Optical Fiber क्या है इसका प्रयोग कहाँ होता है?

ऑप्टिकल फाइबर क्या हैं? (Optical Fiber kya hai) यह एक तार हैं जिसका आकार बहुत पतला होता हैं, लेकिन इसकी सुरक्षा हेतु इसे बाहर से विभिन्न लेयर की सहायता से पूर्ण रूप से ढक दिया जाता है।

optical fiber kya hai hindi

इसका उपयोग हजारों किलोमीटर दूर Internet पहुचाने या Telecom संबंधित कार्यो को पूर्ण करने हेतु किया जाता हैं। यह communication के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी परिवर्तन हैं। जिसके मार्ग पर चलकर प्रत्येक व्यक्ति अन्य क्षेत्रों से संबंधित सूचनाएं एकत्रित करता हैं।

ऑप्टिकल फाइबर की ऊर्जा का स्रोत light होती हैं। जिस कारण यह data को light की speed से ट्रांसफर करता हैं। जिस कारण यह अपना कार्य तीव्र गति से करता हैं। यह data को 300000km/s की स्पीड से transfer करता हैं। जिस कारण आप और हम इसकी महत्वता और आवश्यकता को जान सकते हैं।

Optical fiber पूरे विश्व को communication के एक बंधन में बांधने एवं एक देश को दूसरे देश से जोड़ने का कार्य करती हैं। इस fiber का आकार अत्यंत पतला होता हैं।

इसकी मोटाई एक पतले धागे की तरह होती हैं, या एक बाल से थोड़ी मोटी। लेकिन इसके कार्य करने की क्षमता अधिक तीव्र होती हैं। आज इस पोस्ट के माध्यम से हम जानेंगे की ऑप्टिकल फाइबर क्या होता हैं?

ऑप्टिकल फाइबर क्या है – Optical Fiber Meaning in Hindi?

Optical Fiber Technology का उपयोग ऐसे क्षेत्रों एवं देशों के लिए किया जाता रहा हैं, जहाँ internet सुविधा नही होती। यह एक flexible और transparent फाइबर हैं। जिससे इसके नुकसान होने की आशंका बहुत कम होती हैं। इसका सबसे अंदर वाला हिस्सा जिसे core कहा जाता हैं। वह glass (silica) तत्व से बना होता हैं।

ज्यादातर ऑप्टिकल फाइबर जो होती हैं उनका dimensions 0.25-0.5mm होता हैं। यह काफी पतला होता हैं। इसकी सुरक्षा हेतु इसको दो लेयर से कवर किया जाता हैं। जो इसकी सुरक्षा हेतु अत्यंत आवश्यक हैं।

इसमें जो पहली लेयर होती हैं उसे core बोलते हैं और जो इसकी दूसरी लेयर होती हैं उसे cladding बोलते हैं। इसको और सुरक्षा प्रदान करने के लिए इसको ऊपर से एक protective cover लगाया जाता हैं जो इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का कार्य करता हैं।

ऑप्टिकल फाइबर अपने कार्यो को “Total internal reflection (TIR)” सिद्धांत के आधार पर पूर्ण करता हैं। इस प्रकार की wire में बिजली का नही अपितु light का संचार होता हैं। जिस कारण यह अन्य तारों से काफी महँगी होती हैं।

यह वैश्विक सूचनाओं के आदान-प्रदान में और communication के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी परिवर्तन हैं। इसे light केबल के नाम से भी जाना जाता हैं, क्योंकि इसकी ऊपरी सतह पर इसमें light का प्रवाह होता हैं।

इसमें data को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुचाने में भी light का उपयोग किया जाता हैं। जिस कारण यह सूचना को तेजी से इधर-उधर पहुचाता हैं। इसका प्रयोग हम आम-तौर पर अपने घरों में Wi-Fi लगाने हेतु भी करते हैं।

सम्बंधित पोस्ट: –
इंटरनेट और इंट्रानेट में अंतर
कंप्यूटर नेटवर्किंग क्या है
नेटवर्क के विभिन्न प्रकार

ऑप्टिकल फाइबर कहाँ प्रयोग होती है – Application of Optical Fiber in Hindi

Optical fiber का सबसे बड़ा प्रयोग internet के लिए एवं सूचनाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुचाने के लिए किया जाता हैं। जो कि किसी देश के वैश्विक विकास हेतु अत्यंत आवश्यक हैं। यह अन्य देशों की कार्य प्रणाली को आपस में जोड़ने का कार्य करती हैं।

Internet के द्वारा हम भी जो सूचनाएं प्राप्त करते हैं वह सब optical fiber के द्वारा ही करते हैं। TV, Telecom, Medical, Security, Communication and Information sector सभी की आवश्यकता को पूर्ण ऑप्टिकल फाइबर द्वारा ही पूर्ण किया जाता हैं।

फाइबर ऑप्टिक केबल का उपयोग बड़ी मात्रा में सूचनाओं को एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए किया जाता हैं। खासकर जब वह दूरी अत्यधिक हो जहाँ सूचनाओं को पहुचाया जाना हैं।

यह आधुनिक युग के विकास की एक नींव हैं। जिसके आधार पर राष्ट्र अपना विकास तीव्र गति से करते हैं और अन्य देशों से महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त करते हैं।

ऑप्टिकल फाइबर का कार्य सिद्धांत – Working Principle of Optical Fiber Communication in Hindi

ऑप्टिकल फाइबर का कार्य सिद्धान्त light के आधार पर या light के गुणों के आधार पर अपना कार्य करना हैं। जो कि इसके कार्यों को तीव्रता प्रदान करने का कार्य करती हैं। यह अपने कार्यो का संपादन data light particles एवं photons के माध्यम से करती हैं।

Fiber glass और cladding के core system में एक transmission का निर्माण किया जाता हैं, जो प्रकाश की दिशा निर्धारित करने का कार्य करती हैं। ऑप्टिकल फाइबर Total internal reflection के सिद्धांत पर कार्य करती हैं।

इसके जो अंदर की तार होती हैं वो इसके प्रकाश को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने का कार्य करती हैं। जिससे data और information को आयात-निर्यात किया जाता हैं।

इसके द्वारा जो सूचनाएं प्रदान की जाती हैं वह बाइनरी भाषा (Machine language) में अर्थात शून्य (0) और एक (1) की फॉर्म में होते हैं। जिन्हें कंप्यूटर आसानी से समझ लेता हैं और इन्टरनेट के माध्यम से वह सूचना हमें प्राप्त हो जाती हैं।

ऑप्टिकल फाइबर के प्रकार – Types of Optical Fiber in Hindi

आम तौर पर ऑप्टिकल फाइबर को दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है। पहला Refractive index profile के आधार पर , और दूसरा Modes of propagation के आधार पर। निचे दोनों प्रकारो को विस्तार से समझाया गया है।

1. Refractive Index Profile के आधार पर इसके प्रकार

इस प्रकार के ऑप्टिकल फाइबर में light का प्रवाह कम गति से होता हैं। जिस कारण इसे refractive index profile कहा जाता हैं। इसको मुख्यतः दो आधारों में विभाजित किया जाता हैं: –

  • Step index optical fiber – इसमें core और cladding दो भाग होते हैं। इसमे core के अंदर ही पूर्ण आंतरिक परावर्तन होता हैं। इसकी कार्य प्रणाली में जो यह परिवर्तन करता हैं वो सीधे रूप में न कर step by step करता हैं, जिस कारण इसे Step index optical fiber के नाम से जाना जाता हैं।
  • Graded index optical fiber – इस प्रकार की फाइबर में गैर समान अपवर्तक मौजूद होते हैं। जो धीरे-धीरे core- cladding interface की ओर कम होते रहते हैं। यह fiber के अंदर light का प्रवाह जिग-जेग के फॉर्म में करती हैं।

2. Modes of Propagation के आधार पर इसके प्रकार

इस प्रकार के modes में ऊर्जाओं की गति तीव्र होती हैं, जिस कारण यह अपना कार्य अत्यधिक कुशलता के साथ पूर्ण करता हैं। इसको भी दो भागों में विभाजित किया जाता हैं: –

  • Single mode fibers – इस प्रकार की फाइबर केबल में single mode होता हैं। इनका dimensions कम होता हैं। जिस कारण यह एक propagation path को ही support कर पाता हैं। इन fiber का उपयोग लम्बी दूरी में सूचनाओं को पहुचाने के लिए किया जाता हैं, क्योंकि इनमें नुकसान होने की आशंका कम होती हैं।
  • Multi-mode fibers – इस fiber मे modes की संख्या अधिक होती हैं। इनका dimensions अधिक होता हैं जिस कारण यह अनेकों programming paths को support करता हैं। इस प्रकार के fiber का उपयोग कम दूरी तक data पहुचाने के लिए जाता हैं क्योंकि इसमें नुकसान होने की आशंका अधिक होती है।

फाइबर ऑप्टिक केबल के भाग – Component of Fiber Optic Cable in Hindi

फाइबर ऑप्टिकल केबल पांच भागों से मिलकर बनी होती हैं। सबसे अंदर का भाग जो ग्लास का होता हैं। जिसका आकार बाल के बराबर होता हैं उसे Core कहा जाता हैं। इस core के माध्यम से ही सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाता हैं।

Core के ऊपर चढ़ी परत को Cladding कहा जाता हैं जो core को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करती हैं। cladding के ऊपर जो परत होती हैं वो इसका protective cover होता हैं। जो पूरी फाइबर केबल को सुरक्षा प्रदान करता हैं।

जो इस फाइबर का protective cover होता हैं, उसमें आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किए जाते हैं, और यह सब निर्भर करता हैं कि इस फाइबर  केबल का उपयोग कहा होने वाला हैं, अर्थात जमीन के अंदर या पानी के अंदर।

केबल का protective cover इसको अधिक समय तक सुरक्षित रखने का कार्य करता हैं। जिससे यह लम्बे समय तक सूचनाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुचाने का कार्य करती हैं।

ऑप्टिकल फाइबर के लाभ – Advantage of Optical Fiber in Hindi

इसके विभिन्न लाभ है, जैसे इस फाइबर मे total internal reflections होता हैं, जिस कारण इसमें नुकसान होने की मात्रा बहुत कम होती हैं। यह light based होते हैं, जिस कारण यह प्रकाश की गति से कार्य करती हैं और इसी कारण इसमें कर्रेंट लगने का खतरा नही होता।

यह काफी flexible और हल्के होते हैं, जिस कारण इनका उपयोग आसानी से किया जा सकता हैं। इसके signals बहुत strong होते हैं, जिस कारण इनको hack नही किया जा सकता। इसका उपयोग बहुत लंबे समय तक बिना किसी समस्या के किया जाता हैं।

मुख्य रूप से इसका उपयोग डाटा को लंबी दूरी तथा कम समय में पहुचाने के लिए किया जाता हैं। ऑप्टिकल फाइबर का उपयोग पानी में भी बहुत सरलता से किया जा सकता हैं।

कॉपर के तार की तुलना में ऑप्टिकल फाइबर अधिक मजबूत तथा पतले व हलके होते है। यह अधिक मात्रा में सूचनाओं को इधर से उधर पहुचा सकती हैं।

फाइबर ऑप्टिक केबल के हानि – Disadvantage of Fiber Optic Cable in Hindi

लाभ के साथ इसके कुछ नुकसान भी है, जैसे इसको स्थापित करने की प्रक्रिया जटिल एवं खर्चीली हैं। fiber banding में इसमें नुकसान अधिक होता हैं। इसमें सुधार करना या ठीक करना अत्यंत कठिन कार्य हैं।

इसमें अगर किसी कारण वश कोई खराबी आ जाए तो उस खराबी के क्षेत्र का चयन कर पाना अत्यंत मुश्किल होता हैं। Optical fiber के निर्माण में जिन material का उपयोग होता हैं वह इसकी आधी lights को absorb कर लेता हैं।

Fiber Internet क्या होता हैं?

फाइबर इंटरनेट data transfer करने की एक आधुनिक प्रकिया हैं। जिसकी सहायता सूचनाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुचाया जाता हैं। यह केबल की तुलना में अधिक तीव्र होती हैं और इसका उपयोग अधिक data को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता हैं।

इस प्रकार के इंटरनेट को ट्रांसफर करने हेतु Telephone लाइनों की आवश्यकता होती हैं। जो तांबे की बनी होती हैं। fiber internet साधारण इंटरनेट से महँगा होता हैं। इसकी औसत गति लगभग 20-100 mbps होती हैं। यह सामान्य इंटरनेट स्पीड से काफी अधिक हैं। जिस कारण इसका उपयोग ज्यादातर अधिक data transfer करने के लिए किया जाता हैं।

सामान्य शब्दों में आम-तौर पर हम अपने घरों-दुकानों एवं दफ्तरों में जिस Wi-Fi का उपयोग करते हैं। वो Wi-Fi हमें fiber internet की ही सहायता से मिलता हैं। जिसकी सहायता से उस internet का उपयोग अनेक लोग high speed के साथ करते हैं एवं ज्यादा mb की files को load एवं download कर पाते हैं।

Internet fiber सामान्य वाले इंटरनेट प्लान के मुकाबले 15 गुना तेज speed से चलता है। आज इसमें एक साथ 10 से ज्यादा devices को connect कर सकते हैं। fiber इंटरनेट का 1000 वाला प्लान आपको 1000 Mbps की speed तक दे सकता हैं।

इस स्पीड के साथ आप 4 min की HD Video 1sec मे upload कर सकते हैं, 10 photos 1 sec में upload कर सकते हैं और 1 GB की file 1 min में download कर सकते हैं। इसमें आप कितने devices connect कर सकते हैं यह आपके screen size और resolution पर निर्भर करता हैं।

संक्षेप में – Conclusion

ऑप्टिकल फाइबर क्या हैं? यह वर्तमान समय की वह आवश्यकता हैं, जिसमें चलकर देश अपना विकास करते हैं और communication structure का निर्माण करते हैं। आज के समय मे दूर-दूर तक internet का उपयोग किया जाता हैं एवं सूचनाओं को प्राप्त किया जाता हैं।

इसके communication प्रवाह में light का उपयोग किया जाता हैं। जिस कारण इसके ऊपरी हिस्से में light जलती हैं। इसके अंदर वाला भाग जिसे core कहा जाता हैं। जिससे सूचनाओं का प्रवाह होता हैं। उसका निर्माण glass से किया जाता हैं। जो एक धागे के बराबर पतला होता हैं। इस केबल की सुरक्षा हेतु इसमें बाहर से 2 लेयर लगाई जाती हैं। जो इसको लंबे समय तक protection प्रदान करती हैं।

आज पूरे विश्व की सूचनाएं हम घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। यह सब संभव ऑप्टिकल फाइबर की वजह से हो पाया हैं। इसके अभाव में देश की प्रगति के बारे में सोचना उचित भी नही होगा। यह सूचनाओं की प्राण वायु हैं। जिसके माध्यम से तीव्र गति से हम घर बैठे सूचनाओं को प्राप्त कर सकते हैं।

ऑप्टिकल फाइबर किसी देश को निरंतर गतिशील होने में उसकी सहायता करती हैं। यह तकनीकी विकास और अन्य क्षेत्रों में विकास हेतु अति आवश्यक हैं। तो दोस्तों, आज आपने जाना कि ऑप्टिकल फाइबर क्या हैं? (Optical Fiber in Hindi) अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ भी अवश्य शेयर करें।



Leave a Comment