Agent क्या होता है? | एजेंट के प्रकार

Agent क्या होता हैं? इसके अंतर्गत वह व्यक्ति आते हैं, जो किसी संस्था या संगठन से जुड़े होते हैं और उनसे जुड़े लाभों एवं कार्यों के संबंध में अन्य लोगों को जानकारी देते हैं। जिससे अन्य लोग भी उस संस्था या संगठन से जुड़ सकें।

Agent Kya Hota Hai Meaning in Hindi

Agent को हिंदी में दलाल कहते हैं, अर्थात जो व्यक्ति commission पर कार्य करता हैं उसे एजेंट कहा जाता हैं।

निचे पोस्ट में आप निम्नलिखित टॉपिक के बारे में पढ़ेंगे: –

चलिए सब पहले डिटेल में जाने एजेंट क्या होता हैं? Meaning of Agent in Hindi. 

Agent क्या होता हैं? – Meaning of Agent in Hindi

एजेंट का मतलब क्या होता हैं? एजेंट किसी संस्था का वह सदस्य होता हैं, जो उस संस्था के क्षेत्र में विस्तार लाने का कार्य करता है। वह उस संस्था से जुड़े कार्यो के संदर्भ में लोगों को जागरूक करता हैं एवं उससे जुड़ने के फायदे अन्य व्यक्तियों को बताता हैं। 

उदाहरण स्वरूप LIC Agent यह बीमा के संदर्भ में लोगों को अपने प्लान बताते हैं और लोग अपनी आवश्यकता अनुसार बीमा करवाते हैं। जिस कारण LIC कंपनी इन्हे commission देती हैं। ऐसे ही अनेकों क्षेत्रों के अपने-अपने Agent होते हैं। जो अपनी संस्था के लाभ के लिए कार्य करते हैं। 

सामान्य शब्दों में यह मध्यस्थता का कार्य करते हैं, अर्थात यह दो लोगों को आपस मे जोड़ने के लिए एक पुल का कार्य करते हैं। यह अपने व्यक्तित्व से लोगों को प्रभावित कर अपनी योजनाओं को सफल बनाते हैं। 

इनका मुख्य उद्देश्य लाभ प्राप्त करना होता हैं और उसको यह लाभ दो लोगों को आपस में जोड़ने से होता हैं। वर्तमान समय में प्रत्येक क्षेत्र के अपने Agent होते हैं। चाहें वह शिक्षा, तकनीकी, स्वास्थ्य, सुरक्षा, कानून, यात्रा, रिकवरी, बीमा लाभ से जुड़ी कंपनियां (LIC), आदि से जुड़े क्षेत्र क्यों न हो। 

सम्बंधित पोस्ट: –
Freelancer क्या होता है
Cabin Crew क्या होता है
सॉफ्टवेयर इंजीनियर क्या है
Entrepreneur या Entrepreneurship क्या है

एजेंट के प्रकार – Types of Agent in Hindi

एजेंट कई क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभाते हैं और इन क्षेत्रों से जुड़कर वह जीविकोपार्जन करते हैं। इनको 5 भागों में विभाजित किया जाता हैं। जो इस प्रकार हैं: – 

1. Special Agent

इनका चयन किसी विशिष्ट उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया जाता हैं। इसलिए इसे Particular Agent के नाम से भी जाना जाता हैं। उदाहरण स्वरूप किसी जमीन (Property) को बेचने के लिए किसी को मध्यस्थता के लिए रखना। ऐसे व्यक्ति सिर्फ एक ही काम के लिए नियुक्त किये जाते हैं। 

2. General Agent

यह व्यापार से संबंधित अपने समस्त कार्यो को पूर्ण करने का कार्य करते हैं। ऐसे व्यक्ति Business, Companies से संबंधित समस्त कार्यो में अपने कौशलों एवं अनुभवों का उपयोग कर लाभ अर्जित करते हैं। 

3. Non-mercantile Agent

ये कानून (Act) के अंतर्गत या उनके क्षेत्र में आने वाले समस्त कार्यों से लाभ अर्जित करने का प्रयास करते हैं। उदाहरण स्वरूप Law Agent व्यक्तियों को कानूनी दाव-पेंच के संबंध में सुझाव देने का कार्य करता हैं। 

4. Mercantile Agent

व्यापार से संबंधित समस्त लेन-देन में अपने सुझाव प्रकट करने का कार्य इनके द्वारा ही किया जाता हैं। इस प्रकार के एजेंट कई क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आइये इन सभी के बारे में विस्तार से जाने।

  • Factor Agent – फैक्टर एजेंट वो लोग होते हैं, जो किसी दूसरे की निर्मित वस्तुओं को अपने नाम से बेचते हैं और लाभ का कुछ प्रतिशत वस्तु निर्माता को एवं बाकी का स्वयं रखते हैं। इन्हे यह authority होती हैं, कि वह उस वस्तु से प्राप्त मूल्य को अपने पास रखें। 
  • Commission Agent – इसके अंतर्गत व्यक्ति अपने कौशल का उपयोग कर किसी अन्य की वस्तु को बेचता हैं और उस वस्तु का मालिक उसे बेचने पर उसे उस वस्तु के मूल्य का कुछ प्रतिशत प्रोत्साहन के रूप में देता हैं।
  • Banker Agent – यह Bank और उनके Customer के मध्य एक कड़ी का काम करता हैं। उदाहरण के लिए हम बैंक से Loan लेने के लिए किसी Bank Agent की सहायता लेते हैं।
  • Broker Agent – ये Commission पर काम करते हैं। यह खरीदने वाले और बेचने वाले दोनों के एजेंट होते हैं एवं दोनों से निश्चित कमीशन प्राप्त करते हैं। 

5. Sub-agent

कई बार एजेंट अपने कार्यों के संचालन के लिए दूसरे व्यक्ति को अपने पास रख लेता हैं। इन्हे Sub-agent कहा जाता हैं। ये अपने मुख्य एजेंट के प्रति उत्तरदायी होता हैं, अर्थात वह अपने कार्यों के सम्बंध में सभी दिशा-निर्देश उसी से प्राप्त करता हैं। 

इस प्रकार वह सीधे तौर पर लाभ प्राप्त न करके मुख्य एजेंट से लाभ प्राप्त करता हैं। इस तरह लाभ के हिस्से को दो भागों में विभक्त हो जाते हैं। 

एक Agent जरूरी नहीं कि एक ही काम करे, अर्थात वह एक Non-mercantile और Mercantile Agent दोनों हो सकता हैं।

यह सब उसके कार्य करने के अनुभवों और उसके कौशलों पर निर्भर करता हैं, कि वह किन-किन क्षेत्रों में अपने ज्ञान का उपयोग कर सकता हैं। 

LIC एजेंट के कार्य – Job Description of LIC Agent in Hindi

LIC (Life Insurance Company) Agent एक विशेष कंपनी से जुड़े होते हैं। जो कंपनी के फायदे के लिए कार्य करते हैं। कंपनी की पॉलिसी को अन्य व्यक्तियों को बेचते हैं। जिससे उन्हें उसके कुछ शेयर प्राप्त होते हैं। 

इस प्रकार के एजेंट बनना काफी सरल होता हैं। आप आसानी से किसी भी LIC company के एजेंट बन सकते है। इनका मुख्य कार्य Insurance Policies को अन्य व्यक्तियों को बेचना होता हैं और इसके द्वारा ही वह लाभ अर्जित करते हैं। 

यह अपने ग्राहकों को अपनी LIC Companies से जुड़ी Policies के बारे में जानकारी देने का कार्य करते हैं। वह लोगों को उस Policies के लाभ बता कर उन्हें उस पॉलिसी से जोड़ने का कार्य करते हैं।

इसके लिए सर्वप्रथम उन्हें LIC Policies के सन्दर्भ में सम्पूर्ण जानकारी होना अत्यंत आवश्यक हैं। इसके अभाव में आप एक अच्छे LIC Agent नहीं बन सकते।

संक्षेप में – Conclusion

एजेंट क्या हैं? (Meaning of Agent in Hindi) यह किसी संस्था या संगठन से जुड़े वह सदस्य होते हैं, जो उनके कार्यों एवं लाभ के बारे में लोगों को सूचित करते हैं। वह उस संस्था या संगठन की ओर लोगों को आकर्षित करते हैं। 

यह मालिक और ग्राहक दोनों के प्रति उत्तरदायी होते हैं। यह अपने समस्त कार्यो का समापन अपने कौशल (Skills) के आधार पर ही करते हैं। जो इन्हें लाभ प्राप्त करने में इनकी सहायता करता हैं। 

तो दोस्तों आज आपने जाना कि Agent क्या होता हैं और एजेंट का मतलब क्या होता हैं? अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने अन्य जानकारों के साथ भी अवश्य शेयर करें। 

Leave a Comment