, संग्रहित कार्यविधियों और फंक्शन SQL के सहायता से उपयोग में लाये जाते हैं।

SQL का संक्षिप्त इतिहास

IBM corporation ने Codd’s मॉडल की संरचना को विकसित करने के लिए SEQUEL (Structure English Query Language) का निर्माण किया। जिसके बाद आगे चलकर इसी का नाम परिवर्तित कर SQL कर दिया गया।

इसका विकसित रूप में प्रयोग 1979 में Oracle द्वारा किया गया। वर्तमान समय मे देखे तो SQL को मानक RDBMS भाषा के रूप में मान्यता प्रदान की गई हैं।

Basic SQL Syntax

Syntax नीति-नियमों और दिशा-निर्देशों का एक समूह हैं। यह आपको क्रमबद्ध रूप से SQL संरचना प्रदान करने में सहायता प्रदान करता हैं। विभिन्न प्रकार के SQL statement को कुछ कीवर्ड के साथ शुरू किया जाता है। जैसे- CREATE, SELECT, INSERT, UPDATE, ALTER और DELETE. किसी स्टेटमेंट को बंद करने के लिए (;) इस चिन्ह का उपयोग किया जाता हैं।

चूंकि SQL statement डिफ़ॉल्ट रूप से case insensitive है, तो इसमें SELECT और select का मतलब में एक होता हैं। तो वही MySQL में आपको table नाम देने होते हैं क्योंकि उसका डाटा आपके डेटाबेस में निश्चित होता है।

SELECT Syntax

SELECT column1, column2 ....columnN
FROM table_name;

CREATE INDEX Syntax

CREATE UNIQUE INDEX index_name
ON table_name (columm1,colum2,...columnN);

DROP INDEX Syntax

ALTER TABLE table_name
DROP INDEX index_name;

INSERT INTO Syntax

INSERT INTO table_name(column1, column2....columnN)
VALUES ( value1, value2....valueN);

UPDATE Syntax

UPDATE table_name
SET column1 = value1, column2 = value2, ...
WHERE condition;

SQL Commands क्या हैं

SQL commands एक प्रकार के निर्देश हैं, जिनका उपयोग database के साथ संचार करने या निर्देशित करने के लिए किया जाता हैं। इसके साथ ही डेटाबेस को विभिन्न कार्यों को करने के आदेश देने के लिए भी इसका उपयोग अधिक मात्रा में किया जाता हैं।

इन commands के माध्यम से अनेकों कार्यो की पूर्ति की जाती हैं जैसे- तालिका बनाना, डेटा को जोड़ना, तालिका में संशोधन करना, डेटा को सेव करना या यूजर के लिए अनुमति सुरक्षित करना, आदि।

इन commands को 5 भागों में विभाजित किया जाता हैं – DDL, DML, DCL, TCL और DQL. सभी Commands के अनेकों sub-commands होते हैं। जिनके सम्बद्ध में आज हम जानेंगे।

विभिन्न प्रकार के SQL Commands:

DDL (Data Definition Language)

इस कमांड का उपयोग table बनाने, हटाने या बदलने जैसे कार्यो के लिए किया जाता हैं। यह डाटाबेस को निर्देशित करने का स्थायी रूप होता हैं क्योंकि इसके माध्यम से Auto-committed की व्यवस्था होती हैं। DDL commands के मुख्य उदाहरण की लिस्ट:

  • CREATE – इस कमांड का उपयोग किसी नई टेबल का निर्माण करने के लिए किया जाता हैं।
  • DROP – इसका प्रयोग हम डेटाबेस मे से किसी टेबल के रिकार्ड संरचना को हटाने या डीलीट करने के लिए करते हैं।
  • TRUNCATE – इसका उपयोग हम डाटाबेस से रिकॉर्ड को हटाने के लिए करते हैं लेकिन इसमें डेटाबेस की संरचना पहले जैसी ही बने रहती हैं।
  • RENAME – इसका उपयोग हम डेटाबेस में मौजूद डेटा के नाम को बदलने या डेटाबेस के नाम को बदलने के लिए करते हैं।
  • ALTER – एसक्यूएल table संरचना को बदलने या संशोधित करने की आवश्यकता होती हैं तो हम Alter का उपयोग करते हैं। इसकी सहायता से हम किसी नए कॉलम को जोड़ सकते हैं, हटा सकते हैं या कॉलम में मौजूद डेटाबेस को बदल सकते हैं।

DML (Data Manipulation Language)

DML का उपयोग डेटा में अपनी आवश्यकता अनुसार बदलाव करने के लिए किया जाता हैं। इसकी सहायता से डेटा की संरचना में बदलाव किया जा सकता हैं। DML कमांड के उपयोग से हम डाटा रिकॉर्ड में डेटा को जोड़ने का कार्य करते हैं।

इसकी सहायता से हम डेटाबेस में किसी नए रिकॉर्ड को जोड़ सकते हैं या टेबल में मौजूद डेटा को हटा और पुनःप्राप्त कर सकते है। DML commands के मुख्य उदाहरण की लिस्ट:

  • INSERT – इस कमांड का उपयोग टेबल में रिकॉर्ड को जोड़ने के लिए किया जाता हैं। इस कमांड की सहायता से हम एक साथ कई रिकॉर्ड को टेबल में स्थापित कर सकते हैं।
  • SELECT – टेबल में से किसी डेटा को पुनःप्राप्त करने के लिए इस कमांड का उपयोग किया जाता हैं। जब हमें टेबल में से किसी डेटा को पुनःप्राप्त करने की आवश्यकता होती हैं तो ऐसे में हमें SELECT query में WHERE क्लोज को निर्देशित करना होता हैं।
  • UPDATE – इस कमांड का उपयोग टेबल में मौजूद डेटा को संशोधित करने के लिए किया जाता हैं। जैसे- जोड़ना, घटाना, आदि।
  • DELETE – इस कमांड का उपयोग हम टेबल में मौजूद डेटा रिकॉर्ड को डिलीट या मिटाने के लिए करते हैं।

DCL (Data Control Language)

DCL कमांड की सहायता से हम टेबल में मौजूद डेटा को नियंत्रित करते हैं। प्रत्येक यूजर के पास कुछ विशेष पूर्व निर्धारित विशेषाधिकार होते हैं इसकी सहायता से वह उस डेटा को एक्सेस कर पाते हैं।

डाटाबेस में DCL कमांड की सहायता से यूजर को टेबल से संबंधित अधिकार दिए जा सकते हैं या उन अधिकारों को निरस्त भी कर सकते हैं। DCL commands के मुख्य उदाहरण की लिस्ट:

  • GRANT – इसका उपयोग करके यूजर को डेटाबेस और टेबल को एक्सेस करने के लिए अधिकार प्रदान किये जाते हैं।
  • REVOKE – अधिकार जो यूजर को GRANT द्वारा प्रदान किए गए हैं, उनको निरस्त करने का कार्य REVOKE कमांड द्वारा किया जाता हैं।

TCL (Transaction Control Language)

TCL कमांड का उपयोग डेटा के लेन-देन के लिए किया जाता हैं। इससे हम किसी डेटा को अपने डेटाबेस में जोड़ सकते हैं और व्यवस्थित क्रम में सहेज सकते हैं।

इसकी सहायता से हम SAVEPOINT कमांड के द्वारा लेन-देन के विशेष भाग को सुरक्षित रख सकते हैं। TCL commands के मुख्य उदाहरण की लिस्ट: –

  • COMMIT – डेटा की लेन-देन प्रक्रिया को पूर्ण हो जाने के बाद उसे सेव करने की आवश्यकता होती हैं। जो कार्य इस कमांड की सहायता से करा जाता है।
  • ROLLBACK – इस कमांड की सहायता से हम लेन-देन की गई अंतिम डेटा की स्थिति में ROLL कर सकते हैं। 
  • SAVEPOINT – इस कमांड के उपयोग से हम लाइन में जोड़े गए अंतिम भाग को नाम से निर्दिष्ट कर सकते हैं।

Structured Query Language की विशेषताएं

अब तक आप समझ चुकें होंगे SQL क्या होता है और किस लिए उपयोग किया जाता है। अगर हम इसकी विशेषताओं की बात करें तो इसको सीखना और इसका उपयोग करना अत्यंत सरल हैं। इसका उपयोग रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट से डेटा को प्राप्त करने के लिए किया जाता हैं।

यह database के विरुद्ध query निष्पादित करने में सक्षम हैं। इसका उपयोग किसी डेटा को परिभाषित और संरक्षित करने के लिए किया जाता हैं। डेटाबेस में मौजूद डेटा को अपनी आवश्यकता अनुसार इसकी सहायता से परिवर्तित या संशोधित किया जा सकता हैं।

डेटाबेस के निर्माण में और टेबल में डेटा को व्यावस्थित करने के लिए इसका उपयोग किया जाता हैं। डेटाबेस में फ़ोटो, संग्रहित कार्य विधियों को बनाने के लिए इसका उपयोग किया जाता हैं। जो डेटा को विधि पूर्वक संरचना प्रदान करने का कार्य करता हैं।

SQL और MySQL में अंतर

SQLMySQL
यह डेटाबेस को क्वेरी करने की एक भाषा हैं।वहीं MySQL खुद में एक ओपन सोर्स डेटाबेस हैं।
इसका उपयोग डेटाबेस में डेटा पहुंचाने या उसमें संशोधित करने के लिए किया जाता है।यह एक RDBMS हैं जो यूजर को डेटा में उचित बदलाव करने की अनुमति देता हैं।
इसको अधिक मात्रा में बदला या संशोधित नही किया जा सकता।MySQL को आप जितनी बार चाहें उतनी बार अपडेट कर सकते हैं क्योंकि यह software का एक हिस्सा होता हैं।
इसे एक बैंक टेलर के रूप में देखा जाता हैं।यह खुद में एक बैंक के रूप में देखा जा सकता हैं।
इसका विकास Microsoft Corporation द्वारा किया गया था।इसका विकास MySQL AB द्वारा किया गया था जबकि वर्तमान में यह Oracle corporation के अंदर आने वाला भाग हैं।
इसको Window के लिए बनाया जाता हैं।यह एक प्लेटफार्म अनुकूलनीय होता हैं।

संक्षेप में – Conclusion

SQL, डेटाबेस को व्यवस्थित करने का वह भाग हैं जिसकी सहायता से हम किसी डेटा को संरचना प्रदान करते हैं। यह मौजूद डेटा में टेबल बनाने, डिलीट करने या किसी अन्य डेटा को डेटाबेस में जोड़ने का कार्य करता हैं। यह यूजर को एक्सेस दिलाने या यूजर को अनुमति न देने जैसे कार्यों को भी सम्पन्न करता हैं।

तो आज आपने सरल वाक्यों के माध्यम से जाना कि SQL क्या हैं? (What is SQL in Hindi) अगर इस पोस्ट के संबधित आपके कोई प्रश्न हो तो हमसे उन प्रश्नों को शेयर अवश्य करें। जिससे हम आपको उन प्रश्नों के उत्तर प्रदान कर सकें।

Leave a Comment