स्कैनर क्या है | उपयोग और प्रकार

इस पोस्ट में हम बात करेंगे Scanner क्या है, इसके उपयोग और प्रकार के बारे में। अक्सर आपने अपने घर और ऑफिस में महत्वपूर्ण Documents को यूं ही कही भी बिखरे देखा होगा। जबकि आप Scanner की मदद से अपने Documents को Scan करके उन्हें कंप्यूटर में सुरक्षित सेव कर सकते है।

Scanner Kya Hai in Hindi

Scanner आपको Documents की Hard Copies को Digital Copies में परिवर्तित करने की अनुमति देता है। इससे आप अपने दस्तावेजों को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाते है। हालांकि Scanner का उपयोग करने के कई महत्वपूर्ण लाभ है।

आगे पोस्ट में आप स्कैनर से सम्बंधित निम्नलिखित टॉपिक के बारे में पढ़ेंगे : –

आइये सबसे पहले जानें, Scanner क्या होता है?

स्कैनर क्या है – What is Scanner in Hindi?

स्कैनर किसे कहते है? सरल शब्दों में, Scanner एक ऐसी डिवाइस है जो किसी Document या Picture को Scan करके उसे Digital Format (Soft Copy) में बदल देता है। इसके बाद उस डॉक्यूमेंट को कंप्यूटर में देखा (Viewed) और संपादित (Edited) किया जा सकता है।

तो Scanner का मुख्य कार्य Document को Scan करना, जानकारी को “Digitize” करना और उसे कंप्यूटर तक भेजना है। इसकी कार्यप्रणाली के कारण इसे Input Device भी कहा जाता है। ये Black & White और Color Pictures को Scan करने में सक्षम होते है।

ये प्रकाश की एक किरण (Light Beam) को Document की सतह पर चमकाकर काम करते है। जिसके बाद यह प्रकाश Mirrors और Lenses की एक श्रृंखला से परावर्तित होकर Charged-Coupled Device (CCD) Sensor तक पहुँचता है। फिर CCD प्रकाश के कलर का पता लगाता है। जिसके बाद इसका उपयोग Digital Image बनाने के लिये किया जाता है।

Scanners आमतौर पर सॉफ्टवेयर के साथ आते है, जो इससे डेटा को इम्पोर्ट करते है। ये सॉफ्टवेयर Optical Character Recognition (OCR) Technology का उपयोग करते है। जिससे आप Scanned Text Document को Digital File में बदलकर उसे Word Processor में एडिट कर सकते है।

स्कैनर के अविष्कार का श्रेय अमेरिकन इंजीनियर Russell A. Kirsch को दिया जाता है। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर सन 1957 में US National Bureau of Standards में पहले Image Scanner को विकसित किया था।

विभिन्न प्रकार के Scanners अलग-अलग Resolution के साथ उपलब्ध है। लेकिन अगर आप Photos के साथ काम करना चाहते है, तो आपको High-resolution वाले Scanner की आवश्यकता हो सकती है।

सम्बंधित पोस्ट: –
हार्डवेयर कितने प्रकार के होते हैं
कंप्यूटर के आउटपुट डिवाइस
मदरबोर्ड क्या है और इसका कार्य
UPS क्या है पूरी जानकारी
Microphone क्या है और इसके प्रकार

स्कैनर के उपयोग क्या है – Uses of Scanner in Hindi: –

  • Document की कई सारी Copies निकालने के लिये आप Scanner का उपयोग कर सकते है। इसके लिये आपको अलग से Photocopier Machine या Printer की आवश्यकता नही है।
  • Digital Archiving के लिये भी इसका उपयोग आम है। इसका इस्तेमाल आप अपने Document की Digital Copy बनाने और सेव करने के लिये कर सकते है।
  • रीसर्च प्रोजेक्ट के लिये भी ये उपयोगी होते है। इसमें अक्सर आपको कई सारी पुस्तकों से जानकारी एकत्र करने की आवश्यकता होती है। ऐसे में आप उन महत्वपूर्ण पेज को स्कैन करके अपने कंप्यूटर में सेव कर सकते है।
  • Scanner का उपयोग आप Hard Copy Photos को इंटरनेट के माध्यम से अपने मित्रों और परिवार के साथ शेयर करने के लिये कर सकते है।

स्कैनर कितने प्रकार के होते है – Types of Scanner in Hindi?

अपनी पुरानी तस्वीरों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कंप्यूटर में सेव करने के लिये Scanners बहुत उपयोगी डिवाइस है। अगर आप अपने कार्यक्षेत्र को Paperless करना चाहते है, तो आपके लिये एक सही Scanner चुनना बेहद महत्वपूर्ण है।

Scanner कई प्रकार के होते है। नीचे कुछ मुख्य प्रकारों के बारे में बताया है। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी एक का चुनाव कर सकते है।

Flatbed Scanner

Flabtbed Scanner

यह एक Optical Scanner है। जोे आपके डॉक्यूमेंट की Scanning के लिए Paper, Photograph, Book या अन्य वस्तु की Sheet को रखने के लिए एक सपाट काँच की सतह का उपयोग करता हैं। हम इसे सिर्फ फ्लेटबेड के नाम से भी जानते हैं।

यह हमारे डॉक्यूमेंट के सभी Element को Capture करने के लिये सक्षम है। आपको अपने डॉक्यूमेंट को Scan करने के लिए ग्लास के उप्पर रख देना है और फिर इसके ढक्कन को बंद कर देना है। जिस तरह से यह डॉक्यूमेंट को Scan करते हैं वह यह है कि Image प्राप्त करने के लिए डॉक्यूमेंट के नीचे एक Mechanism Roll करता हैं।

कुछ ऐसे भी Flatbed Scanner बाज़ार में उपलब्ध है, जिनमें Automatic Document Feeder और Wireless या Bluetooth Connectivity जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी होती हैं।

उच्च प्रोसेसिंग क्षमता की आवश्यकता वाले व्यवसाय के लिए, फ्लेटबेड एक Button के एक क्लिक के साथ किसी भी डॉक्यूमेंट को स्कैन कर सकता हैं। Flatbed यूजर द्वारा सबसे अधिक उपयोग किये जाने वाले Scanners की श्रेणी में आते हैं।

Handheld Scanner

Handheld Scanner

यह एक Electronic Device है जिसका इस्तेमाल हम अक्सर फिजिकल डाक्यूमेंट्स को डिजिटल फॉर्मेट्स में बदलने करने के लिए करते हैं। इसे नेटवर्क के भीतर डिजिटल रूप से स्टोर्ड, एडिट, ट्रांसफर या ईमेल किया जा सकता है।

Handheld Scanner, Barcode को Read कर सकता हैं। Red या Infrared Light के साथ Code Pattern को Detect कर सकता हैं। इसमें एक वास्तविक Reading Unit और Downstream Decoding Unit होती है। डिकोडिंग यूनिट को लगभग सभी प्रकार के डिवाइस में रेडिंग यूनिट में एकीकृत किया जाता है। इसका इस्तेमाल अधिकतर रिटेल, लॉजिस्टिक्स और उद्योगों में किया जाता हैं।

Drum Scanner

Drum Scanner

इसका उपयोग मुख्य रूप से किसी Image से High Resolution को कैप्चर करने के लिए किया जाता हैं। स्कैन की जाने वाली वस्तु से प्रकाश को अलग-अलग ब्लू, रेड, और ग्रीन के बीमों में स्प्लिट किया जाता हैं जिससे इमेज सटीक होती हैं।

फोटोग्राफ और पारदर्शिता को एक स्पष्ट Cylinder (ड्रम) में फिट किया जाता हैं जो स्कैनिंग ऑपरेशन के दौरान 1000 RPM से अधिक की गति से घूमता हैं। एक लाइट सोर्स जो एक Pixel पर फ़ोकस होता हैं, उसे ड्रम पर बीमित किया जाता है औऱ एक समय में ड्रम को एक लाइन में नीचे लाया जाता है।

पारदर्शिता के लिए Light को Cylinder के सेंटर से डायरेक्ट किया जाता है। अपारदर्शी वस्तुओं के लिए एक रिफ्लेक्टिव लाइट सोर्स का इस्तेमाल किया जाता हैं। दर्पण RGB वैल्यूज को फ़िल्टर करते हैं और उन्हें ड्रम स्कैनर की Photomultiplier tube (PMT) में भेजते हैं। जब तीन PMT का इस्तेमाल किया जाता है तो एक तेज Signal पास किया जाता हैं।

Drum Scanner को नियमित Flatbed का जबरदस्त अपग्रेड संस्करण माना जाता हैं। इस प्रकार के स्कैनर का प्रोडक्शन केवल कुछ ही कंपनियां करती हैं।

Photo Scanner

Photo Scanner

यह भी एक प्रकार का Optical Scanner है। जिसे मुख्य रूप से Photos को Scan करने के लिए बनाया गया है। अपने फ़ोटो को स्कैन करने के लिए आप इसके ढक्कन को उठाते हैं। जिस पर आप अपनी फोटो रखते है।

यह सामान्य उद्देश्य के Scanners से छोटे होते हैं। लेकिन यह High-Resolution प्रदान करते हैं। यह 300dpi या High-Resolution पर 3×5 inches या 4×6 Inches के फोटोग्राफ्स को स्कैन कर सकता है। कुछ High-end फ़ोटो स्कैनर नेगटिव और स्लाइड को भी स्कैन कर सकते हैं।

अगर आप फ़ोटो कलेक्शन के शौकीन है, तो आप अपने प्रिंट और फ़िल्म को डिजिटाइज़ करने के लिए Photo Scanner की और रुख कर सकते हैं।

Book Scanner

Book Scanner

यह एक प्रकार का Overhead Scanner है। विशेष रूप से इन्हें किताबों या पत्रिका की स्कैनिंग करने के लिए बनाया गया हैं। एक V आकार का Cradles जिस पर किताबों की रीढ़ को बिना काटे किताबें रखी जाती हैं । दो ओवरहेड कैमरे पेज के हर हिस्से को एक के बाद एक कैप्चर करते रहते है। प्रत्येक पेज को पुस्तक के Mentioned पेज संख्या के क्रम में स्टोर किया जाता हैं।

इन स्टोर्ड Images को Bulk Cleaning Tool का उपयोग करके पोस्ट-प्रोसेस किया जाता है। जिसके बाद इसमें से एक PDF बनाया जाता है। इसे Non-Destructive के नाम से भी जाना जाता हैं।

Big Format Scanner

Big Format Scanner

इनका उपयोग बड़े आकार के डॉक्यूमेंट (शीट) को स्कैन करने के लिए किया जाता है। सिविल ठेकेदार, आर्किटेक्ट, मैप लिस्टर और बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर इत्यादि इन्ही का उपयोग करते हैं।

Sheetfed Scanner

Sheetfed Scanner

इसे हम ऑटोमेटिक डॉक्यूमेंट या ADF Scanner के नाम से भी जानते है। यह एक Digital Imaging System है। जिसे विशेष रूप से पेपर की एक शीट को स्कैन करने के लिए बनाया गया हैं। इसका उपयोग व्यवसायों द्वारा ऑफिस के डाक्यूमेंट्स को स्कैन करने के लिए किया जाता है। यह बुक्स और अन्य मोटी वस्तुओं को स्कैन नही कर पाता हैं।

Bar Code Scanner

Bar Code Scanner

इसे POS स्कैनर भी कहा जाता है। इसका उपयोग Barcode से डेटा इनपुट करने के लिए किया जाता हैं। दुकानों में अधिकांश Product पर Barcode होते हैं।

Barcode Reader उन लाइनों पर प्रकाश की किरण को प्रतिबंधित करने का काम करते हैं जो बार कोड बनाती हैं, और परावर्तित प्रकाश की मात्रा की पहचान करती हैं। इसका उपयोग दुकानों के प्रोडक्ट कोड को स्कैन करने के लिए किया जाता है।

स्कैनर उपयोग करने के लाभ (Advantages)

घर और कार्यस्थल में Scanner का उपयोग करने के निश्चित रूप से कई सारे लाभ है। यह डिवाइस आपकी कार्यक्षमता और दक्षता को बढ़ाने में मदद करता है। नीचे Scanner का उपयोग करने के कुछ मुख्य लाभ बताये गए है।

आज के समय मार्केट में ऐसे Scanners मौजूद है जो आपको High-resolution Scans प्रदान करते है। आप अधिक डिटेल के साथ उच्च गुणवत्ता वाले Document और Images को प्राप्त कर पाते है।

अक्सर Paper Document के क्षतिग्रस्त होने, गुम होने और चोरी हो जाने की संभावना बनी रहती है। Scanner की मदद से आप उन सभी Documents की Digital Copies बना कर अपने कंप्यूटर में सेव कर सकते है।

इनका एक मुख्य लाभ ये है कि इसे उपयोग करना बेहद आसान है। इसके लिये आपको किसी जटिल सेटअप या कॉन्फ़िगरेशन की आवश्यकता नही होती है।

आप अपनी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट फाइलों को जल्दी और आसानी से प्राप्त कर सकते है। जबकि अगर वह डाक्यूमेंट्स आपके Desk में या Drawer में रखे होते तो आपको काफी समय लगता किसी विशेष डॉक्यूमेंट को ढूढ़ने में।

इनका उपयोग करना Environmental Friendly होता है। चूंकि आप अपने दस्तावेजों को Digital Files के रूप में सेव करते है। इससे पेपर की बर्बादी नही होती और यह पर्यावरण की दृष्टि से फायदेमंद है।

Scanned Documents अधिक सुरक्षित किये जा सकते है। आप अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज फाइलों को स्कैन करके पासवर्ड द्वारा सुरक्षित बना सकते है।

आप Scanned Documents को Word Processor का उपयोग करके आसानी से Edit कर सकते है।

Scanner की मदद से आप दस्तावेजों या छवियों को विभिन्न File Formats जैसे PDF, इत्यादि में सेव कर सकते है।

संक्षेप में: Conclusion

अगर संक्षेप में समझें Scanner क्या है

  • मूल रूप से, यह एक मशीन है जो Text Documents और Pictures को Scan करता है और उन्हें Document के Electronic Version में कन्वर्ट करता है।
  • इसका उपयोग आप अपने घर और ऑफिस में Digital Copies बनाने के लिये कर सकते है। Scanners विभिन्न प्रकार के होते है जिनके बारे में हमने पोस्ट में विस्तार से बताया हुआ है।

मुझे आशा है, कि आप समझ गए होंगे स्कैनर क्या होता है और इसके उपयोग। अगर टॉपिक से सम्बंधित कोई सवाल या सुझाव हो तो कृपया कमेंट में जरूर पूछें।

1 thought on “स्कैनर क्या है | उपयोग और प्रकार”

  1. मुझे आपकी वैबसाइट बहुत पसंद आई। आपने काफी मेहनत की है। मैंने आपकी वैबसाइट को बुकमार्क कर लिया है। हमे उम्मीद है की आप आगे भी ऐसी ही अच्छी जानकारी हमे उपलब्ध कराते रहेंगे। अगर आप दिल्ली जा घूमने जा रहे है तो एक बार हमारी वैबसाइट को जरूर visit करे। इस वैबसाइट Delhi Capital India के माध्यम से हमने भी लोगो को दिल्ली की जानकारी देने की कोशिश की है। हो सके तो हमारी वैबसाइट को एक बैकलिंक जरूर दे। धन्यवाद ॥

    Reply

Leave a Comment