Analog और Digital Computer क्या है? दोनों में अंतर जाने

Analog और Digital Computer क्या हैं? यह दोनों कंप्यूटर तकनीकी के क्षेत्र में एक उत्तम खोज हैं। इनकी सहायता से हम व्यक्तिगत एवं सामुदायिक कार्यो को सरलता पूर्वक कर सकते हैं। यह दोनों का उपयोग समय की बचत करने एवं जटिल कार्यों को सरलता पूर्वक करने हेतु किया जाता हैं।

यह सभी स्वास्थ्य, विज्ञान, तकनीकी आदि कार्यों में अपनी महत्पूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। दोनों कम्प्यूटर्स के अपने-अपने कार्य एवं उपयोगिता हैं।

Analog computer अपना कार्य धीमी गति से करता हैं और इसकी डाटा स्टोरेज क्षमता भी कम होती हैं और यह सटीक आँकडे प्रदान नहीं कर पाता। वहीं Digital computer ठीक इसके विपरीत होता हैं और कार्य करने और विश्वसनीयता के स्थान में उत्तम विकल्प होता हैं।

चलिए सबसे पहले डिटेल में जाने Analog और Digital Computer क्या हैं और दोनों में अंतर।

एनालॉग कंप्यूटर क्या हैं – What is Analog Computer in Hindi?

यह कंप्यूटर के विकास की प्रथम पीढ़ी (First generation of computer) के कंप्यूटर हैं। यह कंप्यूटर के विकास की प्रारंभिक प्रक्रिया हैं। कंप्यूटर के इस प्रकार का अधिक उपयोग Medical science के अंतर्गत किया जाता हैं। इस प्रकार के कंप्यूटर का उपयोग तापमान एवं किसी की गति को जांचने हेतु किया जाता हैं।

यह डेटा को एक लाइन में शेयर करने का कार्य करता हैं। यह अनुमान आधारित होता हैं, अर्थात इसके द्वारा दिया गया output exact नही होता। इस प्रकार के कंप्यूटर का उपयोग सामान्यतः रफ्तार जांचने, तापमान पता करने एवं ह्रदय की गति देखने आदि कार्यों हेतु किया जाता हैं।

इसके अंतर्गत भौतिक मात्राओं (तापमान, गति, लंबाई, आदि) की गणना की जाती हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से स्वास्थ्य एवं विज्ञान के क्षेत्र में किया जाता हैं। कंप्यूटर की यह प्रणाली Input analog signal के आधार पर अपना कार्य करती हैं।

उदाहरण के लिए बुखार आने पर शरीर के तापमान का पता लगाने के लिए जिस थर्मामीटर का उपयोग किया जाता हैं। वह एक Analog computer का उत्तम उदाहरण हैं।

Analog Computer Kya Hai in Hindi

किसी वाहन के अंदर ड्राइवर के सामने स्पीड और तेल की मात्रा वाली जो डिस्प्ले होती हैं। जो हमें गाड़ी की स्पीड और तेल की मात्रा बताती हैं। वह एक Analog meter होता हैं। इसी तरह एनालॉग कंप्यूटर के अन्य कई उदाहरण हैं।

Analog computer के उदाहरण कुछ उदाहरण: थरमामीटर, पेट्रोल पंप मीटर, वोल्टमीटर, एनालॉग घड़ी, ओडोमीटर, आदि।

एनालॉग कंप्यूटर के प्रकार – Types of Analog Computer in Hindi

एनालॉग कंप्यूटर के निम्नलिखित प्रकार है: –

  • Electronic analog computer – इस प्रकार के उपकरणों को चलाने हेतु बिजली की आवश्यकता पड़ती हैं। जिस कारण इसे Electronic analog computer कहा जाता हैं।
  • Mechanical analog computer – जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा हैं कि इस प्रकार के उपकरणों का उपयोग वाहनों, मोटरों, आदि में किया जाता है।
  • Analog digital computer – इस प्रकार के उपकरणों में input analog के माध्यम से होता हैं और output digital आधारित होता हैं। जैसे पेट्रोल पम्प में लगी मशीन इस प्रकार के कंप्यूटर का उत्तम उदाहरण हैं।

डिजिटल कंप्यूटर क्या हैं – What is Digital Computer in Hindi?

यह कंप्यूटर के आधुनिक विकास ही देन हैं, इस प्रकार के कंप्यूटर मशीनी भाषा 0 और 1 (बाइनरी भाषा) का इस्तेमाल करते हैं। हम जिन Computer, Laptop और Mobile phones का उपयोग अपने दैनिक कार्यो में करते हैं, वे सब Digital Computer का ही उदाहरण हैं।

Digital Computer Kya Hai in Hindi

इन कम्प्यूटरों का उपयोग व्यक्तिगत एवं अव्यक्तिगत दोनों कार्यो हेतु किया जाता हैं। इन कम्प्यूटरों की सहायता से आवश्यकता अनुसार निर्देश (Input) देकर उचित Output प्राप्त किया जाता हैं। डिजिटल कंप्यूटर की कार्य संरचना तीन भागों में केन्द्रित होती हैं और इसी के अनुसार यह अपना कार्य सम्पूर्ण करते हैं।

Input – जब भी कोई व्यक्ति किसी कार्य हेतु कंप्यूटर को जो निर्देश देता है, वह इसकी सहायता से ही देता हैं और इसी के आधार पर कंप्यूटर रिजल्ट दिखाता हैं।

Processing – प्रोसेसिंग अर्थात प्रक्रिया हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों (input) को प्राप्त कर कंप्यूटर उचित output देने के लिए मौजूद database की सहायता से कार्य करता हैं, उस कार्य को हम Processing कहते हैं।

Output – व्यक्ति के द्वारा दिये गए input के अनुसार उचित रिजल्ट प्राप्त होने को output कहते हैं, यह व्यक्ति के निर्देशानुसार प्राप्त होता हैं।

डिजिटल कंप्यूटर के प्रकार – Types of Digital Computer in Hindi?

Digital computer को 4 भागों में विभक्त किया जाता हैं। यह सभी Computers अपने database के अनुसार अपनी प्रक्रिया पूर्ण करते हैं जो निम्न प्रकार हैं: –

  • Micro-computer – इन कम्प्यूटरों का उपयोग व्यक्तिगत कार्यो से लेकर व्यापार, तकनीकी कार्यो, स्वास्थ्य कार्यो, आदि क्षेत्रों में किया जाता है। जिस कारण इन्हें Personal Computer (PC) भी कहा जाता हैं। इस प्रकार के कम्प्यूटरों का मुख्य उदाहरण Laptop, Smartphone, Tablet, Desktop, Digital Watch, Calculator, Mobile, आदि है।
  • Mini-computer – यह मध्यम क्रम के कंप्यूटर होते हैं। यह एक साथ एक से अधिक कार्य कर सकता हैं। मिनी कंप्यूटर का उपयोग आमतौर पर files को store करने, database को संरक्षित रखने आदि कार्यो के लिए किया जाता है। मिनी कंप्यूटर के उदाहरण PDP, Vax series, Honeywell 200, Apple iPad, आदि है।
  • Mainframe computer – यह कंप्यूटर आकर में अन्य कंप्यूटरों की तुलना में बड़े होते हैं। यह अन्य कम्प्यूटरों की तुलना में अधिक विश्वसनीय होते हैं अर्थात यह अधिक सुरक्षित रूप से डाटा को store कर सकते हैं। इस प्रकार के कंप्यूटर का उपयोग अधिक मात्रा में data को store करने के लिए किया जाता हैं। इसके उदाहरण IBM z15, IBM z14, IBM series, आदि है।
  • Super computer – यह अन्य कम्प्यूटरों की तुलना में अधिक तीव्र होते हैं। जिस कारण यह अधिक महँगे होते हैं। इन कम्प्यूटरों की output प्रदान करने की गति भी अन्य कम्प्यूटरों की तुलना में अधिक होती हैं। इस प्रकार के कम्प्यूटरों का उपयोग बड़ी इंड्रस्टी एवं किसी बड़े कार्य के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाता हैं। सुपर कंप्यूटर के उदाहरण Frontera, Sierra, Summit, Sunway Tainulight, आदि है।

एनालॉग और डिजिटल कंप्यूटर में अंतर – Difference Between Analog and Digital Computer in Hindi

एनलॉग और डिजिटल कम्प्यूटरों में अनेकों भिन्नताएं पाई जाती हैं, परंतु इन दोनों की उपयोगिता एवं कार्य अपने-अपने क्षेत्र में अत्यंत उपयोगी हैं। यह दोनों अपने कार्यो के आधार पर अपने स्थान पर विशेष भूमिका निभाते हैं।

इनके मध्य की भिन्नता को जानने के लिए हमें निचे दिए गए अंतरों को समझना अत्यंत आवश्यक हैं जो इस प्रकार हैं: –

Analog ComputerDigital Computer
Analog Computer अपने signals का संचार एक स्तर या एक लाइन पर करते हैं।Digital Computer अपने signals का संचार एवं कार्य दो अवस्थाओं में पूर्ण करते हैं।
एनलॉग कंप्यूटर के माध्यम से सटीक output प्राप्त नही किया जा सकता।डिजिटल कंप्यूटर की सहायता से सटीक output प्राप्त किया जा सकता हैं।
इनके कार्य करने की क्षमता धीमी होती हैं।इनकी Output processing क्षमता Analog कम्प्यूटरों की तुलना में अधिक होती हैं।
इन कम्प्यूटरों का उपयोग विज्ञान एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में ही किया जाता हैं।इन कम्प्यूटरों का उपयोग प्रत्येक क्षेत्र में सरलता पूर्वक किया जा सकता हैं।
यह कंप्यूटर भौतिक मात्राओं (तापमान, लंबाई, चोड़ाई, आदि) को मापने के कार्य करते हैं।डिजिटल कंप्यूटर जटिल गणनाओं ,डाटा स्टोर करने, स्ट्रीमिंग, आदि की गणना करने का कार्य करते हैं।
इस प्रकार के कम्प्यूटरों को उपयोग करना कठिन होता हैं, अर्थात इसके उपयोग हेतु विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता होती हैं।इस प्रकार के कम्प्यूटरों का उपयोग करना एवं निर्देश देना अत्यंत सरल होता हैं। इनको सीखने के लिए विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं पड़ती।
एनालॉग कंप्यूटर में डाटा को store करके रखना अत्यंत जटिल कार्य होता है।डिजिटल कंप्यूटर में डाटा को स्टोर करना अत्यंत सरल होता हैं, क्योंकि यह मशीनी भाषा अर्थात 0 और 1 की फॉर्म में डाटा को स्टोर और रीड करते हैं।
Analog Computer की storage क्षमता कम होती हैं।Digital Computer की storage क्षमता अधिक मात्रा में होती हैं।
यह कंप्यूटर विश्वसनीय नहीं होते, क्योंकि यह सटीक आँकङे देने में असमर्थ होते हैं।यह कंप्यूटर अधिक विश्वसनीय होते हैं, क्योंकि यह output के माध्यम से सटीक आँकडे प्रदान करते हैं।
एनालॉग कंप्यूटर मूल्य में अधिक सस्ते होते हैं।डिजिटल कंप्यूटर मूल्य में अधिक होते हैं, क्योंकि विशेषताओं के मामलों में यह अधिक उपयोगी होते हैं।

संक्षेप में – Conclusion

Analog और Digital computer अपने क्षेत्र में अपनी विशेष भूमिका निभाते हैं दोनों अपने कार्यो में सर्वोपरी हैं। एनालॉग कंप्यूटर का उपयोग किसी विशेष कार्य की पूर्ति हेतु किया जाता हैं, जबकि डिजिटल कंप्यूटर का उपयोग हम सामान्यतः किसी भी कार्य की पूर्ति हेतु कर सकते हैं।

Analog computer का उपयोग स्वास्थ और विज्ञान के क्षेत्र में किया जाता हैं तो वहीं Digital computer का उपयोग वर्तमान समय मे प्रत्येक क्षेत्र में किया जाता हैं। इसका उपयोग करना और इसमें data को store करके रखना अत्यंत सरल होता हैं।

Analog computer एक पुरानी तकनीक हैं इसमें बदलाव करने की मात्रा और इनकी कार्य करने की सीमा निश्चित होती हैं जबकि Digital computer के कार्य करने की क्षमता एवं गति अति तीव्र होती हैं।

तो दोस्तो आज आपने जाना कि Analog Computer क्या हैं? Digital Computer क्या हैं? और दोनों में अंतर। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे प्रेरणा के रूप में अन्य मित्रों के साथ भी अवश्य शेयर करें।

Leave a Comment