Advantage and Disadvantage of Computer in Hindi | कंप्यूटर के लाभ और हानि

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन हैं, जिसका निर्माण मनुष्य के जटिल कार्यों को आसान और सरल बनाने के लिए किया गया हैं। आप भी अपने दैनिक कार्यों में इस डिवाइस का उपयोग करते होंगे। यह आपके डिजिटल कार्यो की पूर्ति करने में आपकी सहायता करता हैं।

कंप्यूटर का उपयोग कई कार्यों की पूर्ति करने के लिए किया जाता हैं। जैसे इसका उपयोग डेटा को एकत्रित और सुरक्षित करने या इनपुट-आउटपुट की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए किया जाता हैं।

कंप्यूटर में हम एक साथ अनेकों कार्य कर सकते हैं। वर्तमान समय मे कंप्यूटर का उपयोग प्रत्येक क्षेत्र में किया जा रहा हैं। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे कि कंप्यूटर के लाभ और हानि क्या हैं? – Advantage and Disadvantage of Computer in Hindi.

Advantage of Computer in Hindi (कंप्यूटर के लाभ)

Advantage of Computer in Hindi

1. Multitasking (बहु-कार्य निष्पादन) –

कंप्यूटर में हम एक साथ अनेकों कार्य कर सकते हैं। यह हमें एक समय मे अनेक उद्देश्यों की पूर्ति करने के अवसर प्रदान करता हैं। इसकी सहायता से हम एक समय मे अनेकों एप्लीकेशन को रन करवा सकते हैं और उसमें अनेकों कार्य कर सकते हैं।

2. Speed (गति) –

कंप्यूटर अपना कार्य तीव्र गति से करता हैं। आप जैसे ही इसे इनपुट देते हैं तो ये कुछ सेकंड में ही प्रोसेसिंग करके आउटपुट प्रदान कर देता हैं। इसकी यह क्षमता इसकी short-term memory (RAM) पर निर्भर करती हैं।

कंप्यूटर की रैम जितनी अधिक और सक्षम होगी। आपका कंप्यूटर उतनी तीव्र गति से कार्य करता हैं। ऐसे में आपकी फ़ाइल खुलने और किसी प्रोग्राम के खुलने में अधिक समय नहीं लगता।

3. Accuracy (सटीकता) –

यह इनपुट की सहायता से जो आउटपुट प्रदान करता हैं। वह परिणाम बिल्कुल सटीक और सत्य होते हैं। यह कुछ समय के अंदर ही हमें अपनी आवश्यकता अनुसार उत्तर प्रदान कर देता हैं।

कंप्यूटर आपके द्वारा प्रदान किए गए इनपुट निर्देशो के माध्यम से उचित आउटपुट प्रदान करता हैं। इसके द्वारा प्रदान किये गए आउटपुट में सटीकता होती हैं। अर्थात जिस उद्देश्य से व्यक्ति ने इनपुट प्रदान किया होता हैं। उसे उसके अनुरूप ही आउटपुट प्राप्त होते हैं।

4. Storage Capacity (भंडारण क्षमता) –

कंप्यूटर एक साथ कई GB तक का डाटा अपने अंदर स्टोर करके रख सकता हैं। कंप्यूटर में हम अनेक वर्षों तक किसी डेटा को सुरक्षित रूप प्रदान कर सकते हैं। यह हमारे संवेदनशील डेटा को भी सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करता हैं।

5. Data Security (डाटा सुरक्षा) –

कंप्यूटर में कुंजी प्रबंधन और डेटा एन्क्रिप्शन जैसी विशेषताएं होती हैं। जो सामान्यतः कंप्यूटर डेटा को सुरक्षित रखने का कार्य करती हैं और कंप्यूटर के डेटा को संक्रमित होने से बचाने का कार्य करती हैं।

कंप्यूटर आपको अपने सिस्टम में सिक्योरिटी लगाने की सुविधा प्रदान करता हैं। इसकी सहायता से आप अपने कंप्यूटर में मौजूद डाटा को अधिक समय तक सुरक्षित रख सकते हैं और अपनी आवश्यकता अनुसार उस डाटा का उपयोग कर सकते हैं।

6. Reduced Cost (कम-लागत) –

कंप्यूटर के माध्यम से हम अनेक ऐसे कार्य कर सकते हैं। जिनसे हम घर बैठे पैसे कमा सकते हैं या कोई भी कार्य कर सकते हैं। जैसे- फ्रेलान्स, ब्लॉगिंग, ऑनलाइन आवेदन, डेटा इंट्री, आदि। कंप्यूटर में हमें सिर्फ शुरुआत में इन्वेस्ट करने की आवश्यकता होती हैं। उसके बाद हम इसके माध्यम से अनेको लाभ से जुड़े कार्यो को कर सकते हैं।

लोग कंप्यूटर को एक व्यवसाय के रूप में बदल देते हैं। इसकी सहायता से लोग Cyber Cafe जैसा व्यवसाय खोलकर कंप्यूटर का सही उपयोग कर दिन-भर हजारों रुपए कमाते हैं। यह कम खर्च करके अधिक लाभ कमाने जैसे अवसरों का निर्माण करता हैं।

7. Reliability (विश्वशनियता) –

कंप्यूटर एक विश्वशनीय उपकरण हैं। जिसके द्वारा प्राप्त परिणामों में हम भरोसा कर सकते हैं। क्योंकि कंप्यूटर एक विश्वशनीय डाटा प्रदान करने वाली मशीन हैं। कंप्यूटर के द्वारा दिए गए आंकड़े एक दम सटीक होते हैं।

8. Automation (स्वचालन) –

कंप्यूटर अपना कार्य स्वचलित रूप से करता हैं। कंप्यूटर को बस डाटा प्रदान करने की आवश्यकता होती हैं। बाकी कंप्यूटर Processor के माध्यम से स्वयं प्रोसेसिंग के माध्यम से उचित परिणाम प्रदान कर देता हैं। उदाहरण के लिए एंटीवायरस का कंप्यूटर को स्कैन करना या स्कैनर के माध्यम से प्रिंट आउट निकालना, आदि।

9. Easy to Use (उपयोग में आसान) –

कंप्यूटर को किसी के माध्यम से भी आसानी से चलाया जा सकता हैं। इनपुट डिवाइस के माध्यम से हम आसानी से कंप्यूटर से कोई भी कार्य अपनी आवश्यकता अनुसार आसानी से करवा सकते हैं।

इसके माध्यम से अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए आपको सामान्यतः कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होना आवश्यक हैं। उस बेसिक नॉलेज की सहायता से आप कंप्यूटर से संबंधित समस्त कार्यो को सरलता से पूर्ण कर सकते हैं।

10. Save Time (समय की बचत) –

कंप्यूटर के माध्यम से हमारे समय की बचत होती हैं। इसके माध्यम से हम ऐसे जटिल कार्य सरलता से कर सकते हैं। जिन्हें करने में अधिक समय लगता हैं। जैसे- डेटा एंट्री का काम, डॉक्यूमेंट स्कैन करने का काम, या टैली अकाउंट संभालने का काम।

कंप्यूटर की सहायता से आप कई ऐसे कार्य जिन्हें मैन्युअली करने में 30 मिनट लग जाते हैं। उन्हें आप 5 मिनट में कर सकते हैं। जैसे Bill बनाना, Data Entry, Resume बनाना, आदि।

11. Keeps People Connected (लोगों को जोड़े रखता हैं) –

कंप्यूटर की सहायता से लोग आपस मे नए मित्रों के साथ जुड़ते हैं। अपरिचित लोगों से कंप्यूटर से संबंधित किसी समस्या के संबंध में विचार विमर्श करते हैं। यह सामूहिक तकनीकी कौशलों का आदान-प्रदान करने में भी अपनी अहम भूमिका निभाता हैं।

12. Increase Productivity (उत्पादकता बढ़ाता हैं) –

यह ऐसी नए उपकरणों का निर्माण करने को बढ़ावा देता हैं। जिसके माध्यम से कंप्यूटर को और अधिक उपयोगी और विश्वसनीय बनाया जा सकें। कंप्यूटर के विकास से ऐसे कई इनपुट और आउटपुट डिवाइस का निर्माण हुआ हैं, जो इसके संचालन को और अधिक सरल बनाने का कार्य करते हैं।

Disadvantage of Computer in Hindi (कंप्यूटर की हानियां)

Disadvantage of Computer in Hindi

1. Virus and Hacking Attacks –

जहाँ कंप्यूटर के उपयोग ने लोगों के कार्यो को आसान बनाया हैं। तो वही कंप्यूटर कई हैकर्स के पैसा कमाने का जरिया भी बन गया हैं। हैकर्स कंप्यूटर में वायरस भेजने का कार्य करते हैं और हमारे डेटा को चुराने या फ़ाइल को corrupt करने का कार्य करता हैं। कंप्यूटर के विकास ने Cyber Crime जैसी घटनाओं को भी बढ़ा दिया हैं।

2. Online Cyber Crime (ऑनलाइन साइबर अपराध) –

कंप्यूटर के विकास का सबसे बड़ा नुकसान इससे संबंधित साइबर क्राइम हैं। कंप्यूटर में जितना तकनीकी विकास किया हैं उतना ही तकनीकी विकास हैकर्स ने भी किया हैं। हम अगर ऑनलाइन कुछ सामान खरीदते है, तो कई बार हमारे बैंक अकाउंट के पैसे सारे अन्य किसी के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं ऐसे ही अनेक अपराध होते हैं। जो कंप्यूटर के माध्यम से किये जाते हैं।

3. Health Problems (स्वास्थ्य समस्याएं) –

अधिक समय के लिए कंप्यूटर चलाने से मानसिक और शारीरिक बीमारी होने लगती हैं। सर दर्द होना, डिप्रेशन में चले जाना या कमर दर्द और पीठ दर्द होना, भूख न लगता जैसी बीमारियां होने लगती हैं।

4. Unemployment (बेरोजगारी) –

कंप्यूटर के विकास या निर्माण ने कई कर्मचारियों को बेरोजगार किया हैं। इसके माध्यम से कई ऐसे कार्य होते हैं जो स्वचालित रूप से होते हैं। जिस कारण कंपनियों को कर्मचारियों की आवश्यकता नही पड़ती।

5. Time-waster (समय बर्बाद करने वाला) –

इसके माध्यम से लोग गेम खेलने, Social Media में अपने दोस्तों एवं परिजनों से बात करने या ड्राइंग करने के चक्कर मे अपना समय बर्बाद करते हैं। ऐसे लोग इसका सद्प्रयोग न कर इसके दुरप्रयोग करने लगते हैं।

6. Lack of Physical Activity (शारीरिक गतिविधि की कमी) –

इसमें जब कोई व्यक्ति कार्य करता हैं तो वह दिन भर एक ही जगह में बैठे रहता हैं। जिस कारण उसके शरीर को आराम की ही आदत पड़ जाती हैं और अगर वह काफी समय बाद शारीरिक गतिविधि करें तो उसके शरीर मे दर्द होने लगती हैं।

7. Decrease Learning Ability (सीखने की क्षमता में कमी) –

लोग इसमें डेटा या किसी महत्वपुर्ण सूचना को नोट बना कर उसे कंप्यूटर में ही सुरक्षित रख लेते हैं। जिस कारण उनका मस्तिष्क सीखने की क्षमता और स्मरण रखने की क्षमता खोने लगता हैं।

जब किसी व्यक्ति के पास कंप्यूटर होता हैं तो वह किसी डॉक्यूमेंट या आवश्यक बातों को याद रखने में रुचि नही लेता। वह उस वस्तु या विचार को फ़ाइल के रूप में कंप्यूटर मेमोरी मे स्थापित कर देते हैं। ऐसा करने से वह कभी-कभी यह तक भूल जाते हैं कि वो फ़ाइल या डेटा उन्होंने कंप्यूटर की किस ड्राइव में रखा था।

8. Electricity Wastage –

कंप्यूटर का उपयोग लगातार करना हर व्यक्ति के लिए मुश्किल होता हैं और वह जब ब्रेक लेने की सोचता हैं तो लोग इसे चले रहना छोड़ देते हैं क्योंकि इसको बंद करके दुबारा खोलने में समय लग जाता हैं।

कई ऐसे भी क्षेत्र होते हैं जिनमें कंप्यूटर में रुक-रुक कर काम किया जाता हैं ऐसे में कंप्यूटर को बार-बार बंद करना और फिर खोलना मुश्किल होता हैं। जिस कारण इसमें बिजली की बर्बादी होती हैं।

अगर हम बात करें किसी व्यवसाय में बिजली की खपत दर तो ऐसी जगहों में व्यवसाय के खुलने से लेकर व्यवसाय के बंद होने तक कंप्यूटर खुला रहता हैं। जिस कारण यह अनावश्यक बिजली की खपत का कारण बनता हैं।

संक्षेप में – Conclusion

कंप्यूटर के लाभ और हानि दोनों में अगर बात की जाए तो कंप्यूटर के विकास ने कई हद तक लोगों को उनके काम करने में सरलता या आसानी लाई हैं। इसके विकास से राष्ट्र ने तकनीकी, स्वास्थ्य, आदि क्षेत्रों में विकास किया हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी कंप्यूटर का बेहद अहम योगदान रहा हैं।

कंप्यूटर अपनी विशेषताओं के कारण जटिल कार्यो को सरल बनाने और उसे सटीकता से करने में लोगों की सहायता करता हैं। इसके अंतर्गत हम अपने डेटा को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं और आवश्यकता अनुसार उस डॉक्यूमेंट का प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

तो दोस्तों आज आपने इस पोस्ट Advantage and Disadvantage of Computer in Hindi के माध्यम हमने कंप्यूटर के लाभ और हानि के संबंध में जाना। अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अन्य मित्रजनों के साथ भी अवश्य शेयर करें।



कंप्यूटर बेसिक से सम्बंधित अन्य महत्वूर्ण लेख पढ़ें:

कंप्यूटर के मुख्य कार्य क्या हैकंप्यूटर की विशेषताएं क्या है
हिस्ट्री ऑफ़ कंप्यूटर इन हिंदीजनरेशन ऑफ कंप्यूटर इन हिंदी
कंप्यूटर का उपयोग हिंदी मेंकंप्यूटर के प्रकार बताइए
घर बैठे कंप्यूटर सीखेंबेसिक कंप्यूटर कोर्स
हार्डवेयर क्या हैसॉफ्टवेयर क्या होता है
सिस्टम सॉफ्टवेयर किसे कहते हैएप्लीकेशन सॉफ्टवेयर क्या होते है
OS किसे कहते हैOS के प्रकार
प्राइमरी मेमोरी क्या हैसेकेंडरी मेमोरी क्या है
कंप्यूटर पोर्ट्स की जानकारीबिट एंड बाइट क्या है कंप्यूटर में

6 thoughts on “Advantage and Disadvantage of Computer in Hindi | कंप्यूटर के लाभ और हानि”

Leave a Comment