Microsoft Excel Shortcut Keys in Hindi | Best Excel Shortcuts 2023

अगर आप Microsoft Excel में तेजी से काम करना चाहते है तो आपको keyboard shortcuts का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। इस पोस्ट में हम आपको वो सारी MS Excel shortcut keys बताने वाले जिन्हें आप रोजाना एक्सेल workbook में काम करते वक्त इस्तेमाल कर सकते है।

MS Excel Shortcut Keys in Hindi
MS Excel Shortcut Keys in Hindi

Shortcut key एक या एक से अधिक key का combination होता है जिन्हें दबाकर आप किसी task को जल्दी से perform कर सकते है। नीचे पोस्ट में हमने MS Excel shortcut keys को उनके कार्यों के आधार पर अलग-अलग सेक्शन में list किया है।

इन MS Excel shortcut keys का इस्तेमाल करके आप अपने समय की बचत कर सकते है।

MS Excel Shortcut Key in Hindi

MS Excel shortcut keys में बढ़ने से पहले आइये जाने इन्हें इस्तेमाल करने से सम्बंधित कुछ टिप्स।

  • दोनों keys को साथ मे दबाना है अगर shortcut key इस तरह से दी गयी है – Ctrl + C
  • पहली key को दबाकर छोड़े फिर बाकी दो key को एक के बाद एक दबाएं है अगर वह इस तरह से दी गयी है – Alt + H, J
  • एक के बाद एक key दबाए अगर वह इस तरह से दी गयी है – Alt + H + B, A

ऊप्पर दिए गए निर्देशों की मदद से आप नीचे दिए गए keyboard shortcuts का सही इस्तेमाल कर पाएंगे। तो चलिए सबसे पहले रोजाना इस्तेमाल होने वाली MS Excel shortcut keys के बारे में जाने।

Daily Use Excel Shortcut Keys in Hindi

MS Excel में काम करते समय कुछ ऐसे सामान्य टास्क होते जिन्हें हमें रोजाना करना होता है। अक्सर हम इन सामान्य टास्क को माउस का उपयोग करके पूरा करते है। जैसे text को select करना, वर्कशीट में शब्दों को खोजना, Excel window को close करना, cell से data को delete करना, आदि।

निचे दी गयी general excel shortcuts का इस्तेमाल करके आप इन सामान्य टास्क को आसानी से कर पाएंगे और इससे आपके समय की भी काफी बचत होगी।

Ctrl + A – सभी डेटा को सेलेक्ट करने के लिए
Ctrl + C – सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए।
Ctrl + D – ऊप्पर की सेल के डेटा को नीचे की सेल में कॉपी करने के लिए।
Ctrl + F – वर्कशीट में किसी शब्द या वाक्यांश को खोजने के लिए।
Ctrl + H – वर्कशीट में किसी टेक्स्ट को अन्य टेक्स्ट से बदलने के लिए।
Ctrl + K – Hyperlink insert करने के लिए।
Ctrl + R – बाएं (left) सेल के डेटा को बिना कॉपी-पेस्ट किये दाएं (right) सेल में पेस्ट करें।
Ctrl + U – सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को अंडरलाइन करने के लिये।
Ctrl + V – कॉपी किये टेक्स्ट को दूसरे स्थान में पेस्ट करने के लिए।
Ctrl + X – सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को कट (cut) करने के लिए।
Ctrl + Y – Redo करने के लिए। Redo का अर्थ है undo किये एक्शन को उलटना।
Ctrl + Z – Undo करने के लिए। Undo का अर्थ है, किये गए एक्शन को उलटना।
Ctrl + F4 – Excel window को बंद (close) करने के लिए।
Delete – सेलेक्ट की गई सेल या सेल की एक रेंज के डेटा को डिलीट करने के लिए।
Ctrl + F1 – Excel ribbon को show/hide करने के लिए।
Ctrl + F9 – Excel window को minimize करने के लिये।
Ctrl + ; – Current date insert करें।
Ctrl + Shift + ; – Current time insert करने के लिए।
Shift + F10 – Right-click menu ओपन करने के लिए।
Alt + Tab – System menu ओपन करें।
Alt + F1 – सलेक्ट किये गए डेटा का चार्ट बनाये।
Alt + F8 – Macro dialog-box करने के लिए। जिसका इस्तेमाल आप macro create, run, edit और delete करने के लिए कर सकते है।
Alt + F11 – Visual Basic For Application Editor ओपन करने के लिए।
Ctrl + “ – ऊपर की सेल से value को कॉपी करने के लिए।
Shift + F2 – सेल में कमेंट इन्सर्ट और एडिट करने के लिए।

Workbook MS Excel Shortcut Key in Hindi

MS Excel में workbook एक फाइल होती है जिसमें एक या उससे अधिक worksheet शामिल होती है। worksheet या sheet में कई सारी cells होती है जिसमे आप अपना data enter करते है।

Excel कई ऐसे keyboard shortcuts को support करता है जिसके इस्तेमाल से आप अपनी workbook को manage कर सकते है। उदाहरण के लिए इन shortcuts की मदद से new workbook ओपन कर सकते है, उसे सेव कर सकते है, वर्कबुक में नई sheet insert कर सकते है, आदि।

तो आइए workbook को manage करने से सम्बंधित Excel shortcut key के बारे के जाने।

  • Ctrl + N – नई वर्कबुक ओपन करने के लिए।
  • Ctrl + O – आपके कंप्यूटर में सेव मौजूदा workbooks को open करने के लिए।
  • Ctrl + P – वर्कबुक को प्रिंट करने के लिये।
  • Ctrl + S – अपनी वर्कबुक को कंप्यूटर में सेव करने के लिये।
  • Ctrl + F9 – वर्तमान वर्कबुक विंडो को minimize करने के लिए।
  • Ctrl + W – वर्तमान में ओपन एक्सेल वर्कबुक को बंद (close) करने के लिए।
  • Shift + F11 – वर्कबुक में नई sheet insert करने के लिए।
  • Alt + E, L – सेलेक्ट की गई Sheet को delete करने के लिए।
  • Alt + O + H, R – सेलेक्ट की गई शीट का नाम बदलने के लिए।
  • Alt + E, M – सेलेक्ट की गई शीट के लिए Move or Copy विंडो ओपन करने के लिए।
  • Alt + R, P, S – Protect sheet dialog box ओपन होता है। जिससे आप सेलेक्ट की गई शीट को password से protect कर सकते है।

Cell Formatting के लिए Shortcut Keys

Ctrl + 1 – Format Cells dialog box ओपन करने के लिए।
Alt + H, J – Cell styles अप्लाई करने के लिए।
Alt + H + B, A – Cell में border अप्लाई करने के लिए।
Ctrl + Shift + (-) – Cell में से border को remove करने के लिए।
Alt + H + B, T – Cell में outline border अप्लाई करने के लिए।
Alt + H + A, C – Data को cell के middle में align करने के लिए।
Ctrl + Shift + % – Numbers को percentage format में कन्वर्ट करने के लिए।
Ctrl + Shift + $ – Numbers को currency format में डिस्प्ले करने के लिए।
Ctrl + Shift + (~) – Numbers को general number format में डिस्प्ले करने के लिए।
Ctrl + Shift + # – Date format अप्लाई करने के लिये।
Ctrl + Shift + @ – Time format अप्लाई करने के लिए।
Alt + ‘ – सेल में carriage return insert करने के लिए।

Up Arrowऊप्पर की सेल में जाने के लिए।
Down Arrow नीचे की सेल में जाने के लिए।
Left Arrow शीट में बाई सेल में जाने के लिए।
Right Arrowदाई सेल में जाने के लिए।
Ctrl + Down Arrowअंतिम row में जाये।
Ctrl + Up Arrowपहली row में जाएं।
Ctrl + Left Arrowअंतिम कॉलम में जाएं।
Ctrl + Right Arrowपहले कॉलम में जाएं।
Ctrl + Tabखुली हुई विभिन्न वर्कबुक के बीच स्विच करने के लिए।
Ctrl + PageDownवर्कबुक की अगली (next) शीट में जाने ले लिए।
Ctrl + PageUpपिछली (previous) शीट में जाने के लिए।
Alt + HHome tab में जाने के लिए।
Alt + NInert tab में जाने के लिए।
Alt + P Page Layout tab में जाने के लिये।
Alt + MFormulas tab में जाने के लिए।
Alt + AData Tab में जाने के लिए।
Alt + RReview Tab में जाने के लिए।
Alt + WView tab में जाने के लिए।

Excel Formulas से सम्बंधित Shortcut Keys

  • Ctrl + Shift + U – formula bar को expand और collapse करने के लिए।
  • Shift + F3 – Insert function dialog box ओपन होता है जहां से आप किसी function को खोजकर उसे सेल में insert कर सकते है।
  • Ctrl + ` – किसी cell में मौजूद formula को show करने के लिए।
  • Ctrl + ‘ – ऊप्पर की सेल के formula को कॉपी करने के लिए।
  • Alt + = – सेल में AutoSum function इस्तेमाल करने के लिए।

Important Excel Formulas – MS Excel Formulas List in Hindi

Table से सम्बंधित Excel Shortcut Keys in Hindi

Ctrl + T – नई टेबल बनाने के लिए या मौजूदा डेटा को टेबल में परिवर्तित करने के लिए।

Shift + Space – टेबल की एक पूरी row को सेलेक्ट करने के लिए।

Ctrl + Space – टेबल के एक पूरे column को सेलेक्ट करने के लिए।

Ctrl + Shift + End – संपूर्ण टेबल को सेलेक्ट करने के लिए। इसके अलावा आप Ctrl + A shortcut key का इस्तेमाल भी कर सकते है।

Ctrl + Shift + (+) – टेबल में row insert करने के लिए। याद रहे इस shortcut को दबाने से पहले आप जिस भी row पर cursor को रखेंगे नई row उसके ठीक ऊप्पर insert होगी।

Ctrl + Shift + (+) – जिस shortcut key को दबाकर आपने row insert की थी उसी के इस्तेमाल से आप टेबल में column भी insert कर सकते है। लेकिन इसके लिए उस column के दो या उससे अधिक cells को सेलेक्ट करे जिससे पहले आप एक नया column insert करना है।

Ctrl + (-) – टेबल में से कोई row delete करने के लिए।

Ctrl + (-) – इसी shortcut key के इस्तेमाल से आप column को भी delete कर सकते है। इसके लिए उस column की दो या उससे अधिक cell को सेलेक्ट करें फिर इस key combination को दबाएं।

Ctrl + Shift + L – एक्सेल टेबल या डेटा की एक रेंज में Toggle filter को turn on/off करें।

Alt + H + O, I – Column की width में AutoFit इस्तेमाल करने के लिए।

Alt + H + O, A – Row की height में AutoFit इस्तेमाल करने के लिए।

Ctrl + Shift + T – टेबल की अंतिम row के नीचे total rows की संख्या add या delete करने के लिए।

Ctrl + J, A – टेबल का नाम बदलने के लिए।

Excel की Function Shortcut Keys (F1 – F12)

F1 – Excel help launch करने के लिए।
F2 – सेलेक्ट सेल के कंटेंट को एडिट करने के लिए।
F3 – Paste Name विंडो ओपन करने के लिए।
F4 – अंतिम (last) एक्शन को दोहराने (repeat) के लिए या Relative cell reference को absolute reference में convert के लिए।
F5 – Go To dialog box ओपन करने के लिए।
F6 – worksheet, ribbon, task pane और zoom controls के बीच स्विच करने के लिए।
F7 – Spelling dialog box डिस्प्ले करें।
F8 – Extend mode ON/OFF करने के लिए।
F9 – Formula को evaluate करने के लिए
F10 – Ribbon shortcuts को डिस्प्ले करें।
F11 – सेलेक्ट किये गए डेटा की chart sheet बनाने के लिए।
F12 – Save as dialog box ओपन होता है। जिससे आप अपनी वर्कबुक को नए नाम से सेव कर सकते है।

तो इस पोस्ट MS Excel Shortcut Keys in Hindi में, हमने आपको लगभग सभी keyboard shortcuts के बारे में बताया जो एक्सेल का इस्तेमाल करते समय आपके बहुत काम आएंगे। हम आपको सलाह देंगे कि इन shortcut keys को बार-बार practice करें जिससे यह आपको हमेशा के लिए याद हो जाएं।

पोस्ट से सम्बंधित आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कृपया नीचे कमेंट करें हम उसका जवाब जल्द देने की कोशिश करेंगे।

5 thoughts on “Microsoft Excel Shortcut Keys in Hindi | Best Excel Shortcuts 2023”

Leave a Comment