ग्राफिक डिजाइन क्या है, कोर्स कैसे करे – What is Graphic Design in Hindi?

ग्राफिक डिजाइन क्या हैं? (Graphic Design Kya Hai) यह एक कौशल (Skills) हैं जिसके आधार पर हम किसी दृश्य सामग्री की संरचना में परिवर्तन करते हैं। यह अपनी आवश्यकता अनुसार उसकी संरचना में परिवर्तन करने की कला हैं।

Graphic Design Kya Hai Meaning in Hindi

ग्राफिक डिजाइन क्या होता हैं? (Graphic Design Kya Hota Hai) ग्राफिक डिजाइन की सहायता से हम किसी वस्तु के आकार उसके स्थान एवं उसकी संरचना में परिवर्तन कर सकते हैं। यह हमें एक उत्तम व्यवसाय प्रदान करने का कार्य करता हैं। जिसकी सहायता से हम घर बैठे या फिर नौकरी कर अच्छा खासा वेतन प्राप्त कर सकते हैं।

यह आधुनिक तकनीकी के क्षेत्र में सर्वोत्तम मांग हैं। प्रत्येक डिजिटल कंपनी या IT के क्षेत्र से जुड़ी कंपनिया एवं Advertisement से जुड़े क्षेत्रों में इस कौशल का उपयोग अधिक मात्रा मे किया जाता हैं।

चलिए सबसे पहले डिटेल में जाने ग्राफिक डिजाइनिंग क्या हैं – What is Graphic Design in Hindi.

ग्राफिक डिजाइन क्या हैं – What is Graphic Design in Hindi?

ग्राफिक डिजाइन दृश्य सामग्री के रंगों, आकार, स्थान या सम्पूर्ण संरचना में अपनी आवश्यकता अनुसार परिवर्तन करने की एक कला हैं। जिसके माध्यम से हम उसकी संरचना में बदलाव लाने का कार्य करते हैं।

इसमें किसी दृश्य के अंतर्गत उपयोग किये जाने वाले समस्त तत्वों (रंग, रेखा, आकार, स्थान, बनावट) में परिवर्तन किया जाता हैं। यह डिजाइन के सभी सिद्धांतो का पालन करते हैं। इसकी सहायता से हम किसी कार्य को उत्तम तरीके से करने में सक्षम हो पाते हैं।

ग्राफिक डिजाइन के माध्यम से कंपनियां अपने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने का कार्य करती हैं। वे इसके माध्यम से वस्तुओं को बढ़ावा (Marketing) देने, उनको बेचने एवं उसके ब्रांड का प्रचार-प्रसार करने के लिए करती हैं।

ग्राफिक डिजाइन दृश्य वस्तु के डिजाइन मे परिवर्तन करने का कार्य करता हैं। इस कार्य को करने हेतु किसी विशेष Software की आवश्यकता पड़ती हैं, जो अनुकूलित डिजाइन एवं उसकी संरचना में परिवर्तन कर सकें।

सम्बंधित पोस्ट: –
Entrepreneur किसे कहते है
कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैसे बने
Air Cabin Crew क्या है

ग्राफिक डिजाइनर क्या होता हैं?

Graphic Designer वह होते हैं, जो किसी दृश्य सामग्री के सिद्धांतों में परिवर्तन करते हैं और वह परिवर्तन उस दृश्य सामग्री के रेखा, आकार , रंग, स्थान, संतुलन आदि में किया जाता हैं। जैसे उसके Background में परिवर्तन करना एवं उस दृश्य सामग्री में अपनी आवश्यकता अनुसार अन्य सामग्रियों को जोड़ना।

यह दृश्य सामग्री मे Text जोड़ने एवं उस Text के साथ, रंग, आकार आदि में परिवर्तन करने का कार्य करते हैं। हम जिन वस्तुओं एवं ब्रांड Advertisement को TV, Mobile, Internet आदि में देखते हैं, उन समस्त सामग्रियों का निर्माण Graphic Designers द्वारा ही किया जाता हैं।

ग्राफिक डिजाइनर रुचि एवं कौशलों से युक्त व्यवसाय हैं, जो व्यक्ति को रचनात्मक शैली प्रदान करने एवं नई पहचान बनाने मे उसकी सहायता करता हैं। इनके माध्यम से हम अपने विचारों या सिद्धांतो को दृश्य रूप में परिवर्तित कर उसे अन्य लोगों के सम्मुख रख सकते हैं।

Graphic Designer को “Communication designers” के रूप में भी देखा जाता हैं, क्योंकि इसके माध्यम से वह अन्य लोगों तक अपनी बात एवं योजनाओं को विशेष रूप से प्रकट कर पाते हैं।

विभिन्न प्रकार की Graphic Design Jobs

अक्सर लोग ग्राफिक डिजाइन को एक ही फील्ड के रूप में देखते है। लेकिन वास्तव में इस एक ही क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की जॉब्स है। हालाँकि कुछ ग्राफिक डिजाइनर कई प्रकार के प्रोजेक्ट पर काम करते हैं, लेकिन अन्य एक विशेष प्रकार के ग्राफिक डिजाइन के विशेषज्ञ होते हैं।

निचे हमने कुछ मुख्य प्रकार की Graphic Design Jobs के बारे में बताया हुआ है, जो निम्न प्रकार है: –

1. Logo Designer

इस व्यवसाय के माध्यम से हम अनेकों कंपनियों, दुकानों, वेबसाइट आदि क्षेत्रों के Brand से संबंधित उनकी Identity निर्माण का कार्य करते हैं। इसके माध्यम से हम किसी व्यवसाय की Identity का निर्माण करते हैं।

2. Marketing Designer

यह किसी क्षेत्र से संबंधित वस्तुओं का प्रचार-प्रसार करने का माध्यम हैं। इसके माध्यम से Graphic Design का उपयोग वस्तु की बिक्री बढ़ाने या Brand को प्रसिद्ध करने के लिए किया जाता हैं।

3. Video and Film Designer

यह एक ऐसा व्यवसाय हैं जिसमें किसी चलती दृश्य सामग्री (Video) के Background, रंग, आकार या उसमें किसी भी अन्य प्रकार की सामग्री को जोड़ने आदि का कार्य करता हैं। यह Graphic Design से संबंधित एक उत्तम व्यवसाय का क्षेत्र हैं, जिसमे अपने कौशलों एवं अनुभवों का उपयोग किसी गतिशील दृश्य सामग्री को Audio और Visual रूप में परिवर्तन करने हेतु किया जाता हैं।

4. Creative Art Designer

यह व्यवसाय पूर्ण रूप से अपनी रुचि पर निर्भर करता हैं। इसकी सहायता से व्यक्ति अपने कौशलों के आधार पर किसी दृश्य सामग्री का उपयोग कर उसको अपने द्वारा निर्धारित मूल्य पर बेचते हैं।

5. Packaging Designer

इस Graphic Design के माध्यम से वस्तु के निर्यात में सुरक्षा प्रदान करने हेतु लेबल का निर्माण करा जाता हैं। इस प्रकार के व्यवसाय में कार्य करने हेतु ग्राफिक डिजाइनर्स को CAD Software की आवश्यकता पड़ती हैं। जिसकी सहायता से वह अपनी आवश्यकता अनुसार दृश्य की संरचना में परिवर्तन करते हैं।

6. Web Designer

यह व्यवसाय ग्राफिक डिजाइनर्स को घर बैठे अपने कौशलों का उपयोग करने की अनुमति देता हैं। इसकी सहायता से वह विभिन्न प्रकार की Websites के पेज, लोगो एवं उसकी संरचना में परिवर्तन करने का कार्य करते हैं।

7. Multimedia Designer

इस व्यवसाय का अधिक उपयोग फ़िल्म इंडस्ट्री और Advertisement से जुड़े क्षेत्रों के लिए किया जाता हैं। इसमे Animations की सहायता से दृश्य सामग्री की संरचना में बदलाव कर उसे आकर्षित बनाने का कार्य किया जाता हैं।

8. Advertising Designer

यह डिज़ाइनर अपनी कला का उपयोग किसी कंपनी से जुड़े उत्पाद वस्तुओं का प्रचार-प्रसार करने उन्हें बेचने एवं लोगों का उस वस्तु की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए करते हैं। यह Graphic Design में सबसे अधिक आय का स्रोत प्रदान करने वाला मुख्य साधन हैं। इस व्यवसाय की मांग भी Market में अत्यधिक मात्रा में हैं।

Graphic Design के लिए आवश्यक Skills

Graphic Design या किसी कार्य को भी करने हेतु उस क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रकार के कौशलों की आवश्यकता होती हैं। जो व्यक्ति को उस कार्य को अधिक समय तक करने एवं उस क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने हेतु उसकी सहायता करती हैं। एक सफल Graphic Designer बनने के लिए निम्न कौशलों की आवश्यकता पड़ती हैं।

रचनात्मक कौशल (Creative skill) – यह आपको अपने कार्य मे नए विचारों को सम्मिलित करने का कौशल प्रदान करता है। इसकी सहायता से आप अपने कार्य को दूसरे से भिन्न रूप से प्रदर्शित कर सकते हैं। यह आपको अपने कार्य मे सफल बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।

तकनीकी कौशल (Technical skill) – इसके अंतर्गत आपके अंदर Coding, HTML और दृश्य सामग्री की संरचना में परिवर्तन हेतु सहायक software का ज्ञान होना और उसमें अपनी अच्छी पकड़ बनाना अत्यंत आवश्यक है। यह आपको अपने कार्य को उत्तम तरीके से करने में आपकी सहायता करता है। यह आपके समय की बचत करता है। इसकी सहायता से आप अपने विचारों और Ideas को जल्द मूर्त रूप प्रदान कर सकते हैं।

संचार कौशल (Communication skill) – यह आपके कार्य मे विस्तार करने एवं अपने विचारों और योजनाओ को अपने ग्राहकों को उत्तम रूप से समझाने या प्रस्तुत करने में अपनी सहायता करता हैं। जिससे market में आपकी पहचान बढ़ती हैं और लोग अपना काम आपसे ही करवाने में तत्पर रहते हैं।

फोटोग्राफी (Photography) – यह Advertisement के क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका के रूप में कार्य करता हैं। इस कौशल की सहायता से आप किसी वस्तु या द्रश्य को अपने अनुरूप capture कर उसे आकर्षित रूप प्रदान कर सकते हैं।

योजना (Planning) – यह आपके कार्य की सबसे बड़ी मांग हैं। आपकी योजना जितनी प्रभावशाली एवं आकर्षित होगी। आपकी योजना आपके कार्यो एवं अनुभवों को दर्शाने का कार्य करती हैं। आपकी योजना के अनुरूप लोग आपके कार्य करने के तरीकों को जान पाते हैं।

समस्या-समाधान कौशल (Problem solving skill) – यह कौशल आपके कार्यो में उत्पन्न समस्याओ के समाधान हेतु अत्यंत आवश्यक हैं। इसकी सहायता से आप अपने कार्यों को सरलतापूर्वक सम्पन्न कर सकते हैं। यह प्रत्येक जटिल परिस्थिति से निपटने मे आपकी सहायता करता हैं।

अनुभव कौशल (Experience skill) – यह आपको अपने कार्य मे दक्षता प्रदान करने का कार्य करता हैं। इसकी सहायता से आप अपने कार्य को कम समय एवं कम लागत में पूर्ण कर पाते हैं।

फोटोशॉप, इलस्ट्रेटर और इन-डिजाइन कौशल (Photoshop, Illustrator & In Design skill) – यह सभी कौशल Graphic Design का कार्य उत्तम तरीके से करने का साधन हैं। इनकी सहायता से आप द्रश्य सामग्री के रंग, आकार, संरचना, रेखा, Background, Effeteness एवं अपने विचारों को द्रश्य रूप प्रदान करने में सहायक हैं।

ग्राफिक डिज़ाइन कैसे करें – Graphic Design Course in Hindi

Graphic Design के समस्त कौशलों का विकास करने एवं ज्ञान प्राप्त करने हेतु आपको अनेकों इंस्टिट्यूट की सहायता से कोर्स करने की आवश्यकता हैं। Graphic Designer से संबंधित कुछ Course निम्न प्रकार के हैं।

  • Bachelor of Fine Arts (BFA) – यह कोर्स आप किसी भी institute के माध्यम से पूर्ण कर सकते हैं। यह कोर्स के पूर्ण होने की अवधि 3 से 4 वर्ष इंस्टिट्यूट के अनुरूप होता हैं।
  • BSc Multimedia – यह कोर्स की अवधि भी 3 वर्ष होती है। इस कोर्स के अंतर्गत आपको video editing से संबंधित प्रत्येक तत्वों का अध्ययन software के माध्यम से कराया जाता हैं।
  • MA Graphic Design – यह कोर्स करने के पश्चात आप Graphic Design से संबंधित कक्षाओं में अध्यापक की भूमिका निभा सकते हैं एवं Freelance Designer, Design Manager, Video Editor, आदि कार्यो में अपने कौशलों का उपयोग कर सकते हैं।
  • PG Graphic Animation – इस कोर्स को पूर्ण करने की अवधि 1 से 2 वर्ष के मध्य इंस्टिट्यूट के अनुरूप होती हैं। यह कोर्स को पूर्ण करने के पश्चात आप Illustrator, Animator, Printmaker, Advertising Art Director आदि प्रकार के व्यवसाय का चयन कर सकते है।
  • Certificate in 3D Animation – इस कोर्स को पूर्ण करने की अवधि इंस्टीट्यूट के अनुरूप 3 से 6 माह के मध्य होती है। इस कोर्स को करने के पश्चात आप 3D Images Creator, 3D Video, 3D Animation जैसे क्षेत्रों में रोजगार का साधन प्राप्त के सकते हैं।

ग्राफिक डिजाइन कोर्स फीस

ग्राफिक डिजाइन कोर्स की फीस अलग-अलग इंस्टिट्यूट के स्तर के अनुरूप होती हैं, अगर हम औसत रूप से देखे तो निम्न कोर्स करने के लिए आपको इतनी फीस चुकानी पड़ सकती हैं।

Bsc Multimedia Course को करने के लिए आपको लगभग 20000 से 3 लाख रूपये फीस देनी पड़ सकती हैं। यह आपके द्वारा चयन किये गए इंस्टिट्यूट और महाविद्यालय पर निर्भर करता हैं।

BFA Course को करने के लिए आपको 30000 से 35000 रूपये तक की फीस देनी पड़ सकती हैं। MA Graphic Course को पूर्ण करने के लिए आपको 78,000 से 1,50,000 रूपये तक की फीस देनी पड़ सकती हैं।

PG Graphic Animation Course को करने के लिए 5,000 से 2 लाख तक कि फीस आपको देनी पड़ सकती हैं। 3D Animation Course को करने के लिए आपको 22,000 से 85,000 रूपये तक फीस देनी पड़ सकती हैं।

कैरियर संभावनाएं और सैलेरी

Graphic Design के उत्तम कैरियर platform हैं, वर्तमान समय का युग पूर्ण रूप से digital हैं। वर्तमान समय में किसी brand या वस्तु के Advertisement के लिए Internet में Social media का उपयोग किया जाता हैं।

प्रत्येक कंपनियां अपने उत्पाद वस्तु की advertisement हेतु Digital marketing की ओर बढ़ रही हैं। जिस कारण Graphic Designer की मांग बाजार में बढ़ते ही जा रही हैं। कई बड़ी-बड़ी IT companies Graphic Designer को hire कर लेती हैं और उन्हें लाखों का वेतन देती हैं।

सामान्य शब्दों में अगर हम कहें तो Graphic Designer Course को करने के पश्चात आप महीनों में लाखों रुपए तक कमा सकते हैं। औसतन सैलेरी की अगर हम बात करें तो इन कोर्स को करने के पश्चात आप 2 से 15 लाख या इससे भी अधिक सैलेरी प्राप्त कर सकते हैं।

ग्राफ़िक डिजाइनिंग सिखने के बाद जरूरी नहीं कि आप किसी के अंतर्गत काम करे आप खुद का ऑफीस खोल या घर बैठे Freelancer का कार्य कर सकते हैं, और घर बैठे हजारो लाखों रुपए कमा सकते हैं।

संक्षेप में – Conclusion

ग्राफिक डिजाइन क्या हैं? (What is Graphic Design in Hindi) यह किसी दृश्य सामग्री (Image & Video) में सम्मिलित तत्वों जैसे – आकार , रंग, गुणवत्ता, संरचना आदि में जो कुछ भी संशोधन का कार्य किया जाता हैं, वह इसी की सहायता से पूर्ण किया जाता हैं।

इसके माध्यम से हम वीडियो या फ़ोटो को और अधिक आकर्षित बना सकते हैं एवं उसमे अन्य प्रकार के Effects और Animations को जोड़ कर उसे और प्रभावशाली बना सकते हैं।

तो दोस्तो आज आपने इस पोस्ट के माध्यम से जाना कि ग्राफिक डिजाइनिंग क्या है, कोर्स कैसे करें? अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने अन्य साथियों एवं सहपाठियों के साथ भी अवश्य शेयर करें।

7 thoughts on “ग्राफिक डिजाइन क्या है, कोर्स कैसे करे – What is Graphic Design in Hindi?”

  1. nice article,
    Such good information and very useful. I really enjoyed this article and also interested, Thanks for sharing the information with us.

    Reply
  2. Thanks the best opportunity in art imagation world .I should wok for graphic designing probably art is creative to think ❤️💜

    Reply
  3. बहुत बढ़िया प्रयास निर्मल खोलिया जी…अच्छी जानकारी !

    Reply
  4. Thank you for this informative article. I am glad that I found you. Visit our site too. Our company Ark Saivi is a squad of digital superheroes who understand that with every superpower comes great responsibility.

    Reply

Leave a Comment