Modem क्या है? इसका उपयोग और मॉडेम के प्रकार

आपके घर और ऑफिस में इंटरनेट कनेक्शन लगवाने के लिये जो सबसे मुख्य डिवाइस आपको चाहिये वो है, Modem. पोस्ट में हम इसी के बारे जानेंगे कि Modem क्या है और किस लिए उपयोग होता है?

Modem Kya Hai in Hindi

सामान्य शब्दों में Modem एक बॉक्स होता है, जो टेलीफोन केबल का उपयोग करके आपके होम नेटवर्क को कंप्यूटर नेटवर्क (इंटरनेट) से कनेक्ट करता है। इसका मुख्य कार्य कंप्यूटर को केबल लाइन के माध्यम से डेटा भेजने और प्राप्त करने की अनुमति देना है।

ये विभिन्न प्रकार के होते है, जिसमें Dial-up, DSL और Cable modem मुख्य है। इन सभी के अपने फायदे और नुकसान है, आप अपनी आवश्यकता अनुसार किसी एक को चुन सकते है।

चलिये शुरुवात मॉडेम क्या है? (What is Modem in Hindi) जानने से करते है, फिर इसके बाकी पहलुवों पर बात करेंगे।

मॉडेम क्या है – What is Modem in Hindi?

Modem शब्द को दो अलग-अलग शब्दों “Modulator” और “Demodulator” से लिया गया है। जहाँ Modulation वह प्रकिया है, जिसमें कंप्यूटर से भेजी गई डिजिटल जानकारी (बाइनरी सिग्नल) को एनालॉग सिग्नल में बदला जाता है, वही Demodulation वह प्रकिया है, जो प्राप्त एनालॉग सिग्नल को डिजिटल सिग्नल में बदल देता है।

यह एक नेटवर्क डिवाइस है, जो एक अनुवादक (translator) का कार्य करता है। यह टेलीफोन लाइनों से प्राप्त एनालॉग सिग्नल (सूचना) को डिजिटल डेटा में बदलकर आपके कंप्यूटर के समझने योग्य बनाता है, इसी तरह यह आपके कंप्यूटर द्वारा भेजे गए डिजिटल डेटा को एनालॉग सिग्नल में बदलता है, ताकि वो केबल पर संचारित हो सके।

इसके उपयोग से हम अपने कंप्यूटर को एक स्टैंडर्ड टेलीफोन लाइन से जोड़ते है, जो हमें इंटरनेट से जुड़ी अन्य डिवाइस के साथ डेटा का आदान-प्रदान करने की अनुमति देता है। यूजर इंटरनेट को एक्सेस कर पाए इसके लिये Modem एक प्रवेश द्वार (gateway) है। यह दूरसंचार (telecommunication) को संभव बनाता है।

एक Modem आपके कंप्यूटर और ISP (Internet Service Provider) के बीच प्राथमिक लिंक प्रदान करता है। यह डेटा को बिट प्रति सेकंड (bps) में ट्रांसमिट करता है। यदि आप अपनी एक से अधिक डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट करना चाहते है तो आपको एक अन्य नेटवर्किंग डिवाइस (Router) की आवश्यकता होगी। क्योंकि Modem एक समय मे केवल एक ही डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है।

शुरुवाती Modems को हम dial-up के रूप में जानते है, जिसमे आपको अपने ISP से जुड़ने के लिए एक विशिष्ट फोन नंबर डायल करना होता था। जबकि DSL और Cable Modem इसके आधुनिक उदाहरण है। इन्हें आमतौर पर Broadband device भी कहा जाता है।

सम्बंधित पोस्ट –

सम्बंधित पोस्ट –
Router क्या है इसका उपयोग
Hub क्या होता है इसका कार्य
Computer Network में Bridge क्या है
OSI मॉडल क्या होता है
Network Gateway क्या है

Modem किस लिए उपयोग होता है

Modem का उपयोग मूल रूप से हम अपने कंप्यूटर डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट करने के लिये करते है। जिसके बाद आप वेब को एक्सेस कर पाते है। आमतौर पर आपका ISP इसे आपको प्रदान करता है। जिसके लिये आपको हर महीने कुछ फीस उन्हें देनी होती है। हालांकि आप खुद का एक Modem भी खरीद सकते है।

जैसा हम जानते है कंप्यूटर सिर्फ डिजिटल समझते है, और टेलीफोन एनालॉग सिग्नल प्रसारित करते है, आपको दोनों के बीच अनुवाद करने की जरूरत है। इसलिए हमें Modem की आवश्यकता होती है।

इसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल सिग्नल को एनालॉग सिग्नल में परिवर्तित (convert) करके केबल लाइनों पर भेजना, और प्राप्त एनालॉग सिग्नल को वापस डिजिटल सिग्नल में बदलना है।

मॉडेम का अविष्कार किसने किया

1962 में एक अमेरिकी कंपनी AT&T ने दुनिया के पहले Modem को विकसित किया, जिसका नाम Bell 103 था। इसका उपयोग आज भी amateur radio, shortwave radio और commercial applications में किया जाता है। यह 300 bps की गति से टेलीफोन लाइनों पर डेटा ट्रांसमिशन की सुविधा प्रदान करता था।

हालांकि 1977 में पहला PC modem (80-103A) विकसित किया गया। जिसे Dale Heatherington और Dennis Hayes द्वारा बनाया गया था।

मॉडेम के प्रकार – Types of Modem in Hindi

Modem कई प्रकार के होते है। आमतौर पर उन्हें डेटा ट्रांसमिशन और कैसे इंस्टाल किया गया है, इसके आधार पर वर्गीकृत किया जाता है। आइये उन विभिन्न प्रकार के मॉडेम के बारे में जानें:

Internal Modem (इंटरनल मॉडेम)

Internal Modem

जैसा इसके नाम से स्पष्ट होता है, कि यह कंप्यूटर के अंदर एक expansion card के रूप में रहता है। इसे मदरबोर्ड में मौजूद स्लॉट्स में इनस्टॉल किया गया होता है। आजकल अधिकांश कंप्यूटर ऐसे built-in-modems के साथ आते है।

यह External modem की तुलना में धीमे होते है लेकिन सस्ते होते है। चूंकि यह कंप्यूटर में सर्किट बोर्ड का हिस्सा होता है, यह फिक्स्ड रहता है और पोर्टेबल नही होता है। आंतरिक मॉडेम दो प्रकार के होते है, dial-up और wireless.

External Modem (एक्सटर्नल मॉडेम)

External Modem

यह एक छोटे बॉक्स के आकार की डिवाइस है जो कंप्यूटर के बाहर रहता है। यह एक peripheral device है जो किसी वायर का उपयोग करके कंप्यूटर से जुड़ा होता है। यह Internal modem की तुलना में थोड़े अधिक महंगे होते है, लेकिन निश्चित रूप से तेज होते हैं।

यह पोर्टेबल होते है और इन्हें विभिन्न कंप्यूटरों से जोड़ा जा सकता है। इसको इंस्टाल करना बहुत आसान होता है, और यह उच्च गति की डेटा ट्रांसफर रेट भी प्रदान करते है।

Dial-up Modem (डायल-अप मॉडेम)

एक Dial-up आपको साधारण टेलीफोन लाइनों के माध्यम से इंटरनेट एक्सेस प्रदान करता है। ये सबसे पहले उपयोग किये जाते थे, जिसमे ISP द्वारा प्रदान किये गए विशिष्ट नंबर को डायल करके आप अपने कंप्यूटर में इंटरनेट का उपयोग करने में सक्षम होते थे।

DSL Modem (डी.एस.एल मॉडेम)

DSL (Digital Subscriber Line) में डेटा को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ट्रांसफर करने के लिए टेलीफोन लाइन (आमतौर पर Ethernet cable) का उपयोग किया जाता है। यह dial-up से तेज होते है लेकिन केबल सेवा की तुलना में काफी धीमे होते है। DSL कनेक्शन मुख्य तीन प्रकार के होते है: SDSL, VDSL, और ADSL.

Cable Modem (केबल मॉडेम)

Cable modem में coaxial cable का उपयोग किया जाता है आपके कंप्यूटर डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट करने के लिये। इसमें आपको dial-up करने की जरूरत नही होती, आपको बस कंप्यूटर चालू करना है, आप इंटरनेट से कनेक्टेड है। यह अन्य Modem के मुकाबले सबसे तेज इंटरनेट स्पीड आपको प्रदान करता है।

मॉडेम कैसे काम करता है

अब तक आप जान चुकें होंगे कि Modem किसे कहते है। लेकिन अगर आप इसके बारे में और जानना चाहते है, तो आइये हम आपको यह कैसे काम करता है? इसके बारे में बताते है।

कंप्यूटर केवल डिजिटल सिग्नल (1’s और 0’s) समझते है, जबकि टेलीफोन लाइन एनालॉग सिग्नल में डेटा को एक स्थान से दूसरे स्थान में संचारित करती है। इसका मतलब हुआ कि ये दोनों एक भाषा नही बोलते है। ऐसे में इंटरनेट से जुड़ी एक डिवाइस द्वारा भेजे गए मैसेज को अन्य डिवाइस समझ पाए, इसके लिए हम कंप्यूटर और टेलीफोन लाइन के बीच में Modem को रखते है।

How Modem Works Diagram

Modem में दो अलग-अलग प्रकार के ट्रांसलेटर होते है ― Modulator और Demodulator. जब आप इंटरनेट का उपयोग करके अपने कंप्यूटर से एक मैसेज भेजते है, तो Modulator का काम भेजे गए डिजिटल सिग्नल को कन्वर्ट करके एनालॉग सिग्नल में बदलना है। जिसके बाद वह सिग्नल केबल के माध्यम से ट्रांसमिट होकर दूसरी डिवाइस के पास पहुँचेगा।

एक बार जब सिग्नल दूसरे छोर पर पहुँच जाएगा, तो उसे दूसरे Modem से गुजरना पड़ेगा। इस बार Demodulator उसे वापस डिजिटल रूप में बदल देगा, ताकि अन्य कंप्यूटर उस मैसेज को समझ पाए।

कंप्यूटर नेटवर्क में मॉडेम का महत्व

कंप्यूटर नेटवर्क में Modem एक बहुत ही महत्वपूर्ण हार्डवेयर डिवाइस है। इसके बिना, अधिकांश यूजर के लिये इंटरनेट से जुड़ना लगभग असंभव है।

निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से आप कंप्यूटर नेटवर्क में मॉडेम के महत्व को समझ पाएंगे:

  • यह एक मुख्य उपकरण है जो कंप्यूटर को इंटरनेट से जोड़ता है।
  • यह एक ट्रांसलेटर के रूप में कार्य करता है, जो अलग-अलग भाषा बोलने वाले दो नेटवर्क के बीच बैठता है।
  • Data compression के माध्यम से यह डेटा के साइज को कम करता है। जिससे डेटा भेजने में कम समय लगता है।
  • यह Error correction का उपयोग करता है। जिससे सूचना को मॉडेम के बीच ट्रांसमिट करने के दौरान यदि वो क्षतिग्रस्त या खो जाती है, तो उसे ठीक किया जा सके।
  • यह दो डिवाइस को टेलीफोन लाइन या केबल कनेक्शन का उपयोग करके आपस मे डेटा, इनफार्मेशन, और फाइल्स का आदान प्रदान करने की अनुमति देता है।
  • दोतरफा नेटवर्क संचार (two-way network communication) के लिये डेटा को वास्तविक समय में एनालॉग और डिजिटल फॉर्मेट के बीच परिवर्तित करता है।

संक्षेप में – Conclusion

इस पोस्ट, मॉडेम क्या है? (What is Modem in Hindi) की महत्वपूर्ण बातें:

  • Modem एक नेटवर्क हार्डवेयर डिवाइस है, जिसका उपयोग आपके कंप्यूटर को इंटरनेट से कनेक्ट करने के लिये किया जाता है।
  • यह आपको इंटरनेट से जुड़ी अन्य डिवाइस के साथ डेटा का आदान-प्रदान करने की अनुमति देता है।
  • इसका मुख्य कार्य डिजिटल जानकारी को एनालॉग सिग्नल में बदलना अथवा Modulates करना, और वापस एनालॉग सिग्नल को डिजिटल डेटा में बदलना अथवा Demodulates करना है।

उम्मीद है, इस पोस्ट को पढ़कर आप समझ गए होंगे कि मॉडेम क्या होता है, और इसका क्या कार्य है? अंत में पोस्ट ज्ञानवर्धक लगी हो तो कृपया इसे Social Media पर Share जरूर करे, ताकि आपके माध्यम से अन्य लोगों तक यह जानकारी पहुंच पाए।



Leave a Comment