केबिन क्रू क्या होता है | Cabin Crew Kya Hota Hai?

केबिन क्रू क्या होता हैं? (Cabin Crew Kya Hota Hai). यह उन यात्रियों की सहायता करते हैं जो प्लेन में यात्रा करते हैं। प्लेन में यात्रियों की समस्त समस्याओं एवं जरूरतों का यह ख्याल रखने का कार्य करते हैं।

Cabin Crew Kya Hota Hai Meaning in Hindi

यह आपातकालीन स्थितियों में यात्रियों को शांत रखने एवं उनकी समस्त समस्याओं का समाधान करने का कार्य करते हैं। ये सह-पायलटों से प्राप्त निर्देशों का पालन करते हैं और आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों को विशेष सूचना देने का कार्य करते हैं।

चलिए सबसे पहले डिटेल में जाने केबिन क्रू का मतलब क्या है – Cabin Crew Meaning in Hindi?.

केबिन क्रू क्या होता है? (Cabin Crew Kya Hota Hai)

Cabin Crew प्लेन में यात्रियों की सुविधा का उचित प्रावधान करने में सहायक होते हैं। इनको प्रत्येक स्थिति से निपटने एवं यात्रियों की सहायता करने के लिए उचित ट्रेनिंग कर तैयार किया जाता हैं। Cabin Crew की सबसे अधिक उपयोगिता आपातकालीन स्थिति से में होती हैं। इनको ऐसी प्रत्येक स्थिति हेतु तैयार किया जाता हैं। जो यात्रियों की सुरक्षा हेतु अत्यंत आवश्यक होती हैं।

यह विमान संगठनों के निर्देशों एवं नीतियों के अनुसार कार्य करते हैं। यह उप-पायलेट के निर्देशों एवं आदेशों का पालन करते हैं। यह यात्रियों को आवश्यक निर्देश और सुविधा प्रदान करने का कार्य करते हैं।

Cabin Crew उच्च व्यक्तित्व एवं सकारात्मक विचारों से पूर्ण होते हैं एवं इनके इन्हीं कौशलों एवं अनुभवों के आधार पर इनका चयन किया जाता हैं। जिससे प्रत्येक स्थिति से यह यात्रियों के मनोबल में वृद्धि करने का कार्य कर सकें।

यह एक उत्तम व्यक्तिव वाले लोग ही होते हैं जो सामान्यतः अपने कुशल स्वभाव के कारण लोगों को आकर्षित करने का कार्य एवं लोगों के विचारों में परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं। यह हवाई यात्रा के समय यात्रियों की सुविधा का खासा ध्यान रखते हैं एवं उनकी यात्रा को सफल बनाते हैं।

सम्बंधित पोस्ट: –
फ्रीलांसर किसे कहते है
एजेंट क्या होता है
Entrepreneur किसे कहते है

Cabin Crew की प्रमुख Duties/Responsibility

एक Cabin Crew के निम्नलिखित कर्तव्य और जिम्मेदारियां (Duties/Responsibilities) होती है: –

  • यात्रियों के प्रवेश के समय उनका स्वागत करना एवं उनसे प्रेमपूर्वक व्यवहार करना तथा उनको उनकी उचित सीट प्रदान करने में सहायता करना इनका मुख्य उत्तरदायित्व होता हैं।
  • यात्रियों के चढ़ने से पहले एवं उतरने के बाद ओवरहेड लॉकर की जांच करना और यह सुनिश्चित करना कि उसमें किसी यात्री का सामान छुटा न हो।
  • प्लेन में यात्रा करने हेतु उचित निदेशों को यात्रियों को बताना एवं उनसे हवाई नियमों का उचित एवं विनम्रता पूर्वक पालन करवाना।
  • केबिन क्रू का कार्य, दैनिक कार्य विवरण की सूची को याद करना एवं पायलेट को कार्य विवरण की जानकारी प्रदान करना होता हैं।
  • विमान की साफ-सफाई, सुरक्षा की जांच, भोजन एवं यात्रियों की सुविधा हेतु समस्त वस्तुओं की व्यवस्था करने का कार्य होता हैं।
  • आपातकालीन स्थिति में यात्रियों का मनोबल बढ़ाने एवं समस्याओं का सामना करने का कार्य करते हैं।
  • यात्रियों को भोजन परोसने एवं उनके सभी प्रश्नों के उत्तर देने का कार्य भी इनका होता हैं।
  • यात्रियों द्वारा लाए गए समान को सुरक्षित रूप से रखने की व्यवस्था करना।
  • यात्रियों को take off करने एवं पहुचने की जानकारी देना।

केबिन क्रू के लिए क्या Qualification चाहिए

अगर आप Cabin Crew बनना चाहते है तो उसके लिए आपके पास निम्नलिखित (Qualification) योग्यता होनी चाहिए।

शिक्षा (Education) – अगर आप Cabin Crew बनना चाहते हैं तो उसके लिए किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से इंटरमीडिएट पास होना अति आवश्यक हैं।

आयु (Age) – आपकी आयु घरेलू उड़ानों के लिए कम से कम 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए वहीं अगर आप अंतरराष्ट्रीय उड़ानों हेतु आपको कम से कम 21 वर्ष पूर्ण होने चाहिए।

लंबाई (Height) – लंबाई के मानक अलग-अलग क्षेत्र के छात्रों हेतु भिन्न हो सकते हैं। हम सामान्य रूप से कहें तो लड़कियों के लिए 155cm लंबाई सुनिश्चित की गई हैं और लड़कों के लिए 170cm सुनिश्चित की गई हैं।

भाषा (Language) – घरेलू उड़ानों के आपको Hindi और English दोनों भाषाओं का ज्ञान होना आवश्यक हैं और अगर आप अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के Cabin Crew बनना चाहते हैं तो आपको अंतरराष्ट्रीय भाषा का ज्ञान होना भी अति आवश्यक हैं।

साक्षात्कार (Interview) – Cabin Crew बनने की अंतिम stage में Airlines की तरफ से साक्षात्कार का आयोजन करवाया जाता हैं। जिससे छात्रों में निहित कौशलों की व्यवहारिक जांच की जा सकें। इसके लिए आपसे कुछ सामान्य से प्रश्न पूछे जाते हैं। जो सामान्यतः Cabin Crew के कार्यों एवं IQ level के प्रश्न होते हैं।

केबिन क्रू के लिए आवश्यक कौशल (Skills)

कौशल वह कला होती हैं, जो व्यक्ति को प्रत्येक स्थान एवं क्षेत्र में सफल बनाने हेतु कारगर सिद्ध होती हैं। इसकी सहायता से आप अन्य व्यक्तियों के व्यवहार को अपनी आवश्यकता अनुसार परिवर्तित कर पाते हैं। यह व्यक्ति के वह गुण होते हैं, जिसके माध्यम से वह अपने व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाता हैं।

संचार कौशल (Communication Skill) – यह यात्रियों से बात करने, उनका स्वागत करने एवं आपातकालीन स्थिति में उनको धैर्य एवं आश्वस्त करने में सहायक होता हैं।

शांत स्वभाव (calming behaviour) – Cabin Crew का शांत स्वभाव उसे विचलित करने वाली स्थिति में एवं यात्रियों के अनुशासनहीन स्वभाव के समय धैर्य साधने मे सहायता करता हैं।

कूटनीति एवं चातुर्य (Diplomacy and Tact) – परिस्थिति के अनुसार अपने व्यवहार में उचित परिवर्तन करने की क्षमता कूटनीति एवं चातुर्य कौशल द्वारा ही प्राप्त होती हैं। यह प्रत्येक स्थिति से उचित रूप से निपटने में सहायक सिद्ध होता हैं।

स्वास्थ संबंधित ज्ञान (Health-related Knowledge) – यह स्किल किसी अनुचित समय (Emergency) में यात्री के स्वास्थ का ध्यान रखने हेतु अत्यंत आवश्यक हैं।

हँसमुख चेहरा (Smiling Face) – यह आपके स्वभाव को दर्शाने का कार्य करता हैं। इस कैशल कि सहायता से आप अपने विचारों के माध्यम से लोगों को शांत एवं आकर्षित कर सकते हैं।

तैराकी कौशल (Swimming Skill) – यह किसी अनुचित परिस्थिति एवं आपातकालीन स्थिति में आपकी जान बचा सकता हैं।

केबिन क्रू कैसे बनें?

अगर आप Cabin Crew बनना चाहते हैं तो आपको हमारे द्वारा बताए गए Qualifications को पूर्ण करना अत्यंत आवश्यक हैं और अगर आप इस क्षेत्र में एक अच्छा करियर बनाना चाहते हैं तो आपको ऊपर बताए गए समस्त कौशलों (Skills) में निपुर्ण होना भी अत्यंत आवश्यक हैं।

Cabin Crew बनने के लिए सर्वप्रथम इस क्षेत्र में आपकी रुचि होना अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि इसके अभाव में आप किसी भी कार्य को अधिक समय तक नही कर सकते। इसके लिए आपको मन-मस्तिष्क से पूर्ण रूप से तैयार होना आवश्यक हैं।

आपको निरंतर इसके क्षेत्र से जुड़े लोगों से ज्ञान एवं इस क्षेत्र से जुड़े कार्यो के बारे में पहले से जानकारी एकत्रित करना भी आवश्यक हैं।

करियर की संभावनाएं और सैलरी

Cabin crew को आप एक उत्तम करियर के रूप में देख सकते हैं, वर्तमान समय में हवाई यात्रा की महत्ता को सभी लोग जानते हैं। हम कही भी कम समय मे और आसानी से एक जगह से दूसरे स्थान पर इसकी सहायता से पहुच सकते हैं।

हवाई यात्रा से सम्बंधित नवीन Airlines बढ़ते जा रही हैं, जिस कारण इस कंपनियों में आपस में competition होते रहता हैं और यह सब अपनी सेवा एवं नियमों में हर रोज परिवर्तन करते रहते हैं। जिस कारण आप मान सकते हैं कि यह करियर बनाने का एक उत्तम मार्ग हैं।

यह आपके स्वाभिमान एवं आपको एक अच्छा जीवन व्यतीत करने हेतु उत्तम करियर हो सकता हैं। अगर हम आय (Salary) की बात करें तो अलग-अलग Airline अपने cabin crew को अपने स्तर के अनुसार आय देती हैं।

सामान्य शब्दों में हम कहे तो इस क्षेत्र में आप 2500 से 50000 रूपये तक सैलरी प्राप्त कर सकते हैं। जो आपके उत्तम जीवन यापन हेतु अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी।

Cabin Crew और Air Hostess में अंतर

Cabin Crew उनको कहते हैं, जिसमे लड़का और लड़की दोनों एक समान रूप से समस्त कार्यों को पूर्ण करते हैं। वहीं Air Hostess में सिर्फ लड़कियों को नौकरी में रखा जाता हैं और इसी कारण इसे Hostess कहा जाता हैं।

दोनों के शब्दों के प्रयोग में क्षेत्रों की भिन्नता होती हैं। अर्थात इनके नाम के संबोधन में Air lines के क्षेत्रों का बड़ा प्रभाव होता हैं। इसके बावजूद इसमें कुछ छोटा अंतर होता हैं।

Cabin Crew, Air Hostess के ऊपर का पद होता हैं, अर्थात cabin crew के कर्तव्य एवं जिम्मेदारियां Air Hostess के मुकाबले अधिक होता हैं। यह एक उत्तरदायित्वों वाला पद होता हैं।

संक्षेप में – Conclusion

केबिन क्रू क्या होता हैं? (Cabin Crew kya hota hai) यह एक कौशलयुक्त व्यवसाय हैं। जिसमें अपने व्यक्तित्व से लोगो आकर्षित करने का कार्य किया जाता हैं।

हवाई यात्रा के समय यात्रा कर रहे यात्रियों की सुविधा हेतु यह हवाई नियमों की सूचनाएं देने का कार्य करते हैं। उनको भोजन परोसना, प्रश्नों के उत्तर देना आदि कार्यों को पूर्णता इनके द्वारा ही प्राप्त होती हैं।

तो दोस्तों आज आपने जाना कि केबिन क्रू क्या हैं – What is Cabin Crew in Hindi. अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने अन्य मित्रों के साथ भी अवश्य शेयर करें।

1 thought on “केबिन क्रू क्या होता है | Cabin Crew Kya Hota Hai?”

Leave a Comment