एचडीएमआई क्या है – HDMI Explain in Hindi?

HDMI क्या हैं? यह एक केबल हैं जिसका उपयोग TV, Monitor और Computer में किया जाता हैं। यह ग्राफ़िक को उच्च गुणवत्ता प्रदान करने का कार्य करता हैं। यह आधुनिक युग की खोज हैं।

hdmi kya hai in hindi

HDMI एक महँगी केबल हैं। जिसका उपयोग डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्रों मे किया जाता हैं। इसके आधार पर आप अपनी स्क्रीन क्वालिटी में कई हद तक वृद्धि कर सकते हैं।

इसका उपयोग HD Audio-video signal को भेजने के लिए किया जाता हैं। जो ऑडियो और वीडियो के सिग्नल भेजने के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता में वृद्धि भी करती हैं।

एचडीएमआई केबल क्या हैं – What is HDMI Cable in Hindi?

HDMI की फूल फॉर्म हैं, High Definition Multimedia Interface. यह केबल 19-pins वाली कनेक्टर वायर होती हैं। जिनका काम वीडियो और ऑडियो सिग्नल को इधर से उधर भेजना होता हैं। इसके माध्यम से हाई क्वालिटी वीडियो और ऑडियो को ट्रांसमिट किया जाता हैं।

HDMI cable की औसतन लंबाई 1 फिट से 50 फिट तक होती हैं। प्रारंभ में TV में ऑडियो और वीडियो देखने के लिए 3 पिन केबल आती थी। आप पहले जब कभी CD या DVD player को TV से कनेक्ट करते होंगे, तो आपको 3 पिन वाली केबल की सहायता लेनी पड़ती होगी।

सीडी या डीवीडी में लगी केबल की सहायता से हम TV में वीडियो के साथ साथ ऑडियो भी सुन पाते थे। अब तकनीकी परिवर्तन के कारण उसकी गुणवत्ता (quality) में परिवर्तन आया और इस केबल का विकास हुआ।

इस केबल का विकास Philips और Sony जैसी कंपनियों द्वारा किया गया था। जिसका उपयोग गेमिंग और टेलीकॉम क्षेत्रों में अधिक मात्रा में किया जाता हैं।

इसका उपयोग डिजिटल टीवी, सीडी या डीवीडी प्लेयर, एप्पल टीवी, प्रोजेक्टर और ब्लूरे प्लेयर, आदि उपकरणों में किया जाता हैं। इसकी सहायता से हम एक केबल लगाकर हाई क्वालिटी ऑडियो और वीडियो दोनों देख और सुन सकते हैं।

HDMI Port क्या है

यह 19-pins वाला Port होता हैं। इसके माध्यम से HDMI cable को उपकरणों से जोड़ा जाता हैं। यह पोर्ट कंप्यूटर, Monitor, Projector, आदि उपकरणों के पीछे लगा होता हैं।

HDMI केबल इस पोर्ट के माध्यम से ही विभिन्न उपकरणों को उच्च गुणवत्ता की साउंड और वीडियो प्रदान करता हैं। इन पोर्ट के अभाव मे केबल को लगाना या इसकी गुणवत्ता का लाभ उठा पाना मुश्किल हैं।

एचडीएमआई केबल लेने से पहले आप ये जरूर देख ले, क्या आपके उपकरण में HDMI Port हैं कि नहीं। क्योंकि इसका उपयोग करने के लिए उपकरण का कंपेटिबल होना आवश्यक हैं।

अगर आपके उपकरण में एचडीएमआई पोर्ट नहीं हैं तो आप USB to HDMI Adapter की सहायता से इस केबल को अपने उपकरण से जोड़ सकते हैं। जिससे आप भी अपने उपकरण या सिस्टम की ऑडियो और वीडियो क्वालिटी में काफी हद तक वृद्धि कर सकते हैं।

एचडीएमआई की विशेषता (Features of HDMI)

  • इसका उपयोग करने से Image की क्वालिटी डार्क और ब्राइट हो जाती हैं। यह उच्च गतिशील गुणवत्ता प्रदान करती हैं।
  • यह audio sound quality में सुधार लाने का कार्य करती हैं। इसके माध्यम से ऑडियो सिग्नल में सुधार आता हैं।
  • इसका उपयोग अनेक उपकरणों में किया जाता हैं, जैसे TV, Desktop, Gaming Device आदि।
  • इसका मूल्य अन्य केबल की तुलना में अधिक होता हैं क्योंकि इसकी कार्य क्षमता अन्य केबलों की तुलना में अधिक होती हैं।

एचडीएमआई केबल के प्रकार (Types of HDMI Cable in Hindi)

Standard HDMI Cable – इस प्रकार की सामान्य केबल का उपयोग टीवी कार्यक्रम के संचार हेतु किया जाता हैं। जैसे HDTV प्रसारण केबल, आदि। इस प्रकार की केबल की बैंडविड्थ क्षमता 5Gbps तक होती हैं। TV कार्यक्रम के संचालन हेतु यह केबल अपनी अहम भूमिका निभाती हैं। इस प्रकार की केबल का उपयोग HDMI 1.0 और 1.2a के लिए किया जाता हैं।

Standard Automotive Cable – इस प्रकार की केबल में भी सामान्य स्तर की क्षमताएं पाई जाती हैं। लेकिन इस प्रकार की केबल का उपयोग सामान्यतः Vehicle DVD Player के संचालन हेतु किया जाता हैं। इस प्रकार की HDMI केबल USB Portable होती हैं।

High Speed Cable – इस प्रकार की केबल का उपयोग 3D वीडियो के संचालन और 1080p व 4K गुणवत्ता वाली वीडियो को support देने हेतु किया जाता हैं। यह केबल 10 Gbps बैंडविड्थ की गति से साउंड और वीडियो का संचालन करने में सहायता करती हैं। इस प्रकार की केबल का उपयोग सामान्यतः HDMI 1.3 और 1.4a के लिए किया जाता हैं।

High Speed Automotive Cable – इस प्रकार की केबल में भी हाई स्पीड एचडीएमआई केबल जैसी विशेषताएं होती हैं। लेकिन इस प्रकार की केबल वातावरण अनुकूलन के अनुसार अपने उद्देश्यों की पूर्ति करती हैं।

Premium High Speed Cable – इस प्रकार की केबल का उपयोग Ultra HD रेजोल्यूशन सपोर्ट करने के लिए किया जाता हैं। इस प्रकार की केबल 18Gbps की गति से अपना कार्य करता हैं। इसका उपयोग HDMI 2.0 a और b वर्जन के लिए किया जाता हैं।

Ultra High Speed Cable – यह केबल अन्य सभी प्रकार की केबल जैसे कार्य करने में सक्षम होती हैं। इसकी सहायता से हम 8K से 10K रेजोल्यूशन तक कि वीडियो को चला सकते हैं। इसकी स्थांतरण गति 48 Gbps तक होती हैं। इस प्रकार की केबल का उपयोग एचडीएमआई 2.1 के लिए किया जाता हैं।

HDMI Cable with Ethernet Built-in – ऐसी केबल अन्य केबलों की तुलना में तीव्र होती हैं। इसका उपयोग अधिक मात्रा में इंटरनेट के संचालन के लिए किया जाता हैं। इस प्रकार की केबल को 100 MB/sec की गति प्रदान करने के लिए उपयोग किया जाता हैं। इसका उपयोग इथरनेट कनेक्शन के लिए किया जाता हैं।

HDMI Versions

  • HDMI 1.0 जिसका निर्माण वर्ष 2002 में किया गया था।
  • HDMI 1.1/1.2 जिसका निर्माण वर्ष 2005 में किया गया था।
  • HDMI 1.3/1.4 जिसका निर्माण 2009 में किया गया था।
  • HDMI 2.0 जिसका निर्माण वर्ष 2013 में किया गया था।
  • HDMI 2.1 जिसका निर्माण वर्ष 2017 में किया गया था।

संक्षेप में – Conclusion

HDMI, ग्राफिक्स और ऑडियो को high-quality प्रदान करने वाली एक केबल हैं। जिसकी सहायता से आप अपने टीवी या कंप्यूटर की स्क्रीन को HD बना सकते हैं। यह केबल पुरानी 3 पिनों वाली केबल के स्थान पर बनाई गयी हैं।

यह केबल multipurpose होती हैं। अर्थात आप इस केबल का उपयोग किसी भी उपकरण में आसानी से कर सकते हैं। यह केबल अन्य केबल की तुलना में अधिक महँगी होती हैं। क्योंकि इसकी कार्य करने की क्षमता पुरानी केबल के मॉडल से अधिक होती हैं।

तो दोस्तों आज आपने जाना एचडीएमआई क्या है? (What is HDMI in Hindi). अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे जरूर शेयर करें।

2 thoughts on “एचडीएमआई क्या है – HDMI Explain in Hindi?”

Leave a Comment