Functions of Computer in Hindi? | कंप्यूटर के कार्य

इस पोस्ट Functions of Computer in Hindi में हम कंप्यूटर के मूलभूत कार्य के बारे में जानेंगे।

Functions of Computer in Hindi

वैसे एक कंप्यूटर सिस्टम का बेसिक काम इनपुट-आउटपुट प्रोसेस करना होता हैं। जिसके आधार पर चलकर वह अपने निर्माण के उद्देश्यों की पूर्ति करता हैं। यह डेटा को एकत्रित एवं सुरक्षित करने में भी अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।

कंप्यूटर के कार्य करने की क्षमता उसकी संरचना और उसकी मेमोरी पर निर्भर करती हैं। कंप्यूटर के निर्माण में लगे उपकरण जितने अधिक क्षमता वाले होंगे। कंप्यूटर भी उतनी ही कुशलता से अपना कार्य करेगा।

तो चलिए जानते हैं, कंप्यूटर के मुख्य कार्य क्या हैं।

Functions of Computer in Hindi – कंप्यूटर के मूलभूत कार्य?

कंप्यूटर के कार्य की हम बात करे तो कंप्यूटर वह सभी कार्य करता हैं, जिस उद्देश्य से उसका निर्माण किया गया होता हैं। कंप्यूटर हमारी आवश्यकता अनुसार कार्य करता हैं।

कंप्यूटर अपने कार्यो को inputoutput की नीति के आधार पर करता हैं। हम उसे जैसा इनपुट देते हैं, कंप्यूटर हमें उसके अनुसार आउटपुट देता हैं।

उदाहरण के लिए अगर हम कंप्यूटर को किसी सॉफ्टवेयर को run करने के लिए आदेश (input) दे, तो कंप्यूटर उसे run करके उसे ओपन (output) कर देता हैं। यह भी एक प्रकार की इनपुट-आउटपुट प्रक्रिया का भाग हैं।

कंप्यूटर के कुछ कार्य है — तीव्र गति से आंकड़े प्रस्तुत करना, प्राप्त किये गए आंकड़े में शुद्धता और विश्वशनियता होना, एक साथ कई प्रकार के आउटपुट प्रदान करना, अपने कार्यो को स्वचालित रूप से करना और डेटा को स्टोर करना, आदि।

हालाँकि कंप्यूटर के चार प्रमुख कार्य (Function) होते हैं: –

  1. Input Function
  2. Processing
  3. Output Function
  4. Storage
Four Basic Functions of Computer diagram

1. Input

कंप्यूटर अपना कार्य का प्रारंभ या शुरुआत इनपुट की सहायता से करता हैं। इसके अभाव में कंप्यूटर कुछ नहीं कर सकता। अगर आपको कंप्यूटर से अपनी आवश्यकता अनुसार कोई कार्य करवाना हैं तो आपको उसे आदेश या निर्देश देना ही पड़ेगा।

उदाहरण से समझें तो अगर आपको कंप्यूटर से किसी पेज को प्रिंट करना हैं तो आपको mouse की सहायता से या keyboard की सहायता से print करने का आदेश देना पड़ेगा। तब ही आपका सिस्टम या कंप्यूटर आपको उस पेज का प्रिंटआउट निकाल कर देगा।

कंप्यूटर द्वारा इनपुट प्राप्त करने का कार्य इनपुट डिवाइस जैसे – Keyboard, Mouse, Scanner, Webcam, Microphone, आदि के माध्यम से किया जाता हैं।

2. Processing

प्रोसेसिंग कंप्यूटर के कार्य करने का दूसरा चरण हैं। जब हम इनपुट डिवाइस के माध्यम से कंप्यूटर को क्रिया करने के लिए कुछ निर्देश देते हैं। तो रिजल्ट प्राप्त करने की प्रक्रिया जो कंप्यूटर करता हैं। जिससे हमें अपनी आवश्यकता अनुसार रिजल्ट प्राप्त होता हैं। उस समस्त प्रक्रिया को हम Processing कहते हैं।

कंप्यूटर प्रॉसेसिंग का यह कार्य अपने अंदर मौजूद डेटा के आधार पर करता हैं। यह डेटा कंप्यूटर को उचित और विश्वसनीय आउटपुट देने की क्षमता का विकास करता हैं। बिना प्रोसेसिंग किए कंप्यूटर हमारे अनुसार कार्य कर ही नही सकता। कंप्यूटर की कार्य प्रक्रिया का यह दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण चरण हैं।

उदाहरण की सहायता से हम इसे समझने का प्रयास करें तो अगर आपने किसी Software को run करवाना हैं, तो आपको उसके लिए keyboard या mouse की सहायता से उसे निर्देश देना पड़ेगा। निर्देश देने के बाद कंप्यूटर स्वचलित रूप से जो प्रक्रिया करता हैं। जिससे वो सॉफ्टवेयर run हो जाये। उसे ही सामान्य शब्दों में हम Processing कहते हैं।

कंप्यूटर प्रॉसेसिंग का यह कार्य Processing unit (CPU) की सहायता से करता हैं। अगर आप एक अच्छा CPU लेते हैं। जिसकी प्रोसेसिंग क्षमता अधिक होती हैं। तो ऐसे में आपको जल्दी output मिल जाता हैं।

3. Output

यह कंप्यूटर के कार्य करने की अंतिम और आखिरी प्रक्रिया हैं। इसके आधार पर कंप्यूटर उचित परिणाम या रिजल्ट हमें प्रदान करता हैं। आउटपुट के माध्यम से कंप्यूटर हमें वह प्रदान करता हैं। जिसकी प्राप्ति के लिए हमने कंप्यूटर को निर्देश दिया होता हैं।

आउटपुट के माध्यम से हम किसी डेटा या डॉक्यूमेंट को कंप्यूटर स्क्रीन के माध्यम से देख या सुन सकते हैं। आउटपुट हमें इनपुट और प्रॉसेसिंग के आधार पर ही प्राप्त होता हैं। हम कंप्यूटर को जैसा इनपुट देंगे। कंप्यूटर से हमें वैसा ही आउटपुट प्राप्त होगा।

आउटपुट कैसा प्राप्त होगा। यह कंप्यूटर की क्षमता पर निर्भर करता हैं। अगर आप कंप्यूटर को उचित निर्देश दे रहें हैं या कंप्यूटर आपके दिए निर्देशो को समझ पा रहा हैं। तो कंप्यूटर सदैव आपको उचित परिणाम प्रदान करेगा।

उदाहरण के रूप में समझें तो अगर आप कंप्यूटर को इनपुट डिवाइस की सहायता से डॉक्यूमेंट या फ़ाइल प्रिंट करने का निर्देश देते हैं और प्रिंटर की सहायता से वो टेक्स्ट प्रिंट होकर आपके पास पहुँच जाता हैं।

ऐसे में प्रिंटर जिसने आपको प्रिंट करके दिया, वह एक प्रकार का आउटपुट डिवाइस हैं। आउटपुट डिवाइस कई प्रकार के होते हैं, जैसे Computer Monitor, Printer, Speaker, Projector, आदि।

कंप्यूटर के कार्य करने के तरीकों में ये तीनों चरण अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। कंप्यूटर के कार्य करने की क्षमता और कंप्यूटर के कार्य करने की गति इन तीन स्तंभों के आधार पर ही होती हैं।

4. Storage

अगर हम कंप्यूटर के कार्यो में स्टोरेज की बात करें तो कंप्यूटर में आमतौर पर दो प्रकार की मेमोरी होती हैं, RAM और ROM. इन्हे कंप्यूटर की मुख्य मेमोरी (Main Memory) भी कहा जाता हैं।

कंप्यूटर इन मेमोरी के माध्यम से ही डेटा को input और output के रूप में लेता और देता हैं। रैम कंप्यूटर की अस्थायी मेमोरी होती हैं क्योंकि कंप्यूटर में जब बिजली बंद होती हैं। तो इसके अंदर का डाटा स्टोर होना बंद हो जाता हैं। इसे कंप्यूटर की तेज चलने वाली मेमोरी के तौर पर भी देखा जाता हैं।

ROM कंप्यूटर की स्थायी मेमोरी होती हैं। इसमें बिजली बंद होने के बाद भी इसमे डेटा मौजूद रहता हैं। यह रैम से अधिक धीमी और सस्ती होती हैं।

संक्षेप में – Conclusion

मौलिक स्तर पर, कंप्यूटर सिस्टम के चार प्रमुख कार्य हैं। जिसमे यूजर से डेटा और निर्देश लेना, निर्देशों के अनुसार डेटा को प्रोसेस करना और प्रोसेस किये गए डेटा को डिस्प्ले या स्टोर करना शामिल है।

इन कार्यों को क्रमशः Input Function , Process Function, Output Function और Storage Function के रूप में भी जाना जाता है।

तो दोस्तों आज आपने Functions of Computer in Hindi – कंप्यूटर के कार्य क्या है? इस बारे में जाना। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो कमेंट के माध्यम से अपने विचार हम तक जरूर पहुचाए।



कंप्यूटर बेसिक से सम्बंधित अन्य महत्वूर्ण लेख पढ़ें:

कंप्यूटर का इतिहास संक्षेप मेंकंप्यूटर की जनरेशन समझाइए
कंप्यूटर की विशेषताएं क्या हैकंप्यूटर का उपयोग कहाँ होता है
कंप्यूटर के विभिन्न प्रकारकंप्यूटर चलाना कैसे सीखें
कंप्यूटर के पार्ट्स की जानकारीसॉफ्टवेयर क्या है इसके प्रकार बताइए
सिस्टम सॉफ्टवेयर क्या होता हैएप्लीकेशन सॉफ्टवेयर क्या होता है
कंप्यूटर की मुख्य मेमोरीकंप्यूटर की द्वितीयक मेमोरी
ऑपरेटिंग सिस्टम किसे कहते हैंऑपरेटिंग सिस्टम के विभिन्न प्रकार
कंप्यूटर पोर्ट्स और उनका उपयोगकंप्यूटर में बिट एंड बाइट क्या है

Leave a Comment